नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह दो दिवसीय जिले के प्रवास पर, कांग्रेस के कार्यक्रमों में होंगे शामिल


अनूपपुर  

मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह 15 मई 2023 दिन सोमवार को शाम 5.00 बजे पुष्पराजगढ़ राजेंद्रग्राम आएंगे।जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।उनके द्वारा ब्लॉक,मण्डलम सेक्टर की बैठक ली जाएगी।तत्पश्चात रात्रि 7.00 बजे राजेंद्रग्राम से अमरकंटक के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.00 बजे  अमरकंटक पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे।16 मई 2023 को प्रातः अमरकंटक से 7.00 बजे कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे व सुबह 10.00 बजे कोतमा आगमन होगा एवं कोतमा में ब्लॉक,मण्डलम सेक्टर की बैठक के बाद दोपहर 01 बजे कोतमा से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।उनका 2.00 बजे अनूपपुर आगमन होगा जहां पर ब्लॉक,मण्डलम सेक्टर की बैठक लेगे। तत्पश्चात शाम 5.20 बजे ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

पुष्पराजगढ़ विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिले के समस्त कांग्रेस जनों से आयोजित बैठकों में उपस्थित होने की अपील की है।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण नगर परिषद में हुआ प्रारंभ


अनूपपुर/डूमरकछार

प्रदेश मे 10 से 25 मई तक  मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरे चरण की शुरूआत 10 मई को नगर परिषद डूमरकछार द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय डूमरकछार मे शिविर लगाकर किया गया। शिविर मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश शुक्ला,अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष कंचना मेहता,सभापति रविसिंह, जीतेंद्र चौहान, पार्षदगण चंदा देवी महरा की उपस्थिति मे बैगा मोहल्ला से आए हितग्राही समतिया बाई,ममता पाव,सूरजवती,सोनमती, प्रेमवती से एवं अन्य नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर जो निराकरण मौके पर होने लायक थे निराकरण की कार्यवाही की गई। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन से 15 विभागों से संबंधित 67 प्रमुख सेवाओं एवं लंबित शिकायतों निराकरण का अभियान के दौरान आयोजित शिविरों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा किया जाना है।

आयोजित शिविर कैम्प मे लेखापाल रजनीश प्रसाद शुक्ला,पार्षद राकेश दीवान,पार्वती सिंह गोंड,दिव्या मेहता सहित नागरिकगण सुदर्शन प्रसाद, अशोक वर्मा,पूरन पाव,रामबाई,गुड्डा बैगा, रामफल, विजय सिंह समाजसेवी जयप्रकाश रवि,रामप्रवेश चौधरी समेत परिषद के कर्मचारी विरेन्द्र रजक,सत्यनारायण सोनी,जयकांत मेहता,तीरथ पनिका, विशाल महतो,अखिलेश सिंह परिहार, सत्येन्द्र चौहान,अमित जायसवाल, विवेक मिश्रा,शत्रुंजय पाण्डेय, महेश यादवसहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नारी सम्मान योजना का व्यापक स्तर पर दीवाल लेखन से प्रचार-प्रसार शुरू- नागेन्द्रनाथ


अनूपपुर

मध्यप्रदेश कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा छिदंवाडा के परासिया विधानसभा क्षेत्र से शुरूआत हुई है जिसमें प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 सरकार बनने पर दिया जाएगा और गैस सिलेंडर मात्र ₹ 500 दिया जाएगा।

कोतमा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में वाल राइटिंग के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के घोषणाओं का व्यापक पैमाने पर प्रचार - प्रसार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर नागेन्द्र नाथ सिंह द्वारा कराया जा रहा है जिससे कि समूचे कोतमा क्षेत्र के जन - जन तक योजनाओं को पहुंचाया जा सके।

नागेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि कमलनाथ के वचनपत्र और नारी सम्मान योजना को सतत जन संपर्क, दीवार लेखन, पंपलेट के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा। इस हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही साथ कमलनाथ जी के अनूपपुर आगमन को लेकर जनसंदेश दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी को सुन सकें। नारी सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में हर्ष है और बढ चढकर योजना का फार्म भरने के लिए तैयार हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget