किसानों के फसल बरबाद मुवावजा दिए जाने किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 


अनूपपुर

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी के नेतृत्व में किसान कांग्रेस जिला कमेटी अनूपपुर द्वारा 7 सूत्रीय मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार अनूपपुर को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों के प्रति लचर व्यवहार को देखते हुए प्रदेश के भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में चोर दरवाजे से सत्ता में आई शिवराज सरकार को किसान विरोधी है। प्रदेश में बीते 40दिनों से बिन मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से जिले के अधिकांश किसानों का गेहूं, चना, मसूर, अलसी का फसल पूर्ण रूप से बरबाद हो गया है, जिसके मुवाबजे का अनौपचारिक एलान आज दिनांक तक नहीं किया गया है। सरकार किसानों को मुआवजा देने से भाग रही है। फसल के बीमा का भी निर्धारण नहीं किया जा रहा है। एक तरफ किसानों पर प्रकृति की मार पड़ी है वही दूसरी ओर सहकारिता कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर धरने पर बैठी हुई है जिसे मनाने में शिवराज चौहान विफल रहे हैं। ऐसी स्थिति में गेहूं खरीदी केंद्र में गेहूं की खरीदी नहीं  हो पा रहा है। जिसके कारण खरीदी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 15/05/23 तक खरीदी संभव नहीं है। किसान लगातार परेशानी का सामना कर रहे है, और प्रदेश की निकम्मी भाजपा सरकार किसानों के जख्मों में मरहम लगाने के स्थान पर बिना किसी विधिक आदेश के फसल के मुआवजा का आवेदन मंगाकर खेल खेलकर जख्म खुरेद रही है। श्री धर्मेंद्र सोनी जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सात सूत्रीय मांगो को सात दिवस के अंदर निराकृत नही किया गया तो किसान कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष रोहित मरावी, संतोष सिंह, प्रदेश सचिव लाल बहादुर पटेल जी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्य.अध्यक्ष रामलाल पटेल, सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष जितेंद्र सोनी जी, nsui जिलाध्यक्ष संजय सोनी जी, किसान नेता सुनील पटेल जी, आदिवासी किसान अध्यक्ष सुरेंद्र पट्टा जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर जी, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनूप सिंह जी, महासचिव राजूराम पटेल जी, विनयकांत प्रजापति जी, सूर्यप्रकाश पटेल जी, सावन अग्रवाल जी, झल्लू कोल,सुरेश प्रसाद वर्मा, सूरज सोनी, इंद्रपाल पटेल, आशीष वर्मा, विजय यादव, नरेंद्र पटेल, ऋषि वंशकार, राजकुमार पटेल, सचिन पटेल, नजीर अहमद, असलम खान, संजीव द्विवेदी, लालजी पटेल, संदीप मिश्रा, अजय सिंह, मनोज नायक, सीमा सिंह, ओमवती सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

*ये है सात सूत्रीय मांगे*

1.वर्षा से हुए बरबाद फसल का आधिकारिक रूप से मुआयना कराकर प्रभावित किसान को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

2. गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।

3. गेहूं खरीदी की तिथि 15 मई 2023 से बढ़ाकर 30मई 2023 किया जाए।

4. किसानों को बिना परेशान किए जिस अवस्था में गेहूं लाया जाय उसी अवस्था में खरीद कर उपार्जन की राशि तत्काल किसानों के खाते में जमा किया जाए।

5. प्रकृति को मार झेल रहे कर्ज तले दबे किसानों का 02 लाख तक का कर्जमाफी किया जाए।

6. खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए गेस्ट हाउस तथा सुलभ  शौचालय की व्यवस्था किया जाए साथ ही सस्ते भोजन की शासकीय व्यवस्था किया जाए।

7. मेन रोड से मंडी तक जाने का रास्ता कीचड़ युक्त तथा क्षतिग्रस्त है जिसे तत्काल कंक्रीट बनाया जाए।

पूर्व मस्टर श्रमिकों ने सीनियारिटी के आधार पर मांगा रोजगार एवं 7 बिंदुओं पर प्रस्तुत किया ज्ञापन


अनूपपुर/राजनगर

नगर परिषद बनगवां में मौजूद कोलाहल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज दिनांक 9 मई 2023 को, नगर परिषद बनगवां में. पूर्व कार्यरत दैनिक मस्टर श्रमिको ने. अपने कार्य से पृथक किए जाने के खिलाफ में नगर परिषद बनगवां मे हुई धांधली का खुलासा करते हुए कुल 7 बिंदुओं में ज्ञापन लिखकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी को सुपुर्द किया जिसकी बातों का जवाब 7 दिवस के भीतर न मिलने पर नगर परिषद बनगवां को ही जिम्मेदार ठहराते हुए क्रमिक भूख हड़ताल की बात कही गयी है।

यह है ज्ञापन की मांगे*

ज्ञापन में मुख्य रुप से प्रस्तुत किए गए 7 मांगो पर यदि गौर किया जाए तो हम उसे नीचे ज्ञापन में लिखी गयी बातों के अनुसार पढ़ सकते है।

विदित हो कि बीते दिनांक 13/04/2023 को एक सूची जारी की गई थी. जिनमे संयुक्त संचालक शहडोल के पत्र क्रमांक 806/स.स./2023/शहडोल- दिनांक 05/04/2023 के तहत कार्यालय साधारण संचालन हेतु 72 मस्टर श्रमिकों की स्वीकृति का हवाला देकर 27 लोगों के नाम जारी किए गए थे एवं बाकी के अन्य श्रमिको को कार्य से पृथक कर दिया गया था। उक्त लिखित आदेश के तहत, आज हम नगर परिषद के पूर्व कर्मी. आपसे यह जानकारी मांगने के लिए ज्ञापन सौंप रहे है जो नीचे बिंदुवार अंकित है;


1.  नगर परिषद बनगवां में कार्यरत 72 कर्मचारियों की अधिकृत सूची एक साथ जारी की जाए।


विदित हो कि अब तक सिर्फ 27 कर्मचारियों के नाम ही सार्वजनिक हुए है, साथ ही मौखिक रूप से 40 सफाई कर्मचारी कार्यरत है यह बताया गया था जिनके नाम भी अब तक जारी नहीं किए गए है और 13 अप्रैल के आदेशानुसार 27 कर्मचारी एवं मौखिक रूप से बताए गए 40 कर्मचारियों के अलावा भी 5 कर्मचारी रिक्त बचते है. उक्त सभी के नाम अब तक जारी नहीं किए गए है।

2. विदित हो कि दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 1/05/2023 को विभिन्न अखबारों में प्रकाशन किया गया था जिसके अनुसार 72 मस्टर रोल कर्मचारियों का प्रस्ताव पीआईसी रजिस्टर में पारित किया गया था। खबर के ही अनुसार कुछ पी आई.सी सदस्यों द्वारा इस प्रस्ताव का खंडन भी किया गया था। अतः आपसे निवेदन है कि इस, पी.आई.सी प्रस्ताव की रजिस्टर छाया प्रति प्रदान करें।

3. जिन कर्मचारियों को नगर परिषद में रखा गया है उन सभी के कार्यपद एवं योग्यता को सार्वजनिक किया जाए।

4. कोरोना काल से जो भी कर्मचारी नगर परिषद जो लगभग 2 से ढाई वर्ष कार्यरत रहे, उनके हटाए जाने का कारण बताइए।

5.  विदित हो कि दिसम्बर माह में मुख्य नगर परिषद अधिकारी द्वारा 72 कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत किया गया था एवं यह हवाला गया था कि सूची से बाहर अन्य नगर परिषद कर्मियों को निकाय में आवश्यकता पड़ने पर सूचित किया जाएगा एवं उन्हें प्राथमिकता दिया जाएगा। विदित हो निकाय में नए मस्टर रोल कर्मियों को काम पर रखा गया है।  इन नए कर्मचारियों को कार्य पर कैसे रखा गया जबकि मुख्य नगर परिषद अधिकारी द्वारा पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया था।

6. विदित हो कि नगर परिषद बनगवां द्वारा दिनांक 02/09/2022 को जारी किए पत्र क्रमांक 2185/न.परि./2022 में निम्न बातों का उल्लेख है मुख्य नगर परिषद अधिकारी द्वारा पत्र में यह हवाला दिया गया है कि उच्च अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा लगातार दबाव बनाकर बाहरी श्रमिको को अतिरिक्त तौर पर रखा गया जिसमें श्रमिको की संख्या अत्यधिक हो गई जिसमें नगर परिषद में श्रमिकों को वेतन भुगतान में परेशानी आने लगी एवं स्थानीय श्रमिको को रोजगार न मिलने के कारण लगातार विरोध हो रहा था। नई परिषद बनने के बाद स्थानीय श्रमिको का और ज्यादा दबाव बना जिससे अध्यक्ष महोदय से विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया की जो श्रमिक बनगवां राजनगर से बाहर है उन्हें कार्य से पृथक किया जावे।अतः नगर परिषद अधिकारी महोदय यह जवाब दे कि जो कर्मचारी बाहरी है एवं कूटरचित तरीके से अपना एड्रेस प्रूफ बनगवां का बनाए है, उन्हें किस आधार पर रखा गया है। अन्यथा उन सभी बाहरी कर्मचारियों को उक्त पत्र के आदेशानुसार पृथक किया जाए

7.  विदित है कि पृथक किए गए कर्मचारी जब भी मुख्य नगर परिषद अधिकारी के पास रोजगार के संबंधित बात करते हैं तो नगर परिषद अधिकारी बनगवा राजनगर द्वारा यह हवाला दिया जाता है कि दैनिक वेतन भोगी / मास्टर श्रमिक रखने का प्रावधान ही नहीं है जब मुख्य नगर परिषद अधिकारी बनगवां को मास्टर श्रमिक का आदेश ही नहीं था तब उनके द्वारा मास्टर श्रमिक किस आधार पर रखा गया था एवं संयुक्त संचालक नागरिक प्रशासक एवं विकास शहडोल संभाग मध्य प्रदेश के द्वारा पत्र क्रमांक 910/ सं.सं/2020 में भी   दैनिक वेतन भोगी / मास्टर श्रमिकों को कार से पृथक करने की कार्यवाही का आदेश दिया था और जब दैनिक वेतन भोगी / मास्टर श्रमिकों जब पूरी तरह से बंद है तो इन 72 कर्मचारियों को किस आदेश से रखा गया है? उक्त प्रस्तुत मांगो को लेकर नगर परिषद बनगवां के 20 पूर्व मस्टररोल कर्मियों ने 7 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने पर क्रमिक भूख हड़ताल का दावा करते हुए सीएमओ बनगवां को सामूहिक रूप से ज्ञापन प्रस्तुत किया।

*इनका कहना है*

ज्ञापन का जवाब दिया जाएगा। 

*राजेन्द्र कुशवाहा मुख्य नगर परिषद अधिकारी, बनगवां*

कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह- फुंदेलाल सिंह मार्को


अनूपपुर 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 12 मई 2023 की रात्रि अनूपपुर आएंगे।जहां रात्रि विश्राम कर 13 मई 2023 को कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 12 मई 2023 को रात्रि 9.30 बजे शहडोल से अनूपपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।वही 13 मई 2023 को सुबह 10 बजे पत्रकारों से रूबरू होकर पत्रकारवार्ता करेंगे। तत्पश्चात 11 से 12 बजे तक सेक्टर मण्डल,बीएलए की बैठक मे शामिल होंगे।

बैठक के बाद 12 से 1.30 बजे तक जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता,नगर पालिका,नगर परिषद, जनपद,जिला पंचायत के चुने गए कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, पार्षदों एवं सदस्यों महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई,आईटी सेल,इंटक प्रकोष्ठों के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ,कनिष्ठ, पूर्व,वर्तमान पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2.30 बजे सड़क मार्ग से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे।उक्त कार्यक्रमों में जिले भर के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget