92 लीटर अवैध शराब सफारी वाहन सहित पुलिस ने किया जप्त, आरोपी हुए फरार


अनूपपुर/कोतमा

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा सफारी चार पहिया वाहन जिसमें काली फिल्म लगी है केषवाही से कोतमा की ओर भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर बेचने के लिए ला रहा है।

सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी कोतमा निरी.अजय बैगा के नेतृत्व में विषेष टीमें गठित कर सूचना की तस्दीक करने हेतु निर्देषित किया गया है। गठित विषेष टीम के द्वारा उक्त सफेद रंग की टाटा सफारी वाहन का पीछा करते हुए जुनहा टोला ग्राम पथरौडी पहुॅच कर वाहन चालक उक्त सफारी वाहन क्र0 सीजी 16बी 3011 को राजकुमार सिंह के खलिहान में खड़ा कर वाहन छोड़ कर भाग गया। वाहन की तलाषी लेने पर वाहन के पीछे हिस्से में 11 खाकी रंग के कार्टून मौजूद थें, जिसमें खोल कर देखने पर सभी कार्टून में कुल 91.2 ली अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 1,02,778/- रुपये एवं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन की कीमत 15 लाख रुपये कुल मषरुका 16,02,778/-रु. को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। 

उक्त घटना पर थाना कोतमा में अवैध शराब का परिवहन करने पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी की तलाष एवं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन के मालिक के संबंध मंे अग्रिम विवेचना की जा रही हैं। नशे के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्यवाही से शराब के अवैध कारोबार में निष्चित रूप से अंकुष लगेगा।


पानी लाने में हुआ विलंब तो पति ने पत्नी की कर दी जमकर पिटाई, मामला दर्ज


अनूपपुर/करण पठार

अनूपपुर जिले के करण पठार थाना अंतर्गत ग्राम करपा में हैंडपंप से पानी लाने में पत्नी को विलंब हुआ तो पति ने गुस्से में पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे पत्नी के बाएं हाथ में चोट आई है एवं पैर जांघ में भी चोट आई है, हालांकि पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के विरुद्ध धारा 294 323 506 का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरु किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया बाई उम्र 35 वर्ष निवासी करपा पानी लेने घर के बाहर हैंडपंप में गई हुई थी, हैंडपंप से पानी लाने में महिला को समय लग गया जिससे नाराज पति होब लाल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की है ,हालांकि महिला के पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया, महिला ने करण पठार थाने पर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी  के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है।

गाली गलौज करने से मना किया तो धारदार हथियार से किया आरोपी के ऊपर मामला दर्ज


अनूपपुर/रामनगर

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत कमल नगर निवासी सुभाष केवट के साथ पौराधार कच्ची दफाई में आरोपी ने मारपीट की है ,जिससे सुभाष केवट को चोटे आई है हालांकि सुभाष केवट की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294 323 506 का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है।

शिकायत पर उल्लेखित किया गया कि सुभाष केवट पौराधार कच्ची दफाई गया हुआ था, वहीं पर बुलबुल का लड़का जिसका नाम सुभाष नहीं जानता अपने घरवालों को गाली गलौज कर रहा था, जब सुभाष ने गाली गलौज करने से मना किया तो बुलबुल का लड़का सुभाष को ही गाली गलौज कर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से वार कर दिया ,जिससे सुभाष को चोटे आई है हालांकि सुभाष की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget