4 करोड़ के भ्रष्टाचार की वसूली के आदेश के बाद भी नही हो पा रही हैं वसूली


 अनूपपुर

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार कर बिना कार्य के शासकीय का राशि अहरण करने की गई कार्यवाई अनूपपुर जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत आने वाले 52 ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा स्वीकृत 77 विभिन्न निर्माण कार्यों पर भ्रष्टाचार किये जाने पर सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच, सचिव व रोजगार सहायकों के खिलाफ म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण तैयार कर शासकीय राशि 4 करोड़ 14 लाख 57 हजार 524 रूपये की वसूली के आदेश जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया द्वारा दिये गये है। लेकिन जनपद अनूपपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अब तक पंचायत पदाधिकारियों से राशि वसूली नहीं की जा सकी है। 


डॉक्टरों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, इलाज न मिलने से परेशान मरीज निराश लौटे


अनूपपुर

चिकित्सकों ने सरकार पर वादा खिलाफी व मरीजों को परेशान करने का लगा आरोप अनूपपुर। सरकारी चिकित्सकों ने दो दिन की आंशिक हड़ताल कर सरकार को चेतावनी देने के बाद 3 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। बुधवार को अपनी मांगों को लेकर काम बंद अनूपपुर जिले 51 सरकारी चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिले के चिकित्सालयों में तैनात सभी सरकारी चिकित्सक काम बंद हड़ताल जिला चिकित्सालय के सामने पंडाल लगाकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की करते हुए मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। इस दौरान मरीजो को अपने इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं हड़ताल से मरीजो को राहत देने के लिए आयुष चिकित्सकों, निजी चिकित्सालय एवं एसईसीएल जमुना कोतमा के चिकित्सकों के साथ सीएचओ की तैनाती विभिन्न चिकित्सालयों में की गई है। वहीं दोपहर तक 2 सौ से अधिक मरीजों ने अपने इलाज के लिए पर्ची कटाई किन्तु चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बिना इलाज के लौटना पड़ा। डीएसीपी योजना को लागू करने सहित अन्य मांगो को लेकर मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ जनवरी से हड़ताल करता आ रहा है। आज एक बार फिर जिले भर के 51 चिकित्सकों ने जिला चिकित्सलय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जनक सारीवान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्दी आपकी मांगे पूरी कर दी जाएंगी। बावजूद इसके आज तक मांगे पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते जिले भर के चिकित्सकों को हड़ताल पर बैठना पड़ा हैं। हहड़ताल के बाद भी जिला चिकित्सालय में कई इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हैं, ओपीडी में दोपहर तक एसईसीएल के चिकित्सकों सहित सिविल सर्जन, आयुष चिकित्सक व सीएचओ की तैनात रहें। वहीं शाम को किसी भी आयुष चिकित्सक तैनात है। 

पशु से चोटिल होकर सड़क पर घायल पड़े हुए युवकों का कराया गया उपचार


अनूपपुर/डोला

नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमाक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में मगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे शादी से अपने घर की ओर जा रहे नगर परिषद डोला निवासी धीरज शुक्ला, वैभव राय,जयकिशन सिंह, और आदित्य श्रीवास्तव जो सेमरा में शादी के कार्यक्रम से होकर डोला की ओर आ रहे थे तभी न्यू डोला वर्ड क्रमांक.1 आधाराम वैश्य के घर के सामने 2 युवक बीच रोड मे गाय से टकरा के काफ़ी गंभीर हालत मे सड़क पर पड़े थे । घायल युवक कोतमा शादी से चिरमीरी घर जा रहे थे। डोला निवासी युवकों ने वाहन को रोककर घायल युवकों व पशुओं को सड़क से किनारे करने के पश्चात 108 ओर 100 नंबर पर मदत मांगी गई आस पास मे वाहन न होने के कारण मदद नहीं मिल पा रही थी। जिस पर डोला कांग्रेश मंडलम अध्यक्ष राहुल सिंह को स्थिति से अवगत कराया गया। राहुल सिंह द्वारा थाना प्रभारी को सूचना दी गई साथ ही देर रात्रि होने पर मदद मांगी गई।

*घटना की जानकारी प्राप्त होती मौके पर पहुंची पुलिस बल*

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके में पहुंचे पुलिस बल द्वारा उपस्थित लोगों की मदद से घायलों को अपने पुलिस वाहन से समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी ले जाया गया जहां पर घायलों का उपचार कराने उपरांत उनके परिजनों को सूचना दी गई व उन्हें उनके घर तक सकुशल भेजा गया।

*परिषद ने कराया घायल पशुओं का उपचार*

शासन द्वारा लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को सूचित किया जा रहा कि अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें । पशु के खुले व सड़कों पर आने से पशुओं के साथ ही राहगीर भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं जिसको लेकर शासन लगातार लोगों को सतर्क कर रही है लेकिन वही देखा गया कि मंगलवार की रात्रि में सड़कों के बीच में बैठे आवारा पशुओं के टकराने से वाहन चालक घायल होने के साथ ही पशु भी घायल हुए जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा सुबह होते ही पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया साथ ही सैलेश सिंह द्वारा लोगों की मदत से पशुओं का उपचार कराया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget