लड़कियों का यौन शोषण करने वाले खेल मंत्री व कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष हो गिरफ्तार 


अनूपपुर/जैतहरी

जनवादी महिला समिति अनूपपुर ने हरियाणा के खेल मंत्री पर नेशनल एथलीट व जूनियर कोच द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की निष्पक्ष जांच और खेलमंत्री को हटाए जाने की मांग करती है।  

गौरतलब है कि नेशनल एथलीट व जुनियर कोच ने हरियाणा के खेल मंत्री पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कोच ने  इस घटना की शिकायत डीजीपी कार्यालय, सीएम हाउस, गृह मंत्री और डायरेक्टर खेल विभाग को भी दी थी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई।

।प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष पार्वती राठौर ने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मनाक है । एक तरफ हरियाणा की लड़कियां खेलों में पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही हैं दुसरी तरफ  यौन शोषण की  ये घटनाएं दर्शाती हैं कि हमारी मानसिकता महिलाओं और लड़कियों के प्रति एक दम निचले दर्जे की है। खेलमंत्री जैसे बेहद जिम्मेदार पद  पर बैठे व्यक्ति जब ऐसे अपराध कर रहे हैं तब और किसी और क्या लड़कियां क्या उम्मीद करें? इससे भी अफसोस जनक  बात यह है कि राज्य सरकार द्वारा महिला कोच द्वारा हर स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान चलाने वाली भाजपा सरकार महिला कोच को निष्पक्ष जांच के लिए भी आश्वस्त नहीं कर पा रही है। इसके विपरित आरोपित खेलमंत्री उल्टा महिला कोच के चरित्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं। महिला समिति ने कहा कि जब भी कोई महिला अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है तब उसके चरित्र पर इसी तरह हमले किये जाते हैं, ये मानसिकता देश के लिए बहुत घातक है।

राज्य महिला आयोग भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करवाने की बजाए राज्य सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। मंत्री को बचाने के विभागिय संस्थाओं को भी जुटाया जा रहा है।  यह घटनाक्रम हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की गम्भीर स्थिति की तरफ इशारा करता है। जो हरियाणा की खिलाड़ी लड़कियों के साथ हो रहा है उससे देश की खिलाड़ी लड़कियां  भी अछूती नहीं हैं।

महिला कुश्ती में देश की सबसे अधिक पदक जीतने वाली  विनेश फोगाट और साक्षी मलिक दिल्ली में धरने पर बैठी हैं। उनका कहना है कि भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष भाजपा सांसद ब्रिज भूषन शरण सिंह उनका यौन उत्पीड़न करता है। मोदी जी इस धरने से बस कुछ फर्लांग की दूरी पर हैं पर इस मसले पर चुप्पी साधे हैं ऐसे बचेगी बेटियां? जनवादी महिला समिति अनूपपुर मांग करती है कि उक्त घटनाओं की निष्पक्ष जांच की जाए। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक खेल मंत्री व कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष को उनके पद से हटाया  जाए ताकि  निष्पक्ष  जांच सम्भव हो पाए।

जनवादी महिला समिति खिलाड़ी लड़कियों के इस संघर्ष में पूरी तरह उनके साथ है,जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के सदस्य श्रीमती आरती सिंह, सविता यादव, उर्मिला सिंह, रामवती, चमेली सिंह,गुलबिया, गुड़िया,राधा, कुसुम राठौर, दुर्गा सिंह, पार्वती, जागृति पनिका,आदि सदस्यो‌ ने रोष व्यक्त किया है। उक्त आशय की जानकारी जनवादी महिला समिति के अध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य पार्वती राठौर ने दिया।

बाजार में दुकान के सामने से दो पहिया वाहन ले उड़े चोर, थाने में हुई शिकायत


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है हालांकि अभी तक पुलिस ने आधे से अधिक चोरी के मामलों पर खुलासा नहीं कर पाया वही एक बार फिर नगर से दो पहिया वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है ! फरियादी ने इसकी शिकायत कोतमा पर दर्ज कराई है पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दिया है ! कोतमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दयाराम साहू पिता राम कृपाल साहू निवासी कटकोना जो नगर के दीप चंद गुप्ता के किराना दुकान में नौकरी करता है ,रोजाना की तरह मजदूरी के लिए आए दयाराम साहू शुक्रवार की सुबह दुकान के बाहर हीरो एचएफ डीलक्स वाहन क्रमांक एमपी 65 एम ए 7911 को खड़ा कर दुकान के अंदर काम करने चला गया जब शाम को करीब 6:00 बजे बाहर आकर देखा कि दुकान के सामने से दो पहिया वाहन गायब हैं दयाराम ने आसपास सहित नगर में अपनी दोपहिया वाहन की तलाश की जब नहीं मिला तो इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई है ! पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दिया है।

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकराई बाईक चालक की हुई मौत, एक गंभीर घायल



अनूपपुर

केशवाही से मरखी मार्ग पर शनिवार की चार पहिया वाहन के अचानक सामने आने से दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे संकेतक से टकरा गए, जिससे दो पहिया वाहन में सवार दो युवक घायल हो गए। केशवाही पुलिस ने दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान शनि केवट की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह केशवाही से मरखी मार्ग पर चार पहिया वाहन के अचानक सामने आने से दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे संकेतक से टकरा गए जिसमें 30 वर्षीय शनि केवट पुत्र मनबहोर केवट निवासी वार्ड 9 सिंगल दफाई भालूमाड़ा एवं दिलेश्वर प्रजापति दोनों दोपहिया वाहन से रामपुर खाड़ा ओपन कास्ट कालरी में दस्तावेज जमा करने गया थे। वापस आते समय केशवाही से मरखी के बीच दुर्घटना हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बाहर जा गिरी। जिसमे शनि केवट की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दिलेश्वर प्रजापति को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget