जिलाध्यक्ष की मेहनत से दिखने लगी है कांग्रेस की एक जुटता, नई इबारत लिखने को तैयार कांग्रेस


अनूपपुर

कांग्रेस के बड़े नेता के बीजेपी में जाने के बाद उपचुनाव के परिणाम से बिखरी कांग्रेस को एक करने के लिए पार्टी ने रमेश सिंह पूर्व संयुक्त कलेक्टर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद से रमेश सिंह कांग्रेस में सक्रिय थे, जिला पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी को रिकॉर्ड मतों से जिताकर उन्होंने अपनी संगठन क्षमता भी जिले में साबित कर दी थी फिर अनारक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रीति सिंह की जीत ने जिले में बिखर चुकी पार्टी को संजीवनी दे दी, कहने को तो जिले में कोतमा और पुष्पराजगढ़ दोनों विधान सभा से कांग्रेस के विधायक हैं, पर जिले में पार्टी को एक करने का जिम्मा रमेश सिंह को दिया गया था, अपने अनुभव और कार्यशैली से श्री सिंह ने बूथ स्तर से काम करना शुरू किया और एक एक बूथ एजेंट को पार्टी के लिए जागरूक करते हुए चुनाव में जरूरी नियमो से अवगत कराया, निरंतर क्षेत्र की जनता से संपर्क करते हुए उनके सुख दुःख में  भागीदार बनकर जनता का विश्वास हासिल किया और आज कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रम को संचालित करते हुए एक सजग नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं, तीनो विधान सभा की जीत का लक्ष्य लेकर निरंतर संपर्क कर रहे हैं, दोनों कांग्रेस विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ एक नई इबारत लिखने को तैयार है कांग्रेस पार्टी।

नियम विरूद्ध तरीके स्वीकृत था हुआ पी एम आवास, रोजगार सहायक की सेवा समाप्त


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत करपा ग्राम रोजगार सहायक एवं तत्कालीन प्रभारी सचिव जसवंत नायक को वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण करने तथा नियम विरूद्ध तरीके से मन्ना नायक को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति की शिकायत के पश्चात् गठित जिला स्तरीय जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता करने के साथ-साथ फोटोग्राफ जियो टैग कर सगे संबंधियों को नियम विरूद्ध आवास का लाभ देकर निजी स्वार्थ हेतु शासकीय राशि के दुरूपयोग किए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक करपा जसवंत नायक को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब समाधानकारक नही पाए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने आदेश जारी कर ग्राम रोजगार सहायक के पद से पृथक किया जाकर सेवा समाप्त का आदेश प्रसारित किया गया है।

4 करोड़ के भ्रष्टाचार की वसूली के आदेश के बाद भी नही हो पा रही हैं वसूली


 अनूपपुर

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार कर बिना कार्य के शासकीय का राशि अहरण करने की गई कार्यवाई अनूपपुर जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत आने वाले 52 ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा स्वीकृत 77 विभिन्न निर्माण कार्यों पर भ्रष्टाचार किये जाने पर सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच, सचिव व रोजगार सहायकों के खिलाफ म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण तैयार कर शासकीय राशि 4 करोड़ 14 लाख 57 हजार 524 रूपये की वसूली के आदेश जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया द्वारा दिये गये है। लेकिन जनपद अनूपपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अब तक पंचायत पदाधिकारियों से राशि वसूली नहीं की जा सकी है। 


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget