राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोगो को मिला अवैध कार्य करने का लाइसेंस, क्या यही है पार्टी का सिद्धांत?


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूरे प्रदेश में अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए और इन कार्यों को संचालित करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही का आदेश भी दिया है जिसका असर अनूपपुर जिले के नवागत एस पी के आते ही देखा भी गया और उनके आने के उपरांत कोतमा थाने में संभाग की सबसे बड़ी कार्यवाही कबाड़ माफियाओं पर की गई जिससे जिले के कबाड़ माफियाओं पर पुलिस के नाम का डर बैठा हुआ है उसके बाद भी कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कार्य बन्द नही हो पा रहा है। सबसे ज्यादा सट्टा का प्रकोप देखने को मिल रहा है क्षेत्र में कुछ सट्टा, जुआ, कबाड़, अवैध शराब, अवैध कोयला जैसे कार्य फिर से चरम पर है। सभी माफिया किसी न किसी पार्टी की सदस्यता ले लेने के बाद लगातार  अपराध में बढ़ोतरी होना दिख रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण बीते दिनों राजनैतिक पार्टी की सदस्यता ले कर दिखा दिया है वही जैसे ही इनके द्वारा सदस्यता ली गई तभी से माफियाओं के पॉवर दुगना बढ़ गया चौक चौराहों में यह चर्चा का माहौल गर्म है कि इन अपराधियों के द्वारा युवाओं को सट्टा जुआ शराब कबाड़ का कार्य करने के लिए कहां जा रहा है और युवा भी इनकी बात सुनने व इन कार्यों को करने के लिए तैयार भी हो रहे हैं क्योंकि इन्हीं अवैध कार्यो को नेतागिरी की आड़ में जमकर फल फूल रहा है जिस कारण से युवाओं के दिमाग में यह बातें बैठ चुकी है कि क्षेत्र में अपराध करने पर ही दो पैसे की आवक है और अगर कोई शासन प्रशासन के लोग उन्हें परेशान करें तो संगठनों की सदस्यता लेकर शासन-प्रशासन पर किस तरह दबाव बनाना है यह यहां पर बखूबी देखा जा रहा है वहीं इन दिनों अध्यक्ष के द्वारा अवैध कार्यो का पूरे क्षेत्र में मकड़जाल फैला रखा है हम एक हमारे दो के कारण अवैध कार्य करवाया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार अवैध हो रहे कार्यो को देखकर ऐसा लगता हैं को मानो इन लोगो को खुला परमिशन मिल गया हो या यूं कहें कि इन लोगो को फुल संरक्षण दे दिया गया हो। युवाओं के दिमाग में भी यह सटोरिया इन बातों को बैठा रहे हैं कि आप लोग को पूरी तरह से सट्टा का काम करिए हम लोगों के द्वारा पूरी तरह से संरक्षण दिया जाएगा और किसी भी तरह से पुलिस या अन्य कोई भी व्यक्ति आपको परेशान नहीं करेगा क्योंकि हम यहां के बड़े राजनैतिक पार्टी के नेता बन गए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इस क्षेत्र में एक सिंह साहब है जो पार्टी के पॉवर पर अवैध कोयले का कारोबार जमकर कर रहे हैं प्रतिदिन 3 से 4 गाड़ी अवैध कोयले की गाड़ी का गोल माल करते हैं। जिससे इस क्षेत्र में कोयला माफियाओ की संख्या बढ़ती जा रही है। इस तरह अवैध कार्यो से करोड़ो कमाकर शासन के लाखों का चूना लगाया जा रहा है।  एक तरफ पार्टी में ऐसे अवैध कार्य करने वाले लोगो को सदस्यता देकर अवैध कार्य करवाते हैं और बाद में इन अवैध कार्यो को अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पर दबाब भी बनाते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी पार्टी आज इन अवैध कार्यो के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन देने वाली है। ज्ञापन देने के बाद देखने वाली बात होगी कि यह ज्ञापन देने एक महज औपचारिकता खानापूर्ति होगी या कारीवाही भी होगी। तीन सट्टाबाजो के साथ उसी क्षेत्र मे एक और अध्यक्ष का नाम शानू जैसे सट्टेबाजो के साथ जुड़कर सामने आ रहा है। जल्द ही इनके इतिहास का भी खुलासा किया जाएगा




अज्ञात कारणों से 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम चाका स्थित टिकाई टोला में 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली, परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मामले की जांच पर पुलिस जुटी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय पप्पू सिंह गौड़ रोजाना की तरह अपनी मां के पास खाना खाने गया हुआ था लेकिन रात 9:00 बजे बिना खाना खाए वापस लौट आया जब सुबह खाना लेकर पहुंची तो देखा कि पप्पू सिंह फांसी के फंदे पर लटका हुआ है आनन-फानन में इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

सहायक आयुक्त ने प्रचार्य को जारी किया नोटिस, 6 शिक्षकों के 1 दिन वेतन काटने के आदेश


अनूपपुर 

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग विजय डेहरिया ने अनूपपुर जिले के शा.उ.मा.वि. गौरेला का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान भारी लापरवाही देखी गई और विद्यालय में अव्यवस्थाओं का जो अम्बार पाया उससे सहायक आयुक्त की नाराजगी देखी गयी उसके अलावा विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य प्रकाश पन्ना विद्यालय से अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूंछा है कि उपस्थित पंजी में 3 दिवस पूर्व से हस्ताक्षर पाया गया है इस लापरवाही से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है जिससे आप की लापरवाही दर्शाता है जो म0प्र0 सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत होने के कारण कदाचरण की श्रेणी में आता है अतः तीन दिवस के अंदर कार्यलय में उपस्थित हो अपना पक्ष रखे अन्यथा क्यों न सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 09 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी,तो दूसरी तरफ उक्त विद्यालय में निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि विद्यालय के अतिथति शिक्षक विश्व गौरव मिश्रा, आरती तिवारी, लवकुश धुर्वे, आरती नामदेव, महेश प्रसाद राठौर, पूजा राठौर सभी अनुपस्थित पाए गये जिसके चलते सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग विजय डेहरिया ने इन सभी अतिथति शिक्षकों का एक दिन का मानदेय काटने का आदेश जारी किया है |

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget