चुनाव में वार्ड नंबर 13 के निर्दलीय प्रत्याशी ने किया भाजपा की सदस्यता ग्रहण, दिया समर्थन


अनूपपुर

जिले के जैतहरी नगर परिषद में चल रहे निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पार्टी के घोषित उम्मीदवारों  को विजयश्री दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के दो मंत्री जनसंपर्क अभियान करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 17 जनवरी  2023 को प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह मध्य प्रदेश महिला वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा भाजपा जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 13 14 15 में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की तथा वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी मुरली चौधरी को अपने पक्ष में समर्थन कराते हुए भाजपा प्रत्याशी को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है ।वार्ड नंबर 13 के निर्दलीय प्रत्याशी मुरली चौधरी ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं श्रीमती अमिता चपरा डॉक्टर राजेश मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के प्रयास से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन प्रदान किया। 20 तारीख को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है और यहां पर चुनाव की दिशा बदलती हुई अब दिखाई दे रही है भाजपा के समर्थन में स्थानीय मतदाताओं का रुझान तेजी से परिवर्तन हुआ है जिसका परिणाम अब दिखाई देने लगा है और प्रत्याशी भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अपना समर्थन दे रहे हैं‌। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप कार्यवाही की मांग को लेकर परिजन बैठे धरने पर


अनूपपुर/बिजुरी

युवती की हत्या के आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्यवाही ना करने की वजह से परिजन कर रहे नारेबाजी, चिकित्सालय में विरोध प्रदर्शन के साथ ही न्याय ना मिलने पर अंतिम संस्कार ना करने दी चेतावनी दी है।

अनूपपुर मंगलवार की दोपहर बिजुरी थाना अंतर्गत ग्राम कटकोना निवासी 20 वर्षीय युवती सुहावनी पिता कुशल दास  जिसका शव सोमवार की दोपहर फंदे पर लटकते पाया गया था. जिसे पीएम कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां परिजनों के द्वारा इसे हत्या का मामला बताते हुए पुलिस के द्वारा सूचना देने के बावजूद आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने तथा आरोपी का बचाव करने के आरोप लगाते हुए युवती के हत्यारे के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी चिकित्सालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए. इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं किए जाने पर मृतिका का अंतिम संस्कार भी नहीं करने की चेतावनी परिजनों द्वारा दी जा रही है. इसके साथ ही परिजनों के द्वारा यह भी बताया गया कि बिजुरी पुलिस आरोपी का संरक्षण कर रही है जिस पर पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग भी परिजन कर रहे हैं।

*इनका कहना है*

मृतिका के परिजन मामला दर्ज करने के लिए अस्पताल में धरने पर बैठे पूरे मामले की जांच की जाएगी उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

*राजेश उइके थाना प्रभारी बिजुरी*

भुगतान को लेकर सचिव से हुई बहस, युवक ने तोड़ी सचिव मोटरसाइकिल, मामला दर्ज


अनूपपुर

17 जनवरी 2023 कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बकेली में सोमवार की दोपहर गांव के ही एक युवक द्वारा रोजगार गारंटी में किए गए कार्यों के मजदूरी भुगतान को लेकर सचिव से बहस कर पंचायत भवन के सामने खड़ी पंचायत सचिव की मोटरसाइकिल को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने गाली- गलौज करने की पर युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बकेली सचिव मनोज पटेल ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर पंचायत भवन बकेली में अन्य लोगों के साथ बैठकर विभागीय कार्य कर रहे थे तभी बकेली गांव का संजीव पिता बीरन केवट पंचायत भवन आकर उनके साथ रोजगार गारंटी में वृक्षारोपण कार्य में किए गए मजदूरी के भुगतान को लेकर बहस करते हुए गाली गलौज करने लगा जिस पर उसे बताया गया कि उसकी मजदूरी का भुगतान जॉब कार्ड के माध्यम से खाते में भेजा जा चुका है तथा 15 दिन की मजदूरी शेष है जो भुगतान की प्रक्रिया में है उसके बाद भी वह युवक आवेश में आकर मारपीट पर उतारू हो कर मारपीट न कर पाने के कारण पंचायत भवन के सामने खड़ी होंडा मोटरसाइकिल MP65 MS 1280 पर पत्थर पटक कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया इस बीच और लोगों की पहुंचने पर युवक स्थल से भाग गया,घटना पर सचिव द्वारा पंचायत के सरपंच,रोजगार सहायक एवं अन्य लोगों के साथ कोतवाली थाना आकर घटना की जानकारी लिखित रूप में दिए जाने पर आरोपी संजीव पिता वीरेन केवट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21(23) धारा 294, 353, 427 का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की गई है । इस घटना के पूर्व भी एक युवक द्वारा कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक बाबूराम पटेल की शादी गाली गलौज कर अशांति का माहौल निर्मित किया गया रहा है इस संबंध में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपते हुए पंचायत के कार्यों के दौरान गाली-गलौज व मारपीट करने जैसी वारदातें करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget