मॉडल रोड बना जानलेवा, डिवाइडर का रॉड युवक के पैर के आर-पार, विभाग व ठेकेदार कुम्भकर्णी नीद में


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा में बन रहा मॉडल रोड लोगो के लिए सुविधा कम जान का दुश्मन ज्यादा बनता जा रहा है लगातार इस सड़क पर दुर्घटना हो रही है विभाग और ठेकेदार दोनो की मनमानी जोरो पर चल रही है सड़क निर्माण में जमकर लीपापोती की जा रही है ठेकेदार और विभाग के एसडीओ विधायक कोतमा व नगर पालिका कोतमा अध्यक्ष की भी नही सुन रहे हैं ऐसे में आम लोगो की सुनवाई कैसे होगी।

निर्माणाधीन मॉडल रोड के ठेकेदार अनिल बिल्डकॉन द्वारा  डिवाइडर के लिए बिछाई गई रॉड के जाल को सेंटरिंग से न ढांका जाना बना दुघर्टना का कारण दिनांक 19 जनवरी की रात लगभग 10 बजे आशु सोनी उम्र लगभग 25 वर्ष पिता बुद्धसेन सोनी जो बुढानपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है , कोतमा से भोजन पैक करवाकर वापस जा रहा था, तभी राजवीर ढावे के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज गति से आती बाइक निर्माणाधीन डिवाइडर की तरफ गिरी और लापरवाही पूर्वक खुली पड़ी रॉड युवक के जूते के ऊपर से होती हुई पैर के आर पार हो गई। आस पास के लोगों ने आनन फानन में रॉड काटने वाला ग्राइंडर मंगवाया और दोनो तरफ़ से रॉड को काटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया, जहां से उसे जिला हॉस्पिटल अनुपपुर और फिर शहडोल के लिए रेफर किया गया।

चार दिनों पूर्व मुखर्जी चौक रोड के नजदीक मॉडल रॉड में ट्रक धस गया था,  जो उसी तरह खुला पड़ा हुआ है, नाली के चैंबर की रॉड निकली हुई है अगर उसमे कोई गिरा तो उसकी मौत निश्चित है। कोतमा मॉडल रोड में धसे ट्रक के सम्बन्ध में नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ द्विवेदी को उक्त भ्रष्टाचार से अवगत कराया था, और घटना स्थल बुलाया था लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एसडीओ के द्वारा आना भी जरूरी नहीं समझा गया।इस लापरवाही पर ठेकेदार के ऊपर मामला दर्ज होना चाहिए। नही तो इसी तरह ठेकेदार मनमानी करता रहेगा और आम लोग चोटिल होते रहेंगे।

नियम कानून जेब मे साहब का रुतबा बरकरार, फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बनकर खुलेआम घूम रहे हैं


*रिटायर होने के बाद भी डॉ व्ही पी एस चौहान अपनी गाड़ी में सार्वजनिक स्थानों में डिप्टी डायरेक्टर पशु विभाग का बोर्ड लगाकर पद का कर रहे हैं दुरुपयोग* 

अनूपपुर/कोतमा 

कई वर्षों तक अनूपपुर जिले में पदस्थ रहे डिप्टी डायरेक्टर पशु विभाग एक छत्र राज्य करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले चौहान साहब का रुतबा अभी भी बरकरार है सेवा समाप्त होने के बाद भी सरकारी पद का मोह समाप्त नही हो रहा है। सारे नियम कानून अपने जेब मे रखकर डिप्टी डायरेक्टर पशु विभाग का अपने पर्सनल वाहन में लगाकर फर्जी रूप से पद का दुरूपयोग कर रहे हैं और प्रशासन इनका कुछ नही कर पा रही है। शायद साहब के हाथ कानून से भी लंबे हाथ होंगे यह कह पाना नामुमकिन नही है। पशु विभाग का इनके रहने में जो हाल था वो किसी से छुपा नही है। अब साहब पेंशन कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बन गए हैं तो पशु विभाग जैसा हाल यहाँ भी करेंगे। डॉ चौहान निवासी बिजुरी के निवासी हैं ,जो पशु विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पद में आसीन रह चुके हैं और वर्तमान में रिटायर हो चुके हैं आने वाले समय में कोतमा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं ऐसी ही पूरी कोतमा विधानसभा में जन चर्चा है।

हाल ही में रिटायर हुए डॉ चौहान सार्वजनिक स्थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं तब भी सभी को यही बताते हैं कि मैं आज भी डिप्टी डायरेक्टर पद पर आसीन हूं यह साबित करती है उनकी गाड़ी में लगी हुई वह पहचान जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है मध्यप्रदेश शासन डिप्टी डायरेक्टर पशु विभाग।

 *रिटायर होने के बाद भी शासकीय पद अपनी गाड़ी में लिखवाना आम जनता को बेवकूफ बनाना है*

बिजुरी स्थित कोरजा मंदिर में शुक्ला परिवार के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे कोतमा विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग मंदिर के दर्शन और भंडारे का आनंद लेने के लिए पहुंचे हुए थे, तभी वहां डॉक्टर चौहान अपने निजी वाहन जिसमें पद में रहते हुए उपयोग किया करते थे, उसे लेकर कोरजा मंदिर धाम पहुंचते हैं, और उक्त वाहन में आज भी मध्यप्रदेश शासन डिप्टी डायरेक्टर पद चिन्हित होने पर चर्चाओं का दौर शुरू हो जाता है, कि यह तो नियम विरुद्ध है, इसे अपनी गाड़ी में लिखवाना कहीं ना कहीं आम जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।

पुलिस, चोर दोनो बना रहे है रिकॉर्ड, पुलिस मेहरबान एक रात टूटे चार घरों का ताले


अनूपपुर/बिजुरी

बिजुरी थाना क्षेत्र में चोर पुलिस के लिए चुनौती बनकर रह गए हैं. 1 दिन पूर्व ही बिजुरी थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में औचक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए थे.  बीते 1 सप्ताह में थाना क्षेत्र में पांच चोरी की वारदात घटित हो चुकी है वही गुरुवार की मध्यरात्रि बिजुरी थाना क्षेत्र के ही ग्राम बेलगांव में चोरों के द्वारा 4 घरों का ताला तोड़ते हुए चोरी का प्रयास किया गया। चोर तो दिन प्रतिदिन अपना नया न्यास रिकॉर्ड दर्ज कर रहे हैं वही पुलिस भी चोरों को अभयदान देकर न पकड़कर रिकॉर्ड बना रही है।

*पूर्व जनपद अध्यक्ष के घर में हुई सेंधमारी*

ग्राम पंचायत बेलगांव में गुरुवार की मध्य रात्रि चोरों के द्वारा पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा सिंह के घर पर सेंधमारी करते हुए घर में रखे हुए बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए. पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा सिंह के पति सरस्वती पाव ने बताया कि जिस घर से चोरी हुई वहां कोई भी नहीं था तथा  बर्तनों के साथ ही अन्य सामान चोरी हुआ है जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।

*तीन अन्य घरों में भी तोड़े ताले, लोगों के जागने के बाद भागे चोर*

पूर्व जनपद अध्यक्ष के घर में चोरी करने के बाद भी चोरी का सिलसिला नहीं थमा तथा चोरों ने लखन चौधरी के किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी करने का प्रयास किया. जिसके बाद मोहन पनिका के घर में भी ताला तोड़ते हुए चोरी करने का प्रयास किया गया. इसके साथ ही राम मिलन सिंह के घर में भी चोरी की कोशिश की गई लेकिन घरवालों के शोर मचाने के बाद चोर भाग खड़े हुए. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हंड्रेड डायल वाहन को दी जिस पर रात्रि लगभग 3:00 बजे हंड्रेड डायल पुलिस गांव में पहुंची. लेकिन तब तक चोर भाग खड़े हुए थे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget