जिले की तीनों विधानसभा में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, युवाओ को किया गया सम्माननित
जिले की तीनों विधानसभा में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, युवाओ को किया गया सम्माननित
अनूपपुर
युवा कांग्रेस जिला अनूपपुर द्वारा जिले की तीनों विधानसभा पुष्पराजगढ़, कोतमा, अनूपपुर, में क्रमशः विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस व मध्यप्रदेश सह प्रभारी नदीम प्रधान के मुख्य आतिथ्य में तथा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 8 मई 2023 को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी नईम प्रधान का अनूपपुर जिले में आगमन हुआ। जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम पुष्पराजगढ़ में विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आशुतोष मार्को की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि मुझे आप सबके बीच युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान की समीक्षा करने के लिए भेजा गया है आप सभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथो के हिसाब से कम से कम 5 युवाओं को ऐप के माध्यम से अवश्य जोड़ें। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है आप सभी युद्ध स्तर पर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के माध्यम से लोगों के बीच जाकर संपर्क साधने का कार्य शुरू कर दीजिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने कार्य करिए, जिससे आपके जिले की तीनों विधानसभा सीटों में कांग्रेस विधायक जीत सके।
तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से विधानसभा क्षेत्र कोतमा के अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक को जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, महासचिव मानवेंद्र मिश्रा, महासचिव शिवम सराफ, विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजनगर विजय साहू, बिजुरी अमित धनवार, कोतमा नदीम अली अशरफी तथा विधानसभा महासचिव जय प्रकाश पांडे ने भी संबोधित किया। कोतमा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नदीम प्रधान ने कहा कोतमा विधानसभा क्षेत्र में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत युवाओं को जोड़ने का कार्य आपकी विधानसभा में पूरा हो चुका है जिसके लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई, मुझे आप सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए भेजा गया है जिन्होंने बेहतर कार्य करते हुए यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत बूथ में युवाओं को जोड़ने का कार्य पूर्ण किया है। मुख्य अतिथि नईम प्रधान ने बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया व और भी बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। इसी क्रम में दिनांक 9 मई 2023 को अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक दोपहर 12:00 बजे से विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, महासचिव व जनपद पंचायत जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, महासचिव राजू राम पटेल तथा अन्य युवा नेताओं ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि नई प्रधान ने यूथ जोड़ो बूथ जोडो अभियान के संबंध में चर्चा की और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों में युवाओं को जोड़ने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उक्त आयोजित सभी बैठकों में तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, एवं जिला, विधानसभा तथा ब्लाक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


