व्यापारी की मड़फा तालाब में एक हफ्ते पुरानी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर 

कोतवाली अनूपपुर जिला मुख्यालय के अंतर्गत वार्ड न 01 मे स्थिति मड़फा सामतपुर तालाब मे कटनी के व्यापारी की 7 से 8 दिन पुरानी लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी निवासी मनोहर वर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी, कुछ दिनों पहले वह अनूपपुर स्टेशन पर कही की यात्रा के दौरान उतर गए थे, और उन्हें सामतपुर मड़फा तालाब के पास देखा गया था, जिसकी लाश 28 जनवरी को देखी गई, कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दे कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी को रहेंगे अमरकंटक प्रवास पर


 अनूपपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी 2023 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी 2023 रविवार को दोपहर 12:5 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री जबलपुर से 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर जिला अनूपपुर के हैलीपैड पहुचेगे। मुख्यमंत्री लालपुर हैलीपैड से कार द्वारा 1:40 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे अमरकंटक पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक से शाम 4:40 बजे कार द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे लालपुर हैलीपैड पहुचेंगे तथा यहा से शाम 5:05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5:50 बजे डुमना जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डुमना एयरपोर्ट से 6:55 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

*प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह का दौरा कार्यक्रम*

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री एवं अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह 28 जनवरी को रात्रि 10ः30 बजे अमरकंटक पहुंचेंगी एवं होटल हाॅलिडे होम्स अमरकंटक में रात्रि विश्राम करेंगी। 29 जनवरी को दोपहर 1ः00 बजे अमरकंटक से पोंड़की हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 1ः30 बजे पोंड़की हैलीपैड पहुंचेगी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ जनसेवा कार्यक्रम अमरकंटक में सम्मिलित होंगी। शाम 5 बजे अमरकंटक से उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगी तथा रात्रि 8ः30 बजे उमरिया पहुंचेंगी एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

खदान से फिर निकली 3 लाशें, अभी तक 7 मौतें, प्रबंधन पर मामला दर्ज


शहडोल/धनपुरी

पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आख़िरकार एसईसीएल की रेस्कयू टीम की सफलता मिल ही गयी। और इसके साथ ही पुलिस की शंका की पुष्टि भी हो गयी। शाम लगभग साढ़े 7 बजे उक्त खदान से तीन शवो को बाहर निकाल लिया गया । इसके साथ ही अब बन्द यूजी माइंस में मरने वालों की संख्या सात हो गयी। चार के शव 26-27 जनवरी की रात ही रेस्कयू कर बरामद कर लिया गया था। उसके बाद पुलिस को पता चला कि उसी रात्रि तीन अन्य युवक भी कबाड़ की तलाश में उसी माइंस में दूसरे मुहाड़े से अंदर गए थे। जो कि घटना दिनांक से लापता है। जिनमे एक युवक अमलाई व दो चचाई थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनकी गुमसुदगी की शिकायत भी सम्बंधित थाने में दर्ज थी।

*फिर किया गया रेस्कयू ऑपरेशन*

एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के बंद धनपुरी भूमिगत खदान में चार युवकों की मौत के बाद शनिवार को पुलिस तक यह खबर पहुँची की उसी रात्रि तीन अन्य युवक भी कबाड़ चोरी की नीयत से उसी यूजी माइंस में दूसरे मुहाड़े में होल करके अंदर गए थे। जो कि घटना दिनांक से लापता है। इनमें अमलाई थाना क्षेत्र के चीप हाउस निवासी रोहित कोल व चचाई थाना क्षेत्र के राजेश मिश्रा व मनोज बर्मन का नाम शामिल है। इनके गुमसूदगी की शिकायत थाने तक आने के बाद एक बार फिर पुलिस और एसईसीएल महकमा सकते में आ गया। जिसके बाद शनिवार दोपहर 2 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एसईसीएल की रेस्कयू टीम ने उक्त खदान में रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर से लेकर देर शाम साढ़े 7 बजे तक खान बचाव दल की 5-5 सदस्यीय कई टीमें रेस्कयू के लिए कड़ी मशक्कत करते हुए बन्द माइंस के अंदर जाती और वापस आती रही। आखिर कार देर शाम 7 बजे रेस्कयू दल के सदस्यों को खदान के अंदर तीन शव मिल गए ।जिनके अंदर होने की आशंका सुबह से लगाई जा रही थी। शाम लगभग साढ़े 7 बजे तीनों शवो को बाहर निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कालेज शहडोल भेज दिया गया।

पता चला है कि उक्त तीनो मृतकों में से राजेश मिश्रा निवासी थाना चचाई द्वारा अमलाई चचाई थाना की सीमा पर कबाड़ का ठीहा चलाने वाले राजा कबाड़ी का वाहन चलाता था । सूत्रो से यह भी पता चला ही कि लगभग सप्ताह भर पहले राजा कबाड़ी की अवैध कबाड़ से लदी एक पिकअप जिसे यही लापता चालक चला रहा था,अमलाई थाना पुलिस पकड़कर थाना लेकर आई थी लेकिन उसमें क्या कार्यवाही की गई यह अज्ञात ही रह गया।

*4 मौत के बाद कबाड़ियों के छापामार कार्यवाही*

बीते दिनों धनपुरी यूजी माइंस में चार युवकों की कबाड़ चुराने के दौरान माइंस के अंदर दम घुटने से मौत हो गयी थी। इसके बाद पुलिस को पता चला था कि मृतक राजा कबाड़ी अमलाई थाना चचाई के लिए काम करते थे। जिसके बाद राजा कबाड़ी के ठीहे ओर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जप्त किया गया था। इसके बाद आज शनिवार को जब पुलिस तक यह जानकारी पहुँची कि उक्त रात्रि तीन अन्य युवक भी धनपुरी यूजी माइंस में ही किसी दूसरे मुहाड़े से माइंस के अंदर कबाड़ चोरी की नीयत से घुसे थे। और वह तीनो घटना दिनांक से लापता है तो आज शंका के आधार पर उनकी तलाश के लिए रेस्कयू के साथ साथ पुलिस टीमो ने शहडोल मुख्यालय में स्थित कबाड़ के ठीहो पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जप्त किया गया। ऐसे में सवाल यह उठ रहा कि आखिर संभागीय मुख्यालय में जहां एडीजी समेत पुलिस के अन्य आला अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहते है, जब वह कबाड़ी व अवैध कारोबार इस तरह फल फूल रहा है तो फिर जिले के दूर दराज के थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार के संचालित होने का अंदाज स्वयं ही लगाया जा सकता है।

*एसईसीएल बुढ़ार ग्रुप प्रबंधन पर मामला दर्ज*

एसईसीएल अंतर्गत बन्द धनपुरी भूमिगत खदान में हुई चार मौतों के बाद एसईसीएल बुढ़ार ग्रुप प्रबंधन द्वारा बन्द खदान का मुहाना बन्द करने में समुचित सावधानी नही बरती गई तथा जहरीली गैस रिसाव एवं बन्द खदान की सार्वजनिक सूचना एवं चेतावनी बोर्ड इत्यादि नही लगाये गये तथा सुरक्षा हेतु गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसे पुलिस ने प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही माना है। जिससे गत 26 जनवरी की रात्रि में 5 व्यक्ति लोहा कबाड़ निकालने के लिये बंद पड़ी भूमिगत खदान में अन्दर घुसे थे। भूमिगत खदान के अन्दर जहरीली गैस का फैलाव होने से सभी जहरीली गैस के चपेट में आ गये और मृतक हजारी कोल, कपिल विश्वकर्मा, राहुल कोल, राज महतो की मृत्यु हो गई है जिसपर से बन्द कोयला खदान के कॉलरी प्रबंधन द्वारा समुचित संरक्षण में प्रथमदृष्टया लापरवाही पाये जाने से धारा 304-ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget