अज्ञात कारणों से महिला की मौत,नायब तहसीलदार की उपस्थिति में की गई कार्रवाई


अज्ञात कारणों से महिला की मौत,नायब तहसीलदार की उपस्थिति में की गई कार्रवाई

अनूपपुर

अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम फुनगा निवासी 31 वर्षीय महिला की विगत रात अचानक अज्ञात कारणों से जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मृत्यु हो गई। फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत फुनगा निवासी नारायण गुप्ता की 31 वर्षीय पत्नी चांदनी गुप्ता की विगत रात अचानक अज्ञात कारणों से गंभीर होने पर परिजनों द्वारा निजी साधन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर उपचार हेतु लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी, मृतिका चांदनी नव विवाहिता की श्रेणी में आने के कारण पुलिस द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारी अनूपपुर एम डी चक्रवर्ती की उपस्थिति में शव का पंचनामा किया गया इस दौरान डॉक्टर टीम से मृतिका के शव का पी एम कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की गई, इस दौरान बताया गया कि नारायण गुप्ता के परिवार में विगत दिनों एक समारोह में गया था जिसमे चांदनी गुप्ता शामिल रही अचानक देर रात बाथरूम में अज्ञात कारणों से चांदनी गिर गई थी जिससे वह बेहोश हो गई थी जिस कारण परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया था



गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में 7 मई किड्स एथलेटिक पे पर होगा बृहद खेल का आयोजन

*खेल में हिस्सा लेने वाले बच्चे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे- बादल राय*


अनूपपुर/कोतमा

खेल के आयोजक बादल राय ने बताया कि आप सभी सम्मानित अभिभावक एवं खेल प्रेमियों से आग्रह है कि 7 मई किड्स एथलीट डे के दिन गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम गोविंदा कोतमा में  (7 मई kids athlete day) के उपलक्ष में चल रहे ( खेल प्रशिक्षण शिविर)समर कैंप के तुरंत बाद सुबह 7 बजे से बच्चों की कुछ प्रतियोगिता करानी है इस प्रतियोगिता में 8साल से लेकर 12 साल के बच्चे ही भाग ले सकते हैं आप सभी से आग्रह है कि 7 मई सुबह 7 बजे के पहले द्रोणाचार्य स्टेडियम गोविंदा में अपने छोटे बालक बालिकाओं को इस किड्स एथलीट डे प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में बच्चे को लेकर आवे धन्यवाद निवेदक जिला एथलीट एसोसिएशन एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन तथा जागरूक खेल प्रेमी।

सचिव शासन की गाइडलाइन को नहीं मानता तालाब के मेड़ पर बनाया कचरा प्रबंधन घर


अनूपपुर

अनूपपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी मे विकास कार्यों पर सरपंच सचिव अम्बिका शुक्ला के द्वारा जमकर पलीता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए शासन द्वारा भारी भरकम राशि आवंटित की जाती है कि ग्रामीणों को समुचित व्यवस्था के अनुरूप लाभ मिल सके। जहाँ शासन के द्वारा नदी तालाब कुंओं के जीर्णोद्धार एवं नवीन स्वीकृति प्रदान करके स्वच्छ जल नागरिकों के लिए उपलब्ध हो वहीं ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी का सचिव शासन की गाइडलाइन को धता बताते हुए मनमानी पर उतारू हैं। कचरा घरों से निकलने वाले विषैले तत्वों को संज्ञान में ना लेना सचिव के कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगता है। तालाब के मेड़ पर बनाया गया कचरा घर से निकलने वाले विषैले पदार्थों से गांव के पशु पक्षियों व मानव जीवन को भी प्रभावित करेगा, लेकिन पंचायत के सरपंच सचिव के तानाशाही रवैया अपनाने से भविष्य में ग्रामवासियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। सचिव अम्बिका शुक्ला अक्सर पंचायत से नदारद रहते हैं ग्रामीण पंचायत से सम्बंधित कार्यों के लिए भटकते रहते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि विकास कार्यों से संबंधित कामों को ठेकेदार को काम दे दिया जाता है और मौके पर पंचायत का कोई भी जिम्मेदार नही रहता।

*इनका कहना है*

आपने कचरा घर के बारे में  मुझे जानकारी दी हैं मैं पूरे मामले को दिखावा लेती हूं

उषा किरण गुप्ता जनपद सीईओ अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget