3 बालको को 24 घंटे के अंदर पतासाजी कर सौपा, परिजनो ने पुलिस को दिया धन्यवाद


अनूपपुर/बिजुरी 

अपहृत बालक राजेश सिंह गोड पिता  मान सिंह गोड उम्र 16 वर्ष निवासी कोरजा, अप.क्र. |29/2023 धारा 363 ता0हि0 के अपहृत बालक अंकित कुमार केवट पिता बृजलाल केवट उम्र 17 वर्ष निवासी मलगा थाना रामनगर हाल कोरजा थाना बिजुरी एवं अप.क्र. 30/2023 धारा 363 ता०हि० के अपहृत बालक किसन केवट पिता शिवमंगल केवट उम्र 16 वर्ष निवासी कोरजा की मार्ग दर्शन एवं एड डी पीठ विवेद सिंह, की जानकारी संवेदनशील पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह बघेल टीआई राकेश कुमार उइके ने एक विशेष टीम बनाई गई। जिसमें उदय प्रजापति स.उ.निरी. को जिम्मेदारी दी गई। जिसकी आगे की कार्यवाही के लिए  बिलासपुर छ.ग. रवाना हुई टीम जो उपरोक्त अपहृत बालकों का पता तलास बस स्टैण्ड रेलवे स्टेशन एवं बाल आश्रय गृह बिलासपुर छ.ग. में पता तलास किया अपहृत बालक का पता तलास रेलवे स्टेशन बिलासपुर में अप.क्र. 28/23 धारा 363 के तहत अपहृत बालक राजेश सिंह गौड पिता मान सिंह गोड उम्र 16 वर्ष निवासी कोरजा, अप.क्र. 29/2023 धारा 363 के तहत अपहृत बालक अंकित कुमार केवट पिता बृजलाल केवट उम्र 17 वर्ष निवासी मलगा थाना रामनगर हाल कोरजा थाना बिजुरी एवं अप.क्र. 30/2023 धारा 363  के तहत अपहृत बालक किसन केवट पिता शिवमंगल केवट उम्र 16 वर्ष निवासी कोरजा मिले । जिन्हें नाम पता पूछ कर पहचान तस्दीक किया। उसके बाद  थाना बिजुरी लेकर आए जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माता पिता के सुपुर्द किया । इस पूरी कार्यवाही को 24 घंटे के अंदर करने के लिए बच्चों के माता पिता ने टीआई राकेश कुमार उइके को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

मेला गई युवती से युवक ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला हुआ दर्ज


अनूपपुर/भालूमाड़ा

18 वर्षीय युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है 18 वर्षीय युवती अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी जब वापस अकेले लौट रही थी तो वही गांव का युवक आया और जबरदस्ती उसे अपने घर ले जाने लगा जहां युवती को अपने घर में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अगले दिन भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया, उस युवती को वापस अपने घर लाकर छोड़ दिया जब अगले दिन उसकी तबीयत खराब हुई तो उसके मां-बाप इलाज कराने अस्पताल में भर्ती किए तो युवती ने सारी बात महिला डॉक्टर और अपने मां-बाप को बताई जिस पर परिजनों ने उस युवक के खिलाफ भालूमाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है जहां पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

जहरीला पदार्थ खाने से एक बच्ची की मौत, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी


अनूपपुर/अमरकंटक

सात वर्षीय बालिका की जहरीले पदार्थ खाने से बुधवार मौत हो गई है। वहीं दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है। घटना नगर पंचायत अमरकंटक के वार्ड क्रमांक तीन हिंडालको की है। जानकारी अनुसार आज दोपहर 3 बजे अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से वार्ड क्रमांक तीन हिंडालको निवासी रामलाल की 7 वर्षीय पुत्री निधि की मौत हो गई। वहीं दूसरी का ईलाज जारी हैं। बताया गया कि कुछ बच्चियां में खेल रही थी उसी समय बालिका निधि चक्कर खाकर गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया गया खेल - खेल में कोई ऐसा जहरीला पदार्थ यह फल खा लिया जिससे बच्चियों की हालत बिगड़ गई। इस दौरान करीब चार से पांच बालिकाएं वहां मौजूद थी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग तुरंत सभी बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक लेकर आए। बताया गया दूसरी बालिका को प्राथमिक इलाज देने के बाद तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ भेजा गया है। जिस बच्ची की मौत हुई की मां का पहले निधन हो चुका है। पिता मजदूरी करता है जो घटना के कुछ देर बाद पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में पंचनामा जांच कार्रवाई कर मामले में मर्ग कायम किया है। अन्य दूसरी बालिकाओं की हालत ठीक बताई गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget