जन सामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने में पुलिस दल ने किया नगर में गस्त 


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शाम छः बजे से देर रात्रि तक डीजीपी के निर्देशन में आज एडीजीपी के नेतृत्व में पुलिस विभाग की ओर से पूरे नगर में पैदल गस्त किया गया । 

आज अमरकंटक में शाम छः बजे पंडित दीनदयाल चौक से मुख्य मार्ग नगर भ्रमण करते हुए नर्मदा उद्गम स्थली मंदिर तक गस्त (फ्लैग मार्च) निकाला गया । इसी बीच जनता जनार्दन से भेंट करते हुए तथा मंदिर मुख्य गेट पर अमरकंटक आए तीर्थ यात्रियों से भेंट मुलाकात कर अपने वीजन को समझाते हुए भय मुक्त रहने की समझाईस दिए व मुलाकात करते रहे । रात्रि लगभग आठ बजे तक पूरे नगर में गस्त करते हुए ब्यापारीगण व आम जनता से मुलाकात करते हुए नर्मदे हर , जय हिंद के जयघोष करते आगे बढ़ते नगर में गस्त करते हुए मंदिर के पास पहुंच कर गस्त की समाप्ति की गई । 

शहडोल संभाग के एडीजीपी डी. सी.सागर ने अपने वक्तव्य में बताया की आज के दिन पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस की पैदल गस्त निकाली जा रही है । जिसका मुख्य आशय है की अपने अपने क्षेत्र में तालमेल रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए प्रदेश में देश भक्ति जन सेवा का प्रतीक , जनता में पुलिस की मौजूदगी का एहसास , जनता में सुरक्षित वातावरण का एहसास , जनता में पुलिस की एक्सेसीबिलीटी , पुलिस और जनता के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण , असामाजिक तत्वों को चेतावनी , पुलिस के लिए स्वास्थवर्धक , कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण , पुलिस - जनता के मध्य संवाद सेतु , पुलिस - जनता के बीच टीम भावना बनाए रखने हेतु यह आज पैदल नगर गस्त किया गया । 

अनूपपुर एस पी  जितेंद्र सिंह पवार ने बतलाया की हमारी पूरी पुलिस बल की टीम तथा उच्चाधिकारी की उपस्थिति में आज अमरकंटक में पैदल नगर गस्त करते हुए असमाजिकतत्व को चेतावनी तथा जनता जनार्दन की सुरक्षा का एहसास तथा टीम भावना बनी रहे यही मुख्य परिकल्पना आदि के साथ हमारा दल बल गस्त में निकला है ।

आज के इस गस्त में मुख्यरूप से  शहडोल जोन के एडीजीपी डी. सी.सागर , अनूपपुर जिले के एसपी जे. एस. पवार , पुष्पराजगढ़ एसडीओपी सुश्री सोनाली गुप्ता , अमरकंटक थाना प्रभारी एसआई बी.एल. गौलिया , एएसआई भगवान सिंह पटले, ईश्वर यादव , पुष्पकांसी यादव , प्रधान आरक्षक भैरव सिंह , रामप्रसाद मरावी आदि पूरी  पुलिस टीम रही मौजूद।

मिनी ट्रक व ऑटो में भिड़ंत में एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में मिनी ट्रक वालों की भिड़ंत में तीन गंभीर रूप से घायल हैं वहीं एक की उपचार के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया कि ऑटो चालक अखिलेश मिश्रा जो कि कोतमा बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाकर रेउला की ओर ले जा रहा था तभी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीबी 3322 ने ऑटो वाहन को ठोकर मार दी। जिससे ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां वाहन चालक अखिलेश मिश्रा पिता राज बहोर 35 वर्ष को गंभीर चोट होने पर शहडोल के लिए रेफर किया गया जहां से उसे जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां जबलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

लगातार चोरियों की घटनाओं में इजाफा, पुलिस के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह


अनूपपुर/कोतमा 

नगर में आए दिन चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं । चाहे दिनदहाड़े घरों के ताले टूटना देवालय में चोरी होना चाहे नगर की सड़कों से दो पहिया वाहन चोरी होना अब आम बात हो गई है क्योंकि अपराधियों के दिमाग से अब नगर एवं क्षेत्र मैं पुलिस से भय उठता दिखाई दे रहा है । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि नगर में खुलेआम अवैध कबाड़ अवैध शराब का व्यवसाय फल फूल रहा है । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अब कोतमा थाने में दलालों की चांदी है दलालों से सेटिंग करो और थाना प्रभारी से सभी काम हो जाएंगे । अभी कुछ दिन ही नहीं पीते हैं कि फिर से सुने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए से अधिक का सामान एवं नदी पार कर ले गए। यह है घटना -  बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि चोरों ने वार्ड क्रमांक 7 निवासी जावेद अहमद के घर का ताला तोड़ते हुए लाखों रुपए के सामान तथा गहने चोरी कर लिए। इसके साथ ही घर में रखे नगद रुपए भी चोरों ने पार कर दिया।

घटना के संबंध में बताया गया कि जावेद अहमद अपने परिवार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार की रात्रि 8:00 बजे जयसिंहनगर परिवार सहित गए हुए थे  घर पर कोई भी नहीं था। रात्रि 2:30 बजे जब वह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था तथा घर में रखे हुए तीन अलमारियों का ताला तोड़ते हुए लाखों रुपए के गहने सहित नगद एवं सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

पीड़ित के द्वारा बताया गया कि चोरों के द्वारा आलमारी में रखे हुए चांदी का चैन, चांदी का चूड़ा, बच्चों के लॉकेट 2 नग, सोने की चैन , सोने की अंगूठी 4नग, मंगलसूत्र 1 तोला, कान का झुमका 13 ग्राम, बेंदी सोने का 6 ग्राम, नाक का नथ 4 ग्राम, झाला सोने का 6 ग्राम, पायल चांदी का 20 ग्राम, पाजेब चांदी का 500 ग्राम, पैर का चूड़ा चांदी का 4 नग, 32500 नगद चोरी कर लिए गए।

दर्ज किया मामला - बुधवार की दरमियानी रात हुई चोरी में पुलिस गुरुवार को दिन भर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी रही उसके बाद रात्रि 10:40 बजे पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया दिनभर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया था । पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है अब देखना यह है कि क्या पुलिस को यह चोर मिल पाते हैं या यह भी मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

पूर्व में हुई चोरियों को नहीं पता चला - कुछ दिनों पूर्व नगर के वार्ड क्रमांक 12 गोविंदा कालरी फिल्टर मोहल्ला के पास नायब तहसीलदार आरके सिंह के तूने घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर रखे एलईडी टीवी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ले गए थे । वही 16 अप्रैल को नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित दो देवालय में अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में लगी घंटी एवं अन्य सामानों की चोरी कर ले गए थे । वही खोडरी गांव स्थित मंदिर से भी अज्ञात चोरों ने चोरी का किया था इसके साथ ही नगर की गलियों से 2 दुपहिया वाहन अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसका पता पुलिस आज तक नहीं लगा पाई।

गस्त की खुल रही पोल - कहने को तो पुलिस प्रतिदिन रात्रि में नगर में गश्त कर रही है लेकिन उसके बाद भी घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी करने में सफल हो जा रहे हैं इससे पुलिस की दस्त की पोल भी खुल गई है । मंदिर तो दूर अब नागरिक भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करने लगे हैं थाना प्रभारी के ऊपर से आप लोगों का भरोसा भी उठने लगा है।

पूर्व में सौंपा गया था ज्ञापन - नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ के द्वारा नगर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विगत दिनों थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपराधिक घटनाओं में कमी एवं चोरी के मामलों में का खुलासा करते हुए चोरी की घटनाओं में कमी लाने के संबंध में ज्ञापन दिया था । लेकिन स्थित अब यह हो गई है कि अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं पुलिस अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रही है।

नहीं होती मुसाफिर दर्ज - पूर्व में प्रशासन के द्वारा यह निर्देश जारी किए गए थे कि नगर में बाहर से आकर किराए के मकान में रहने वालों एवं डेरा जमाकर रहने वालों की मुसाफिर थाने में दर्ज करवाई जाए लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा ऐसा नहीं करते हुए अपराधियों को बना दिया जा रहा है खुलेआम कबाड़ के तीनों में बाहरी व्यक्ति आकर काम कर रहे हैं लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है बाहर से आकर शराब ठेकेदारों के आदमी रह रहे हैं उनकी भी मुसाफिर थाने में नहीं दर्ज है इससे पुलिस कैसे अपराधियों तक पहुंच पाएगी यह एक प्रश्न बनकर रह गया है।

नागरिकों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से नगर में हो रही चोरी की घटनाओं में कमी लाने एवं चोरों का पता लगाए जाने की मांग करते हुए थाना प्रभारी का स्थानांतरण कर नए थाना प्रभारी की पदस्थापना किए जाने की मांग की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget