प्रवीण बना ग्राम पंचायत का सामग्री ठेकेदार, बिना रॉयल्टी के बेच दी रेत


जैतहरी

ग्राम पंचायत चोलना में एक हैरत अंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ प्रवीण केवट न तो पंचायत का कोई पंजीकृत ठेकेदार है ना ही कोई उप यंत्री उसके बाद भी इसके द्वारा लगातार ग्राम पंचायत चोलना में कार्य करने व सामग्री सप्लाई के बिल लगाए जा रहे है। उक्त फर्म के संचालक प्रजाराम केवट अपनी धौश दिखा ग्राम पंचायत को पलीता लगा रहा है। वही एक मामला प्रजाराम द्वारा घटित किया जिसमें किसी कार्य हेतु उक्त व्यक्ति द्वारा रेत का बिल बिना रायल्टी के लगा दिया। और ग्राम पंचायत ने भुगतान भी कर दिया। जहा रेत को लेने में रॉयल्टी लगती है विधिवत पर्ची काटती है जो कि लगभग 1800 रुपये की होती है। प्रजाराम द्वारा शासन के नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए वही रेत 1050 में दे दी गयी। अब देखना ये है कि इसकी जांच कहा तक होती है।

*इनका कहना है*

आपने जो जानकारी दी है उस पर मैं कार्यवाही करता हूँ और ऐसे लोगो को बख्शा नही जाएगा चाहे वो कोई भी हो।

*अभय ओहरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर*

नवोदय विद्यालय अमरकंटक में स्काउट गाइड का राज्य पुरुस्कृत  प्रशिक्षण  06 मई तक 


अनूपपुर/अमरकंटक 

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक (अनूपपुर) नवोदय विद्यालय समिति भोपाल संभाग के द्वारा स्काउट्स गाइड्स का राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन 2 मई से 6 मई तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें 13 जिलों के नवोदय विद्यालय से 81 गाइड्स और 66 स्काउट्स भाग ले रहे हैं । प्राचार्या महोदया सुश्री कविता सिंह द्वारा इस शिविर का उद्घाटन दीप  प्रज्ज्वलित कर बेडन पावेल की फोटो पर माल्यार्पण करके किया गया । प्राचार्या स्काउट गाइड एवं संरक्षकों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया, आशीर्वाद दिया । प्रशिक्षण मंडल में अविनाश शुक्ला (जबलपुर) एल.ओ.सी. , सुश्री अंजू लता जैन (खंडवा) एल.ओ.सी. श्री कैलाश मालवीय (खंडवा ) , श्रीमती ज्योति सिंह कटनी से पधारे हुए हैं ।

नवोदय विद्यालय अमरकंटक से इस कार्यक्रम में शिक्षक रमेश कुमार सिंह,(सामाजिक विज्ञान ), श्रीमती मनोरमा कौशल (हिंदी) , अभिषेक जैन (पुस्तकालय अध्यक्ष), श्रीमती आशा पटेल (स्टाफ नर्स) ने अपनी सहभागिता दे रहे है ।


युवक ने पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी पीड़िता थाना प्रभारी व प्रशासन से मदद की लगाती रही मदद की गुहार


शहडोल/अनूपपुर

भारत का कानून सबके लिए बराबर होता है लेकिन शहडोल जिले का महिला थाना जहां महिलाओ की सुरक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने महिला थाना ही अलग बनाया लेकिन यहां कुछ दूसरा ही आलम देखने को मिल रहा है पीड़िता शारदा प्रजापति ने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाना प्रभारी से गिड़गिड़ाती रही लेकिन महिला थाना प्रभारी अनुसुइया उइके ने फरियादिय,की एक भी ना सुनी उल्टा उसे ही बाहर का रास्ता यह कह कर दिखा दिया की शादी रुकवाने के लिए पहले कलेक्टर से लिखवा कर लाओ पीड़िता रात को 12बजे तक चक्कर लगाती  रही थक हार कर पीड़िता ने मान ली हार और आरोपी ने दबंगी से प्रशासन की आंख में धूल झोंकते हुए पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली।

*यह है पूरा है मामला*

ग्राम छतवई की निवासी पीड़िता शारदा प्रजापति का विवाह जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत,ग्राम कमता निवासी विनोद प्रजापति पिता बद्री प्रजापति  के साथ वर्ष 2018 में हुई थी पीड़िता अपने ससुराल में रहकर पढ़ाई का  करना चाहती थी लेकिन उसके ससुराल वालों को यह बात पसंद नहीं थी ससुराल पक्ष वालों के साथ इसी बात को लेकर दोनों के बीच में नोकझोंक हुआ करती थी फिर भी पीड़िता ने अपने भविष्य को संवारने के लिए अलग रहकर अपनी नर्सिंग की पढ़ाई जारी रखी फिर क्या था ससुराल पक्ष वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर फूट पड़ा और उन्होंने  अपने बेटे की दूसरी शादी करने का ही निर्णय ले लिया और पहली बहू पीड़िता शारदा को कागज के कुछ चंद टुकड़ों को देखकर समझौता करने की बात कह डाली पीड़िता सबके सामने गिड़गिड़ाती रती लेकिन किसी को उसका दुख दिखाई नहीं बल्कि दबाव पूर्ण उससे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी ससुराल पक्ष वालों ने करवा लिया, और दूसरी शादी के बाद भी ससुराल पक्ष वालों ने गोपनीय रखी जब पीड़िता को दिनांक28 अप्रैल 2023 को अपने रिश्तेदारों से यह पता चलता है कि आरोपी पति विनोद प्रजापति दूसरी शादी करने जा रहा है तब उसने महिला थाना जिला शहडोल की शरण ली और सदभावना पूर्वक अपने ऊपर हो रहे आप बीती लिखित आवेदन दिनांक 29 04 2023 को महिला थाना प्रभारी से दूसरी शादी रुकवाने का लिखित आवेदन देकर आग्रह किया जिस आवेदन को पीड़िता ने दिया उसके साथ में आरोपी द्वारा की जा रही दूसरी शादी के कार्ड की भी छाया प्रति संलग्न की गई बावजूद इसके प्रशासन कुंभकरणनी नींद में सोता रहा इतना ही नहीं 30 अप्रैल 2023 को जब आरोपी विनोद प्रजापति बरात निकालने की तैयारी कर रहा था तो पीड़िता स्वयं  महिला थाना उपस्थित होकर थाना प्रभारी को सारी स्थितियों से अवगत कराया बदले में महिला थाना प्रभारी ने उसे उस आवेदन पत्र में कलेक्टर एसडीएम और तहसीलदार के हस्ताक्षर कराने की सलाह दी उस आवेदन पत्र को लेकर पीड़िता रात के 12:00 बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे खड़खड़ाती रही किंतु किसी को भी पीड़िता पर दया नहीं आई जिससे साफ  प्रशासन की उदासीनता उजागर होती है इस प्रकार आरोपी विनोद प्रजापति ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी धूमधाम से ग्राम भात थाना कोतमा मे कर ली और पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया  आरोपी द्वारा कानूनी प्रक्रिया का कहीं भी पालन भी नहीं करा गया ना धारा 6 के अंतर्गत तलाक की कार्यवाही कराई गई और ना ही कोई खर्च की रासी स्थाई तौर पर न्यायालय से तय कराई गई बहरहाल चाहे बात कुछ भी हो लेकिन महिला थाना की लापरवाही से पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हैअब देखने वाली बात यह होगी पुलिस कप्तान महिला थाना प्रभारी पर क्या कार्यवाही करते हैं।

*इनका कहना है*

 हमने पीड़िता शारदा प्रजापति के  पति विनोद प्रजापति द्वारा की जा रही दूसरी शादी रुकवाने का निवेदन महिला थाना प्रभारी से दूरभाष पर किया जिस पर उन्होंने गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए दूसरे थाने में शिकायत दर्ज कराने जैसी बात कह कर मामले को टाल दिया

*जय श्री कचेर जिला अध्यक्ष भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला शहडोल मध्य प्रदेश*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget