कलेक्टर की पहल पर 06 लोगों को प्रदान किए गए अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश


अनूपपुर 

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर गठित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में परीक्षण एवं अनुशंसा समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, सदस्य सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, प्रभारी अधिकारी स्थापना शाखा कलेक्टर कार्यालय तथा सहायक कोषालय अधिकारी शैलू वर्मा द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों का निराकरण करते हुए प्रतिवेदन के आधार पर 06 पात्र लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। भृत्य पद पर एकात्मा कुमार मिश्रा पिता स्व. शंशाक मिश्रा, जितेन्द्र कुमार सिंह मार्को पिता स्व. रामप्रसाद सिंह मार्को, अजय सिंह माता स्व. तारा मरावी, विजय कुमार चक्रवर्ती पिता स्व. मनफेर चक्रवर्ती, एवं प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर दीपनारायण सिंह पिता स्व. सुशील कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक के पद पर राकेश प्रभाकर पिता स्व. धनपत लाल चौधरी को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। सभी संबंधितों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए हैं।

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र पहुंचे जिले के प्रवास पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


अनूपपुर 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे उनके आगमन पर भाजपा कार्यालय अनूपपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी , पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ,अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी ,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह, सिद्धार्थ शिव सिंह, हनुमान गर्ग, जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष शिवरतन बर्मा, मुकेश पटेल ,वरिष्ठ नेता लवकुश शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, सह कोषाध्यक्ष वेद शर्मा, कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष पसान अजय द्विवेदी, पसान मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू ,पार्षद अब्दुल कलाम ,विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्री लिटोरिया का भव्य स्वागत किया। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया ने काफी समय तक संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से बातचीत की और संगठन के चल रहे कार्यों को लेकर चर्चा की इसके पश्चात उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के बड़े भाई सुखदेव सिंह के निधन के पश्चात आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की । श्री लिटोरिया रात्रि विश्राम भालूमाड़ा गेस्ट हाउस में करेंगे और 9 मई 2023 को प्रातः भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

महिला कांग्रेस की महासचिव का कांग्रेसियो ने किया जमकर स्वागत


अनूपपुर 

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती रुक्मिणी राजेश खोबरागड़े के अनूपपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत कर नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव बनने पर बधाई दी , इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर  रमेश कुमार सिंह ने श्रीमती रुक्मिणी को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की , महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेश महासचिव श्रीमती रुक्मिणी खोबरागड़े रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा मनेंद्रगढ़ के सचिव राजेश खोबरागड़े की धर्मपत्नी है , श्रीमती रुक्मिणी राजेश खोबरागड़े प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव के साथ ही  मनेंद्रगढ़ व बैकुंठपुर विधानसभा की प्रभारी भी है , श्रीमती रुक्मिणी राजेश खोबरागड़े ने कहा अनूपपुर एवं छत्तीसगढ़ का मनेंद्रगढ़ जिला पड़ोसी जिला होने के कारण दोनों प्रदेशों के पदाधिकारी के नात रिस्तेदार दोनों जिलों में है अनूपपुर मनेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस एक दुसरे के संगठन को मदद कर कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget