मिनी ट्रक व ऑटो में भिड़ंत में एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में मिनी ट्रक वालों की भिड़ंत में तीन गंभीर रूप से घायल हैं वहीं एक की उपचार के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया कि ऑटो चालक अखिलेश मिश्रा जो कि कोतमा बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाकर रेउला की ओर ले जा रहा था तभी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीबी 3322 ने ऑटो वाहन को ठोकर मार दी। जिससे ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां वाहन चालक अखिलेश मिश्रा पिता राज बहोर 35 वर्ष को गंभीर चोट होने पर शहडोल के लिए रेफर किया गया जहां से उसे जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां जबलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

लगातार चोरियों की घटनाओं में इजाफा, पुलिस के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह


अनूपपुर/कोतमा 

नगर में आए दिन चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं । चाहे दिनदहाड़े घरों के ताले टूटना देवालय में चोरी होना चाहे नगर की सड़कों से दो पहिया वाहन चोरी होना अब आम बात हो गई है क्योंकि अपराधियों के दिमाग से अब नगर एवं क्षेत्र मैं पुलिस से भय उठता दिखाई दे रहा है । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि नगर में खुलेआम अवैध कबाड़ अवैध शराब का व्यवसाय फल फूल रहा है । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अब कोतमा थाने में दलालों की चांदी है दलालों से सेटिंग करो और थाना प्रभारी से सभी काम हो जाएंगे । अभी कुछ दिन ही नहीं पीते हैं कि फिर से सुने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए से अधिक का सामान एवं नदी पार कर ले गए। यह है घटना -  बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि चोरों ने वार्ड क्रमांक 7 निवासी जावेद अहमद के घर का ताला तोड़ते हुए लाखों रुपए के सामान तथा गहने चोरी कर लिए। इसके साथ ही घर में रखे नगद रुपए भी चोरों ने पार कर दिया।

घटना के संबंध में बताया गया कि जावेद अहमद अपने परिवार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार की रात्रि 8:00 बजे जयसिंहनगर परिवार सहित गए हुए थे  घर पर कोई भी नहीं था। रात्रि 2:30 बजे जब वह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था तथा घर में रखे हुए तीन अलमारियों का ताला तोड़ते हुए लाखों रुपए के गहने सहित नगद एवं सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

पीड़ित के द्वारा बताया गया कि चोरों के द्वारा आलमारी में रखे हुए चांदी का चैन, चांदी का चूड़ा, बच्चों के लॉकेट 2 नग, सोने की चैन , सोने की अंगूठी 4नग, मंगलसूत्र 1 तोला, कान का झुमका 13 ग्राम, बेंदी सोने का 6 ग्राम, नाक का नथ 4 ग्राम, झाला सोने का 6 ग्राम, पायल चांदी का 20 ग्राम, पाजेब चांदी का 500 ग्राम, पैर का चूड़ा चांदी का 4 नग, 32500 नगद चोरी कर लिए गए।

दर्ज किया मामला - बुधवार की दरमियानी रात हुई चोरी में पुलिस गुरुवार को दिन भर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी रही उसके बाद रात्रि 10:40 बजे पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया दिनभर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया था । पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है अब देखना यह है कि क्या पुलिस को यह चोर मिल पाते हैं या यह भी मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

पूर्व में हुई चोरियों को नहीं पता चला - कुछ दिनों पूर्व नगर के वार्ड क्रमांक 12 गोविंदा कालरी फिल्टर मोहल्ला के पास नायब तहसीलदार आरके सिंह के तूने घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर रखे एलईडी टीवी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ले गए थे । वही 16 अप्रैल को नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित दो देवालय में अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में लगी घंटी एवं अन्य सामानों की चोरी कर ले गए थे । वही खोडरी गांव स्थित मंदिर से भी अज्ञात चोरों ने चोरी का किया था इसके साथ ही नगर की गलियों से 2 दुपहिया वाहन अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसका पता पुलिस आज तक नहीं लगा पाई।

गस्त की खुल रही पोल - कहने को तो पुलिस प्रतिदिन रात्रि में नगर में गश्त कर रही है लेकिन उसके बाद भी घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी करने में सफल हो जा रहे हैं इससे पुलिस की दस्त की पोल भी खुल गई है । मंदिर तो दूर अब नागरिक भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करने लगे हैं थाना प्रभारी के ऊपर से आप लोगों का भरोसा भी उठने लगा है।

पूर्व में सौंपा गया था ज्ञापन - नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ के द्वारा नगर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विगत दिनों थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपराधिक घटनाओं में कमी एवं चोरी के मामलों में का खुलासा करते हुए चोरी की घटनाओं में कमी लाने के संबंध में ज्ञापन दिया था । लेकिन स्थित अब यह हो गई है कि अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं पुलिस अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रही है।

नहीं होती मुसाफिर दर्ज - पूर्व में प्रशासन के द्वारा यह निर्देश जारी किए गए थे कि नगर में बाहर से आकर किराए के मकान में रहने वालों एवं डेरा जमाकर रहने वालों की मुसाफिर थाने में दर्ज करवाई जाए लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा ऐसा नहीं करते हुए अपराधियों को बना दिया जा रहा है खुलेआम कबाड़ के तीनों में बाहरी व्यक्ति आकर काम कर रहे हैं लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है बाहर से आकर शराब ठेकेदारों के आदमी रह रहे हैं उनकी भी मुसाफिर थाने में नहीं दर्ज है इससे पुलिस कैसे अपराधियों तक पहुंच पाएगी यह एक प्रश्न बनकर रह गया है।

नागरिकों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से नगर में हो रही चोरी की घटनाओं में कमी लाने एवं चोरों का पता लगाए जाने की मांग करते हुए थाना प्रभारी का स्थानांतरण कर नए थाना प्रभारी की पदस्थापना किए जाने की मांग की है।

सहकारी संस्था के कर्मचारी विभिन्न मांगों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


अनूपपुर

मध्य प्रदेश सहकारी संस्था के कर्मचारी महासंघ आज से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में हैं। इनके महा आंदोलन में चले जाने से गरीब परिवारों को मिलनी वाली खाद्य वितरण पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 19 मई को जिले के समस्त विक्रेता भोपाल पहुंच कर महासंघ के साथ मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफा सौपेंगे।उन्होंने बताया कि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर शासन को लाभ पहुंचाते हैं। खाद्यान्न वितरण गेहूं, चना मसूर आदि का उपार्जन ऋण वितरण व वसूली आदि कार्य आम नागरिक और किसानों के हित में शासन के निर्देशों का पालन करते हैं। उसके बाद भी सरकार की ओर से हमारी मांगों को लेकर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। मध्य प्रदेश सहकारी संस्थाएं कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 10 मई को सरकार की सद् बुद्धि के लिए सुंदर कांड, 15 मई को शासन के विरोध में समस्त कर्मचारी की ओर से मुंडन संस्कार, 17 मई को अनूपपुर के प्रमुख मार्गों में रैली निकाली जाएगी व 19 मई को भोपाल पहुंचकर सभी सामूहिक इस्तीफा देंगे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget