महिला कलेक्टर समेत 11 आईएएस का हुआ स्थानांतरण, 7 बने नए जिले के कलेक्टर


अनूपपुर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर जिले के अमरकंटक दौरे के तुरंत बाद 11 आईएएस का स्थानांतरण किया गया है अनूपपुर, उज्जैन समेत 7 नए जिलों में नए कलेक्टर बनाये गए हैं अनूपपुर कलेक्टर रही सोनिया मीणा का स्थानांतरण उप सचिव के भोपाल लिए कर दिया है। वही अनूपपुर जिले की कमान संभालेंगे जबलपुर में नगरपालिक निगम के आयुक्त आशीष वशिष्ट, वही कुमार पुरुषोत्तम जिला उज्जैन की कमान संभालेंगे।

*देखे पूरी सूची*




वी-केयर हॉस्पिटल ने लगाया कैम्प, श्रद्धालुओं का किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण


अनूपपुर/अमरकंटक

जिला मुख्यालय अनूपपुर के जैतहरी मुख्य मार्ग पर संचालित वी-केयर हॉस्पिटल की कार्यशैली से जिले की जनता को जहाँ एक ओर समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बेहतर लाभ मिल रहा है वहीं दूसरी ओर वी-केयर अस्पताल के संचालक व सहयोगियों द्वारा शासन की गाइड लाइन को पूरा करते हुए शासन,प्रशासन, द्वारा आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपना सम्पूर्ण योगदान देते हुए कदम से कदम मिलाकर आमजन की सेवा करने में कोताही नही कर रहा।

मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में चल रहे नर्मदा जन्मोत्सव के भव्य राष्ट्रीय आयोजन में वी केयर हॉस्पिटल के संचालक मण्डल के कर्मचारियों द्वारा स्टाल लगाकर लगातार नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम में दूर दूर से देश भर के कोने -कोने से पहुंचे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े को मद्देनजर रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किये जाने का कार्य किया जा रहा है।

वी केयर के संचालक डॉ वीरेन्द्र खेश, सोशन खेश एवं श्यामा मेडिकल के संचालक कमलेश तिवारी (पिंटू ) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त कार्य के लिए वी केयर की टीम के द्वारा कार्यक्रम के दौरान पूरे 3 दिनो तक 24 घंटे सेवा देने के लिये लगाए गए स्टाल में मौजूद रहेगी किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या हो तो वी केयर के स्टाल में पहुंचकर निःशुल्क अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर तत्काल दवा लेते हुए स्वास्थ्य लाभ लेकर माँ नर्मदा की भक्ति ,पूजन अर्चन में शामिल हो सकें। साथ ही कभी भी किसी व्यक्ति को कोई समस्या होने पर जिला मुख्यालय में संचालित वी-केयर अस्पताल में पहुंच कर बहुत कम खर्च में समुचित स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगी 5 हजार की संख्या में छात्र सम्मेलन "छात्र शक्ति संगम"


शहड़ोल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी एवं नगर मंत्री शिवम वर्मा ने प्रेस वार्ता कर के बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो कि सदैव छात्र हित राष्ट्र हित के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करती है, इसी क्रम में अभाविप जिला शहडोल के द्वारा 31 जनवरी को जिला छात्र सम्मेलन छात्र शक्ति संगम सरस्वती विद्यालय पाण्डव नगर में आयोजित किया जा रहा है जिसमे शहडोल जिले का समस्त छात्र समुदाय जिले के शैक्षणिक परिदृश्य में नवाचार की दृष्टि व शैक्षणिक संस्थानों में पारदर्शिता व समसामायिक विषयों पर परिसंवाद करके प्रस्ताव पारित कर के सरकार को सौंपेगी व प्रस्ताव सत्र के पश्चात विशाल शोभा यात्रा सरस्वती विद्यालय से होकर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, राजेंद्र टॉकीज, विश्वविद्यालय पुराना परिसर शहडोल व शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक में समाप्त होगी व अंत में  खुला मंच के माध्यम से छात्रों के विषयों को सरकार व समाज के पटल रखा जायेगा।

छात्र सम्मेलन के पूर्व  की योजना की दृष्टि से  जिला शहडोल की वृहद जिला बैठक जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में की गई थी व इस पूरे कार्यक्रम के संचालन हेतु 15 जनवरी को सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन व पोस्टर विमोचन भी अभाविप महाकोशल  के प्रांत प्रांत अध्यक्ष व प्रांत संगठन मंत्री जी की विशेष उपस्थिति में किया जा चुका है , इसके साथ ही शहडोल जिले के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से संवाद करके  इस सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इसी संदर्भ में इकाइयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता , प्रत्येक नगर में प्रमुख स्थानों पर दिवाल लेखन व पोस्टर चस्पा करके प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget