स्वार्थी तत्वों को खदेड़ आमाडांड खदान को कराया चालू, शांति भंग करने पर 15 गिरफ्तार


अनूपपुर/कोतमा

जमुना कोतमा क्षेत्र की जीवनदायिनी कहीं जाने वाली आमाडांड खदान विगत कई महीनों से कुछ स्वार्थी तत्वों के बहकावे में आकर नियम विरुद्ध कॉलरी प्रशासन को दबाव में रखकर खदान बंद करवा दी गई थी। क्षेत्रीय महाप्रबंधक जमुना कोतमा एच एस मदान के नए महाप्रबंधक के रूप में जमुना कोतमा का पदभार ग्रहण करते ही प्राथमिकता के आधार पर खदान को शीघ्र चालू करवाना उनका पहला उद्देश्य रहा जिसके लिए वह निरंतर जिले के कैबिनेट मंत्री ,जिला प्रशासन ,संभागीय आयुक्त ,पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस कप्तान एवं क्षेत्रीय स्तर पर एसडीओपी कोतमा एवं अनूपपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा एवं अनूपपुर तथा क्षेत्रीय विधायक एवं पत्रकार श्रम संघ के नेता सभी से संपर्क साध कर स्थानीय ग्राम वासियों तथा प्रभावित किसानों के साथ दिन-रात बैठके कर पूरी तरह से संतुष्ट करने में सफल रहे। समस्त ग्राम वासियों ने महाप्रबंधक एचएस मदान के बातों को समझे एवं उनके दिए आश्वासनों पर विश्वास कर खदान चालू करने के लिए पूरी तरह से राजी होकर काम में बाधा डालने वाले कुछ स्वार्थी तत्व के ऊपर समस्त ग्रामवासी अनशन पर बैठे उपद्रवियों को भगाने में कामयाब हुए। जिसमें 4 पुरुष एवं 11 महिलाओं को जबरन काम बंद कराने एवं शांति भंग करने के आरोप में थाना रामनगर द्वारा गिरफ्तार किया गया सभी 11 महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया जबकि चार पुरुषों द्वारा मुचलका लेने से मना करने पर चालान पेश किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

*उत्पादन हुआ प्रारंभ*

स्वार्थी तत्वों से पी 6 पॉइंट को मुक्त कराने के बाद कालरी प्रबंधन द्वारा को भी हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। खदान चालू होने पर स्थानीय पात्र युवकों को कालरी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही गांव के सभी युवकों के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण कॉल रवि प्रबंधन द्वारा निशुल्क दिया जाएगा उसके बाद उन्हें कॉलरी के अन्य माध्यमों से रोजगार उपलब्ध कराने की भी बात कही गई।

*क्षेत्र में फिर लौटेगी रौनक*

आमाडड खदान प्रारंभ होने से क्षेत्र में फिर से रौनक लौट जाएगी। खदान बंद होने के पहले स्थानीय ग्राम वासियों में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध रहे जिसमें चाय पान की दुकानें हवा पंचर की दुकान छोटे-छोटे पूंजी पर भी गरीब किसान व्यापार कर अपना घर परिवार चला लेते थे अब पुनः खदान प्रारंभ होने के बाद उन छोटी व्यापारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलने लगी।।

संविलिनियन को लेकर विद्युतकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, लैब टेक्नीशियनों का 11वें दिन हड़ताल जारी


इन्ट्रो- चुनावी साल होने के कारण विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर जिले भर मे हड़ताल कर रहे हैं जिससे एक ओर जहां विभागीय संतुलन गड़बड़ा रहा है वही आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने जहां नियमितीकरण व संविलियन को लेकर मोर्चा खोल दिया है वही मेडिकल लैब टेक्नीशियनों का 10वें दिन भी अनिश्चितकॉलीन हड़ताल जारी है।

अनूपपुर

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण व आउटसोर्स कर्मचारियों के विभागीय संविलियन को लेकर 21 जनवरी से जारी प्रदेशव्यापी हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन जहां जिले भर के विद्युत कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने एकत्रित होकर अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किये वही दूसरे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री समेत, नगर पालिका अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष रामखेलावन राठौर व उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह ने हड़ताल स्थल पहुंचकर विद्युतकर्मियों के मांगो को जायज बताते हुये उन्हे अपना समर्थन दिया वही तीसरे दिन जिला पंचायत के पूर्व सदस्य विश्वनाथ सिंह समेत ब्लाक कांग्रेस अनूपपुर के अध्यक्ष करतार सिंह समेत अन्य कांग्रेसियों ने भी हड़ताल स्थल पहुंचकर हड़तालियों को हौसला आफजाई किया। 

*यूनाइटेड फोरम ने भी दिया समर्थन*

विद्युतकर्मियों की मांग जो जायज बताते हुये समर्थन देकर उनके साथ मैदान मे यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर संगठन ने भी ताल ठोंक दिया है। इससे पहले विद्युत कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकालते हुए अनूपपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने के दौरान यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर संगठन के जिला संयोजक जितेंद्र गुप्ता, बीपी पटेल, जाकिर हुसैन, संविदा एवं आउट सोर्स संगठन के जिलाध्यक्ष एलएन सोनवानी, खीर सागर पटेल, सुनील पटेल, आउटसोर्स संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील चौरसिया समेत जिले भर के सभी संविदा और आउटसोर्स अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*अब और ज्यादा बिगड़ेगी विद्युत व्यवस्था*

नियमितीकरण व संविलियन को लेकर अभी तक संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल मे डटे हुये थे, लेकिन अब यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर संगठन ने भी समर्थन देकर ताल ठोंक दिया है। जिससे बिजली संकट और ज्यादा गहराने की आशंका है। इससे पहले नियमित अधिकारी कर्मचारियों पर सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाने का दबाव था, लेकिन अब उनके भी हड़ताल के समर्थन के बाद व्यवस्था और अधिक बिगड़ने की आशंका है। 

*मेडिकल लैब टेक्नीशियनों का 11वें दिन भी अनिश्चितकॉलीन हड़ताल जारी*

समस्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (हैल्थ सर्विसेस) द्वारा 13 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सामने धरने पर बैठे हुये है। जहां उन्होने 11वें दिन 23 जनवरी को प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने बताया कि अगर सरकार उनकी 13 सूत्रीय मांगो का निराकरण ना करते हुये हमें अनसुना कर रही है, वहीं 23 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में स्वास्थ्य व्यवस्था पैथालॉजी जांच सेंपल कलेक्शन प्रभावित हो चुका है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 13 सूत्रीय मांगो में पदनाम परिवर्तन, वेतनमान का पुन: निर्धारण, नियत समय पदोन्नति, संविदा लैब टेक्नीशियन का नियमितिकरण, प्रदेश समस्त टेक्नीशियन असिस्टेंट का पदनाम पूर्व की तरह लैब असिटेट कर ग्रेड पे 2800 एवं लैब अटेंडेंट का ग्रेड पे 2400 कये जाने, नियुक्ति दिनांक से ही 100 प्रतिशत वेतन के साथ सुविधाएं व भत्ते दिये जाने, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट के नियमित पदों की संख्या बढ़ाने एवं पूर्व से रिक्त पदों की भर्ती, लैब टेक्नीशियन को आगे बढ़ाने के अवसर, रिस्क अलाउंस एवं अतिरिक्त कार्य भत्ता, नॉन प्रैक्टिस अलाउंस, प्राइवेट प्रैक्टिस एवं बेसिक जांचो के साथ लैब चलाने की अनुमति, लैब में कार्य समय और लक्ष्य की पुन: समीक्षा पर नई गाइडलाइन निर्धारित की जानी चाहिए एवं प्रदेश में लैब टेक्नीशियनों की भर्ती आउटसोर्स या अस्थाई रूप से नही करते हुये नियमित पदो पर भर्ती किये जाने की मांग की गई है।

पुत्री ने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या दोनो को  आजीवन कारावास की सजा


अनूपपुर

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कोतमा की न्यायालय ने थाना रामनगर के अपराध की धारा 302,201,34 भादवि में आरोपी 27 वर्षीय पूजा केवट पुत्रि स्व. बिहारीलाल निवासी पिपराहा चौकी रामनगर थाना तथा 36 वर्षीय जयंत कुमार जैन पुत्र इन्द2रचंद निवासी भगत सिंह चौक थाना रामनगर को धारा 302/34 में आजीवन कारावास, 10000रू का अर्थदण्ड एवं 201/34 में 5-5वर्ष का कारावास एवं 5000-5000रू का अर्थदण्डन की सजा सुनाई गई हैं।  घटना 29 अगस्त 2015 को दफाई  राजनगर स्थि‍त कालरी क्वाटर में पुत्रि पूजा केवट एवं प्रेमी जयंत कुमार जैन ने बिहारीलाल केवट का गला दबाकर हत्या कर दी और हत्यार के साक्ष्य छुपाने के लिए घटना स्थाल से मृतक के शव को झीमर के जंगल में मुक्तिधाम के पास शव को मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर उसकी खोपडी को जलाकर तथा मृतक के कपडे को जंगल में झाडियों के बीच छिपा दिया। 31 अगस्त 15 को आरोपित पूजा ने अपने पिता के लापता हो जाने की सूचना थाना रामनगर में गुम इंशान कायम कराया। पुलिस की जॉच के दौरान पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पहचान कराई करा मर्ग कायम कर जॉच करने पर खुलासा हुआ कि मृतक आरोपित पूजा केवट का विवाह जयंत कुमार जैन से नहीं होने दे रहा था तब दोनों ने मिलकर षडयंत्र कर योजना के तहत बिहारीलाल केवट को मार देने से विवाह भी हो जायेगा और पूजा को नौकरी व संपत्ति भी मिल जायेगी। यह सोचकर बिहारीलाल हत्या कर दी और शव को झीमर के जंगल में मुक्तिधाम के पास मृतक के शव को मिट्टी का तेल डालकर माचिस से आग लगाकर उसकी खोपडी को जलाकर तथा मृतक के कपडे को जंगल में झाडियों के बीच छिपा दिया। अनुसंधान के दौरान शव की शिनाख्तकगी के अलावा डीएनए का मिलान छोटी पुत्री से कराया गया। जिसका नतीजा सकारात्मक आया जिससे यह पुष्टि हुई की जली हुआ शव आरोपित पूजा केवट के पिता बिहारी लाल की ही है। जिसके बाद पुलिस ने जांच में लेकर घटना में मोबाईल फोन और मृतक के कपडे और दो पहिया वाहन आदि बरामद किये गये।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget