क्षत्रिय समाज ने विशाल शोभायात्रा निकालकर मनाई महाराणा प्रताप की जयंती गजेंद्र सिंह ने किया आभार व्यक्त 


अनूपपुर

महाराणा प्रताप जयंती की जिले में धूम रही  जिला मुख्यालय में क्षत्रिय समाज के सेकडो सामाजिक लोगो के साथ सनातनी हिंदू समाज के लोगों ने  धूम धाम से महाराणा प्रताप जी की जयंती की शोभा यात्रा निकाली,रीवा रियासत के महाराज पुष्पराज सिंह एवम सोहागपुर महाराज यशवर्धन सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे । नगर मुख्यालय के सभी प्रमुख गलियों से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पुराना शंकर मंदिर चौक में शोभा यात्रा का समापन हुआ ।

मैकल क्लब ( इवनिंग पॉइंट ) के पास से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा का महाराणा प्रताप चौक ( शंकर मंदिर चौक ) में हुआ समापन हुआ। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा मैकल क्लब ( इवनिंग पॉइंट ) के पास से प्रारंभ हुई और  रेलवे स्टेशन चौक होते हुए कोतवाली चौक से सामतपुर हनुमान जी के मंदिर से होते हुए अमरकंटक तिराहा होते हुए बूढ़ी माई मंदिर ,भैरव बाबा पुरानी बस्ती होते हुए शंकर मंदिर चौक में महाराणा प्रताप चौक के नाम से नामकरण के बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया । उसके बाद सभी क्षत्रिय समाज के लोग तुलसी महाविद्यालय के पास संस्कार मैरिज गार्डन में एकत्रित हुए।

*शंकर मंदिर चौक अब महाराणा प्रताप चौक* 

शंकर मंदिर चौक अब महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा जिसका भूमिपूजन पूर्व रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जी व सोहागपुर गढ़ी के यशवर्धन सिंह के हाथों कराया गया जिसमें क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठ जन मौजूद रहे। 

*जिले के समस्त क्षत्रिय संगठन ने निकाली सामूहिक रैली* 

जिला मुख्यालय में  क्षत्रिय समाज के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में निकाली गई विशाल रैली में जिले के समस्त क्षत्रिय संघठनो जिसमे विराट  क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा करणी सेना व रॉयल राजपूत संगठन, के समस्त सदस्य व जिले भर से आए हुए  क्षत्रिय समाज के सभी लोग  संयुक रूप से शामिल रहे । सभी क्षत्रिय संघठनो को एक साथ लाकर संयुक्त शोभायात्रा निकालने में गजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 *गजेन्द्र सिंह ने किया आभार व्यक्त* 

रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठ जन , युवा साथी , बच्चो को कोटि-कोटि बधाई देते हुए कहा है की आज अनूपपुर नगर में जिस तरह से आप सभी क्षत्रिय समाज के सभी जेष्ठ , श्रेष्ठ , युवा साथियों ने महाराणा प्रताप जी की शौर्य यात्रा में शामिल हो एकता का परिचय दिया और अनूपपुर नगर में एतिहासिक शोभा यात्रा निकाल कर एकता का परिचय दिया है व सभी बंधुओ ने राजपूताना परिवेश में रह कर अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया उसके लिए आप सभी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो भी कम होगी।

सबसे गौरव की बात हमारे लिए ये थी की हमारे रीवा रियासत के महाराजा साहब सम्माननीय श्री पुष्पराज सिंह जी व हमारे सोहागपुर के राजा साहब सम्माननीय श्री यशवर्धन सिंह जी का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुआ । आज के कार्यक्रम में राजपूत रायल संगठन, करणी सेना, विराट क्षत्रिय महासभा,अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा व जिले के समस्त क्षत्रिय भाइयो और नगर के सभी समाज के नागरिकों का विशेष योगदान रहा । मैं और पूरा क्षत्रिय समाज आप सभी को धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हू।

विद्यालय के हैंडपंप का मोटर हुआ खराब, कुएं के दूषित पानी पीने को मजबूर आंगनबाड़ी स्कूल के बच्चे


अनूपपुर

जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर जैतहरी तहसील तथा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैहार के ग्राम गूंझी के आंगनवाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में स्थापित एकमात्र हैंडपंप होने पर पीएचई विभाग अनूपपुर द्वारा विगत वर्ष हैंडपंप में मोटर डालने से वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया जिसके बाद खाना बनाने,पीने के लिए विद्यालय परिषर से दूर एक खेत में बने क्षतिग्रस्त कुए के दूषित पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं ग्रामीणों एवं विद्यालय द्वारा अनेकों बार पीएचई विभाग को मौखिक एवं लिखित जानकारी देने के बाद भी अब तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है।

पीएचई विभाग अनूपपुर के द्वारा शासन से मिले निर्देश अनुसार जिले के प्राथमिक माध्यमिक तथा आंगनवाड़ी में स्थापित हैंडपंपों में मोटर डालकर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में स्थापित हैंडपंपों में मोटर डाली गई जिसमें अधिकांश विद्यालयों के मोटर खराब पड़े हैं वही स्थापित हैंडपंप भी नहीं चल रहे हैं जिससे विद्यालयों को पेयजल एवं विस्तार हेतु पानी की समस्या बढ़ गई है, इसी के तहत जनपद पंचायत एवं जैतहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहार के गूंझी गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर जिसने आंगनवाड़ी भी संचालित है जिसमे एकमात्र हैंडपंप स्थापित हैं जिसमें विगत वर्ष जून-जुलाई में पीएचई विभाग द्वारा मोटर डाली गई जो एक-दो माह चलने बाद मोटर जमीन में अंदर ध्वस्त हो जाने से हैंडपंप पूरी तरह खराब पड़ा हुआ है जिसे सुधारने या नया हैंडपंप खनन किए जाने को लेकर ग्रामीणों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अनेकों बार जिला प्रशासन एवं पीएचई विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से कहा गया लेकिन आठ-दस महीने गुजर जाने के बाद भी स्थिति वही बनी हुई है विद्यालय में मध्यान भोजन एवं बच्चों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय से दूर एक खेत में स्थित क्षतिग्रस्त कुआं जिसका पानी दूषित व पीने योग्य ना होने के बाद भी उसे लाकर मध्यान भोजन एवं पेयजल के लिए उपयोग करने को मजबूर हैं। इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक टीकम सिंह ने बताया कि हैंडपंप में मोटर डालने के बाद मोटर दो माह तक चल सका है जिसके बाद से खराब स्थिति में पड़ा हुआ है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही न होने से परेशानी बढ़ रही है।

मिनी रत्न, महारत्न का दर्जा प्राप्त कंपनी एसईसीएल में पेंशन के लिए 6 वर्षों से भटक रही है विधवा महिला


अनूपपुर/कोतमा

कोल इंडिया की सहायक एसईसीएल जिसे मिनी रत्न व महारत्न का दर्जा प्राप्त है जहां एक और कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने पर माननीय सीएमडी महोदय को पुरस्कृत किया गया है और एसईसीएल का नाम कोल इंडिया में रोशन हो रहा है कोयला ऊर्जा का प्रमुख सोत्र है और कोयला देश के विकास में मेरुदंड की भूमिका निभाता है लेकिन उस कोयले को प्रकृति के विरोध में जाकर धरती का सीना चीर कर कोयला निकाल कर लाने वाले श्रमवीर व उनके परिजनों की क्या स्थिति है वह जमीनी हकीकत हम आपको बताते हैं जमुना कोतमा क्षेत्र में कार्यरत कालरी श्रमिक स्वर्गीय विजय सिंह जिसकी दिनांक 20 फरवरी 2017 को मृत्यु हो जाती है तब से लेकर आज दिनांक तक उसकी विधवा पत्नी  स्वाना देवी विधवा पेंशन पाने के लिए जमुना कोतमा क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के इस ऑफिस से उस ऑफिस का चक्कर लगाकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं लेकिन बाह रे कोल इंडिया के अधिकारी जोकि बिना लेनदेन के शायद कोई काम नहीं करते होंगे जबकि सरकार इन्हें इन्हीं कामों का लाखों रुपए प्रतिमाह भुगतान करती है लेकिन नजराना न मिलने के कारण  पिछले 6 वर्षों से विधवा स्वाना देवी पेंशन के लिए भटक रही है यहां तक की सीएम पीएफ ऑफिस से कई बार महाप्रबंधक कार्यालय को पत्राचार किया गया कि उक्त डाक्यूमेंट्स कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए लेकिन पिछले 6 वर्षों में जमुना क्षेत्र संबंधित अधिकारी बाबू पेपर उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे हैं जिसके कारण विधवा दर-दर की ठोकरें खा रही हैं उसका परिवार भूखों मरने के कगार पर हैं यहां पर वही कहावत चरितार्थ होती है कि दिया तले अंधेरा दूसरे को रोशन करने वाले कालरी श्रमिक के परिजन किस तरह परेशान हैं व अंधेरे नुमा जिंदगी में रहने को मजबूर हैं लेकिन उसका कोई भी सुनने वाला नहीं है जबकि उक्त महिला के पेंशन के भुगतान  के संबंध में भारतीय मजदूर संघ विजय सिंह व रोशन उपाध्याय अध्यक्ष/ महामंत्री ने नवागत महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान को पत्र भी लिखा है कि उक्त महिला का विधवा पेंशन चालू किया जाए जिसमें सीएमपीएफ द्वारा भेजा गया पत्र संलग्न है लेकिन आज दिनांक तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं किया गया है इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे देश को रोशन करने वाला कालरी कर्मचारी जोकि कोयला निकालता है और जब उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को इस तरह भटकना पड़ता है इसका ज्वलंत उदाहरण उक्त विधवा महिला है उक्त बेवस असहाय विधवा महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान एसईसीएल बिलासपुर के सीएमडी महोदय विजिलेंस विभाग कोल मंत्रालय कोल इंडिया के सचिव से मांग किया है कि उसका पेंशन चालू किया जाए जिससे कि वह अपने व अपने बचे हुए परिवार का भरण पोषण कर सकें साथ ही यूनियन प्रतिनिधियों ने मांग किया है कि जिस की लापरवाही से पिछले 6 वर्षों से उक्त महिला के पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही किया जाए अन्यथा हमारा श्रम संगठन वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी समस्त जवाबदारी कालरी प्रबंधन की होगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget