लव मैरिज के विवाद पर टांगी से किया हमला एक कि मौत तीन घायल


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना के पंढरी गांव में लव मैरिज को लेकर एक युवक का साले से विवाद चल रहा था। गांव की एक शादी से लौटते समय आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। यह देख उसको बचाने के लिए तीन लोग आए । उनमें से एक के गले पर उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जय सिंह का लव मैरिज जीवन सिंह पुत्र रामू सिंह की बहन से हुआ है। जीवन सिंह और जय सिंह इसी बात को लेकर विवाद था। बुधवार रात जीवन सिंह एक गांव में शादी एक साथी के साथ लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जय सिंह उसको मिल गया। जीवन सिंह को देखकर जय सिंह गाली गलौज करने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी।

जीवन सिंह और उसके साथियों से झगड़ने के बाद जय सिंह घर पहुंचा। वह घर से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया। इस बीच जीवन सिंह और उसके साथी मौके पर मौजूद थे। उन्हें नहीं पता था कि जय सिंह हथियार लेकर आया है। जय सिंह ने जीवन पर हमला कर दिया, तो पप्पू सिंह पुत्र राम सिंह बचाने पहुंचा। उसने धारदार कुल्हाड़ी पप्पू सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन में गिर गया। उसके बाद भूपेंद्र सिंह आया, तो उस पर भी हमला किया, वह भी गंभीर घायल हो गया। इस दौरान राजेश सिंह ने जय सिंह को पकड़ने की कोशिश की, तो उसके गले पर वार कर दिया। इस हमले में राजेश सिंह मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी फरार है। पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती हैं।


जिलाध्यक्ष की मेहनत से दिखने लगी है कांग्रेस की एक जुटता, नई इबारत लिखने को तैयार कांग्रेस


अनूपपुर

कांग्रेस के बड़े नेता के बीजेपी में जाने के बाद उपचुनाव के परिणाम से बिखरी कांग्रेस को एक करने के लिए पार्टी ने रमेश सिंह पूर्व संयुक्त कलेक्टर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद से रमेश सिंह कांग्रेस में सक्रिय थे, जिला पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी को रिकॉर्ड मतों से जिताकर उन्होंने अपनी संगठन क्षमता भी जिले में साबित कर दी थी फिर अनारक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रीति सिंह की जीत ने जिले में बिखर चुकी पार्टी को संजीवनी दे दी, कहने को तो जिले में कोतमा और पुष्पराजगढ़ दोनों विधान सभा से कांग्रेस के विधायक हैं, पर जिले में पार्टी को एक करने का जिम्मा रमेश सिंह को दिया गया था, अपने अनुभव और कार्यशैली से श्री सिंह ने बूथ स्तर से काम करना शुरू किया और एक एक बूथ एजेंट को पार्टी के लिए जागरूक करते हुए चुनाव में जरूरी नियमो से अवगत कराया, निरंतर क्षेत्र की जनता से संपर्क करते हुए उनके सुख दुःख में  भागीदार बनकर जनता का विश्वास हासिल किया और आज कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रम को संचालित करते हुए एक सजग नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं, तीनो विधान सभा की जीत का लक्ष्य लेकर निरंतर संपर्क कर रहे हैं, दोनों कांग्रेस विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ एक नई इबारत लिखने को तैयार है कांग्रेस पार्टी।

नियम विरूद्ध तरीके स्वीकृत था हुआ पी एम आवास, रोजगार सहायक की सेवा समाप्त


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत करपा ग्राम रोजगार सहायक एवं तत्कालीन प्रभारी सचिव जसवंत नायक को वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण करने तथा नियम विरूद्ध तरीके से मन्ना नायक को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति की शिकायत के पश्चात् गठित जिला स्तरीय जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता करने के साथ-साथ फोटोग्राफ जियो टैग कर सगे संबंधियों को नियम विरूद्ध आवास का लाभ देकर निजी स्वार्थ हेतु शासकीय राशि के दुरूपयोग किए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक करपा जसवंत नायक को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब समाधानकारक नही पाए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने आदेश जारी कर ग्राम रोजगार सहायक के पद से पृथक किया जाकर सेवा समाप्त का आदेश प्रसारित किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget