भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा नही विनाश यात्रा है, स्टेट बैंक के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा, विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्रा है क्योंकि आज मध्य प्रदेश में शिक्षा माफिया चरम सीमा पर है रेत माफिया चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार में नंबर एक बेरोजगारी में नंबर एक ओर महाविद्यालय और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है आज सभी विभाग के कर्मचारी आंदोलनरत हैं ऐसे में शिवराज सिंह चौहान जी किस हक से विकास यात्रा निकाल रहे हैं इन्हे विकास नहीं बल्कि विनाश यात्रा निकालनी चाहिए संजय सोनी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनूपपुर

*कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज*

06 फरवरी 2023 दिन सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अनूपपुर के अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भारत सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण SBI & LIC मे खाताधारकों का पैसा डूब रहा है, देश में आर्थिक अनिश्चितता का वातावरण बना हुआ है,अडानी ग्रुप में नियम विरुद्ध तरीक़े से सरकारी निवेश किया जा रहा है। आप सभी से अपील है कि स्टेट बैंक आफ इंडिया अनूपपुर के सामने अपरान्ह 12 : 00 बजे पहुंच कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाए।

संबल योजना का लाभ लेने के लिए गलत दस्तावेज का इस्तेमाल, जीवित को किया मृत घोषित


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत लहरपुर में राजाराम नामक जीवित व्यक्ति को दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया है इस मामले पर सीईओ जनपद पंचायत जैतहरी को ज्ञापन देकर कड़ी कार्यवाही कि मांग की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार राजाराम ने शिकायत में उसके अपने नाम, फोटो, समग्र आईडी, मोबाईल नंबर का गलत तरीके से प्रयोग कर पंचायत के सचिव पर गलत कार्य करने का आरोप लगाया है जिस पर जनपद पंचायत जैतहरी सीईओ ने तत्काल ही कार्यवाही करते हुए तत्काल ही जनपद के अधिकारियों को तत्काल टीम गठित कर जांच और कार्यवाही के आदेश जारी कर दिया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 में भी की है।

पीड़ित जब वह संबल कार्ड बनवाने गया तब उसे इस मामले की जानकारी मिली है। जब इस बारे में पंचायत से जानकारी लेनी चाही गई तो उस पर दबाव बनाया जा रहा है और वर्तमान सचिव द्वारा इधर - उधर कि बात करते हुए धमकाया जा रहा है जिससे भविष्य में पंचायत द्वारा मिलने वाले सुविधाओ से वंचित होना पड़ सकता है इस मामले से बचने के लिए तत्काल ही दस्तावेजों में लीपापोती की जा रही है और कम्प्यूटर कि गलती ठहराया जा रहा है। इस लापरवाही पर तत्काल ही संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी और दंडात्मक कार्यवाही करते हुए इन पर केस दर्ज कराया जाए। इस मामले में जब बात करने के लिये सरपंच सचिव का मोबाइल नम्बर लगाया गया मगर नम्बर नही लगा।

*इनका कहना है*

मुझे ज्ञापन देकर शिकायत की गई है मेरे संज्ञान में बात आई है मैं तत्काल ही टीम गठित कर जांच करवाता हूं। दोसी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी और दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

*व्ही.एम. मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी*

युवा पीढ़ियों से 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की जगह काला दिवस मनाने की अपील- निखिल कुमार


अनूपपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा नेता निखिल सैनी ने आज के युवा पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए उनसे वैलेंटाइन डे की जगह काला दिवस मनाने की अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी साल 2019 का दिन वो 'काला दिन' है जब देश ने अपने 40 जवानों को पुलवामा आतंकी हमले में खो दिया था। देश का कोई भी नागरिक इस दिन को नहीं भुला सकता, आखिर भुला भी कैसे दे जब इन 40 जवानों की शहादत पर देश के हर हिस्से में सिर्फ मातम था। इस दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर तेजी से आगे बढ़ रहे CRPF जवानों के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ और भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे।

आज इस आतंकी हमले को चार वर्ष हो चुके है, बावजूद इसके जख्म और दर्ज वैसा का वैसा ही है। लेकिन आजकल की युवा पीढ़ी देश के जवानों को भूलकर वैलेंटाइन डे अपनी पाटन के साथ मनाते हैं काला दिवस का स्वरूप वैलेंटाइन डे को दी कर रखा है  अपने देश के जवान बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।"

*14 फरवरी के दिन देश को लगी थी आतंकी नजर*

पुलवामा में नेशनल हाईवे पर जा रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के काफिले पर आतंकवादियों ने छिपकर निशाना बनाया। 14 फरवरी, 2019 की दोपहर के वक्त 300 किलो विस्फोटक से लदी गाड़ी ने सीआरपीएफ वाहन को टक्कर मारकर काफिले को उड़ा दिया था। आतंकी हमले के बाद जवानों को नजदीक के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन मौके पर ही बड़ी संख्या में जवानों ने दम तोड़ दिया था। 

*भारत के वीर जवानों पर हुए आतंकवादी हमले की दुनियाभर में निंदा*

भारत में हुई इस घटना की चंद मिनटों के बाद ही पूरी दुनिया में निंदा की जाने लगी थी। ज्यादातर देशों ने भारत के वीर जवानों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की।  इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावर का नाम आदिल अहमद डार था। इसके अलावा, हमले में सज्जाद भट्ट, मुदसिर अहमद खान आदि जैसे आतंकियों के भी हाथ थे, जिसे बाद में सेना ने मौत के घाट उतार दिया था।  

*12 दिनों के भीतर लिया बदला*

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिर्फ 12 दिनों के भीतर ही इसका बदला ले लिया था। 26 फरवरी, 2019 को रात के तकरीबन तीन बजे भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) को पार करके बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को धवस्त कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में पाकिस्तान द्वारा पोषित 300 आतंकियो को मौत के घाट उतार दिया गया था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget