धूमधाम से मनाई जाएगी नारद जयंती, पत्रकारों व साहित्यकारों का किया जाएगा सम्मान


अनूपपुर/कोतमा

सृष्टि निर्माण के समय से मानव जाति के कल्याण के लिए देव दानव और मनुष्य के बीच संवाद स्थापित करने वाले आदि पत्रकार देवर्षि नारद जी का प्राकट्य जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि को हुआ था। भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र देवर्षि नारद मानव जाति के कल्याण के लिए सदैव श्रृष्टि में विचरण करते रहे। देवर्षि नारद जयंती जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ कोतमा द्वारा विगत वर्ष से किया जा रहा है। 7 मई 2023 को आयोजित होने वाले देवर्षि नारद जयंती को लेकर जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंदन केवट एवं संयोजक भगवानदास मिश्रा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम बंकिम बिहार जमुना कॉलरी में आयोजित की जाएगी इस कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के समस्त पत्रकार आमंत्रित हैं। इस कार्यक्रम में जिले के सभी पत्रकारों को एवं स्थानीय स्तर पर साहित्यकारों को भी सम्मानित करने का विचार किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहडोल संभाग के संभाग आयुक्त राजीव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र  सागर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा अनूपपुर जिले के कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र पवार , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक की अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं संचार विभाग श्रीमती मनीषा शर्मा तथा जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान के विशिष्ट आतिथ्य में देवर्षि नारद जयंती एवं सम्मान समारोह संपन्न किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा जिसमें सर्वप्रथम देवर्षि नारद एवं मां वीणापाणि का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी तथा जिले के सभी पत्रकारों एवं साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया जाएगा। जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ द्वारा सभी पत्रकारों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देवर्षि नारद जयंती को धूमधाम से मनाया जाए।

कर्ज की किस्त ना पटा पाने से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


अनूपपुर/चचाई


कर्ज की किस्त ना पटा पाने से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के चचाई थाना अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में विगत रात एक अधेड़ ने बैंक से लिए कर्ज की किस्त ना पटा पाने से परेशान होकर घर से दूर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।चचाई थानांतर्गत ग्राम चिल्हारी के 45 वर्षीय अधेड़ मोलई कोल पिता स्व,जगुना कोल जो मजदूरी का काम करता है विगत दिनों अनूपपुर की एक बैंक के समूह के माध्यम से 60 हजार रुपए कर्ज लिया था जिसकी साप्ताहिक किस्त नही जा पा रही थी आर्थिक संकट से परेशान होकर विगत रात घर से दूर गांव में ही रामसागर तालाब के मेढ में लगे आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी चचाई पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा एवं गवाहों के बयान दर्ज करने बाद शव के पी एम हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेज कर जांच प्रारंभ की।


अज्ञात कारणों से महिला की मौत,नायब तहसीलदार की उपस्थिति में की गई कार्रवाई


अज्ञात कारणों से महिला की मौत,नायब तहसीलदार की उपस्थिति में की गई कार्रवाई

अनूपपुर

अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम फुनगा निवासी 31 वर्षीय महिला की विगत रात अचानक अज्ञात कारणों से जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मृत्यु हो गई। फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत फुनगा निवासी नारायण गुप्ता की 31 वर्षीय पत्नी चांदनी गुप्ता की विगत रात अचानक अज्ञात कारणों से गंभीर होने पर परिजनों द्वारा निजी साधन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर उपचार हेतु लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी, मृतिका चांदनी नव विवाहिता की श्रेणी में आने के कारण पुलिस द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारी अनूपपुर एम डी चक्रवर्ती की उपस्थिति में शव का पंचनामा किया गया इस दौरान डॉक्टर टीम से मृतिका के शव का पी एम कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की गई, इस दौरान बताया गया कि नारायण गुप्ता के परिवार में विगत दिनों एक समारोह में गया था जिसमे चांदनी गुप्ता शामिल रही अचानक देर रात बाथरूम में अज्ञात कारणों से चांदनी गिर गई थी जिससे वह बेहोश हो गई थी जिस कारण परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया था



MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget