लोहे की राड चोरी के 3 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद


अनूपपुर/फुनगा

अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत रात में चोरों के द्वारा रामभजन साहू निवासी फुनगा के छत पर रखे लगभग 3 क्विंटल लोहे की राड़ जिसकी कीमत 18000 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने फुनगा चौकी पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच पर जुटी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रिश्तेदार के यहाँ शादी में शामिल होने के लिए ग्राम टेघा गया हुआ था मौके का फायदा उठाते हुए ग्राम दैखल निवासी शिवनाथ चौधरी उम्र 21 वर्ष, अमृतलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष, हीरालाल चौधरी उम्र 22 वर्ष के द्वारा फरियादी के छत पर रखे लोहे की राड चोरी कर ले गए थे जिसे बेचने की फिराक पर सोमवार को लगे हुए थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस की एक टीम जाकर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से राड जप्त कर ली है।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस NSS यूनिट ने सांस्कृतिक व परेड का किया प्रदर्शन 


शहड़ोल/बुढ़ार

74 वाँ पावन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से उत्साहपूर्वक व देशभक्ति के रंग में रंगकर नागरिकों ने मनाया। प्रातः काल से ही देशभक्ति से प्रेरित ओजप्रिय मधुर गीतों की ध्वनि गुंजायमान रही। साथ ही साथ नेहरू महाविद्यालय बुढ़ार की एनएसएस यूनिट ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं परेड का प्रदर्शन किया। महत्वपूर्ण बात यह है बुढार नेहरू महाविद्यालय में एनएसएस की परेड प्रथम बार हुआ। जिसमें एनएसएस के स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर साल एनसीसी वाले ही परेड करते थे, नेहरु महाविद्यालय में लेकिन इस बार एनएसएस के स्वयं सेवकों ने साबित कर दिया की नेहरू महाविद्यालय में एनएसएस दल भी जो समाज सेवा के साथ- साथ हर एक विधा में अच्छे और लायक है। एनएसएस हमे सिखाता है की विद्यार्थियों के वैक्तित्व का विकास कैसे किया जाता है किस चीज से उसका वैक्तिव्त विकास हो इसलिए एनएसएस इसी प्रकार की कई गतिविधियां करता रहता है।

मीडिया संघ ने आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के खिलाफ खोला मोर्चा, कमिश्नर को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर/शहड़ोल

मध्य प्रदेश मीडिया संघ के संभागीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने बताया की प्रभारी आबकारी अधिकारी अनूपपुर सावित्री भगत का रवैया अत्यंत ही लचर है और इनके द्वारा अपने कार्य के प्रति उत्तरदायित्व की भावना और कार्यों के प्रति लापरवाही निरंतर रूप से कर रही हैं समाचार पत्रों के माध्यम से अवैध शराब तस्करी एवं लाइसेंस दुकानों में एमआरपी रेट से अधिक में शराब बेचे जाने को लेकर लगातार समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित किया गया किंतु प्रभारी आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के द्वारा किसी भी तरह का शराब तस्करी के विरुद्ध कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई जिससे छुब्ध होकर मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने उपरोक्त सभी बातों को लेकर आयुक्त संभाग शहडोल राजीव शर्मा को अवगत कराया एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत पर कार्यवाही करने का शिकायत पत्र सौंपा गया कार्यवाही नहीं होने पर मध्य प्रदेश मीडिया संघ धरने पर एवं आंदोलन सहित प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन पत्र में उल्लेख है कि अनूपपुर की प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के द्वारा अवैध रूप से संचालित शराब तस्करी को बढ़ावा देने का कार्य किया जाता है लाइसेंस ठेकेदारों को दुकानों में एमआरपी रेट से अधिक में शराब बेचे जाने का दबाव नाया जाता है एवं अवैध रूप से वसूली की कार्यवाही की जाती है अनूपपुर प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा फील्ड में भी विजिट नहीं किया जाता है अनूपपुर प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा शासकीय अनुबंधित वाहन का उपयोग अपने निजी कार्यों में एवं घर से ऑफिस आने जाने के लिए उपयोग किया जाता है आबकारी अधिनियम के नियमों को धता बताते हुए प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी फर्जी लाख बुक भरकर शासन को धता बता रहे हैं ऐसे भ्रष्ट एवं अपने कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने एवं कार्यवाही किए जाने हेतु मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है यदि इन बिंदुओं पर जांच की कार्यवाही नहीं की जाती है तो धर आदि प्रदर्शन की भी कार्यवाही की जाएगी।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget