भाजपा व कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी नगरपरिषद चुनाव में वार्ड नंबर 10 में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती राम बाई राठौर पति राम गोपाल राठौर जिनका चुनाव चिन्ह दो तलवार एक डाल को भारी जनसमर्थन मिल रहा है भाजपा  कांग्रेस पार्टी ने कई वर्षों से लोगों का शोषण किया है सिर्फ चुनावी मौसम में घोषणाएं होती है जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं दिखता है जिससे नाराज होकर तीसरे विकल्प के रूप में जनता ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का हाथ थामा एवं जनता ने की  समर्थन की स्वच्छ राजनीति करने वाले ईमानदार निष्ठा विश्वास भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त अपराध मुक्त समाज नशा मुक्त समाज का निर्माण करने वाले के साथ अपने वादों में खरे उतरने वाले सिर्फ हमारे नजरों में अगर आया तो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी आया जो वादा नहीं विकास करता है जनकल्याण से जिसका नाता उसे वोट देना मतदाता जैतहरी नगर परिषद चुनाव का प्रचार प्रसार  का अंतिम दिवस पर जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कुमार परस्ते, जिला  महासचिव करन बंजारा, ब्लॉक अध्यक्ष तारा नायक, जिला सचिव प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष, संतोष पाल, सचिव नाथूलाल राठौर, उपाध्यक्ष राजकुमार राठौर, किसान मोर्चा प्रांतीय सचिव संग्राम राठौर, गिरजा चरण प्रजापति, श्रीमती अमित पाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रामवती, महिला मोर्चा सचिव श्रीमती मंजू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या, महिला मोर्चा जिला सचिव श्रीमती सावित्री प्रजापति, श्रीमती किरण प्रजापति, पिंकी राठौर अध्यक्ष जैतहरी, श्रीमती उषा राठौर एवं समस्त पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पवित्र नगरी नर्मदा महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया श्रमदान


अनूपपुर/अमरकंटक

 अनूपपुर जिले के मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में  नर्मदा जयंती महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ अमरकंटक श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत नगर को स्वच्छ  बनाने हेतु नगर परिषद अमरकंटक के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , पार्षदों सहित निकाय के अधिकारी , कर्मचारियों के अलावा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आज दिनांक 18 जनवरी 2023 बुधवार को प्रथम दिवस कपिलधारा में पार्किंग स्थल , रोड़ , नाली, शॉपिंग कांप्लेक्स  , रहवासी क्षेत्र , पर्वत जलाशय एरिया आदि क्षेत्रों में सभी के सहयोग से स्वच्छता अभियान चला कर सफाई की गई । नगर परिषद अमरकंटक की विशेष अपील है की नर्मदा महोत्सव के मद्देनजर स्वक्षता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर इसमें भाग लेकर परिश्रम कर स्वक्षता में श्रमदान प्रदान करे । 

आज सुबह कपिलधारा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से स्वक्षता अभियान चलाया गया जिसमे क्षेत्र के लोग बढ़चढ़ कर भाग लिए और अपना अमरकंटक स्वाक्ष बनाने में योगदान प्रदान कर श्रमदान दिया । इसी तरह नर्मदा महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ अमरकंटक श्रमदान में आगे आप आकर भाग ले सकते है । 19-01 2023 को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बांधा चौक से बस स्टेंड एरिया वैतरणी नाला तक , 20-01-2023 को दीन दयाल चौक से बाजार एरिया  सर्किट हाउस तिराहा तक , 21-01-2023 को साप्ताहिक बाजार एरिया रामघाट वाहन पार्किंग स्थल तक , 22-01-2023 को कोटि तीर्थ घाट से नर्मदा मंदिर एरिया तक , 23-01-2023 को जैन मंदिर एरिया व मेला ग्राउंड तथा 24-01-2023 को माई की बगिया व सोन मूड़ा संपूर्ण एरिया । नगर परिषद के इंजीनियर देवल सिंह बघेल ने बताया की अमरकंटक नगर को स्वच्छ बनाने हेतु नगर परिषद अमरकंटक को स्वच्छ बनाने हेतु नगर परिषद , स्थानीय नागरिकों से अपील करती है की सफाई अभियान/श्रमदान में सम्मिलित होकर नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। 

इस अभियान में मुख्य रूप से अध्यक्ष पार्वती सिंह , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , सीएमओ चैन सिंह परस्ते , इंजीनियर देवल सिंह बघेल , सनत कुमार पांडेय , चैन सिंह मडलोई, मेघा सिंह , मदन सिंह , दिनेश सोनी , सफूर खान , बैजनाथ , शरूफ खान , पार्षद जोहान लाल चंद्रवंशी , शक्ति शरण पांडे , चुन्नू जैन , श्यामलाल सेन आदि जनप्रतिनिधि व वार्ड वासी नागरिकगण अपना श्रमदान प्रदान किए ।

चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, 1 की मौत 1 घायल


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत चार पहिया वाहन एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत से एक युवक की मौत हो गई। वही दूसरा युवक घायल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कोल एवं रवि कोल बाइक में अपनी बहन को छोड़ने जमुना गए थे। उसको छोड़ कर राजनगर वापस जा रहे थे। तभी बुढानपुर हाईवे के मोड के पास छोटा हाथी वाहन की बाइक सवार युवकों की भिड़ंत हो गई। जिससे दीपक कोल की मौके पर ही मौत हो गई। वही रवि को मामूली चोट आई हैं। दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य कोतमा केंद्र लाया गया। बाइक नई थी जिसको 17 जनवरी को को ही खरीदा गया था। वाहन दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget