खाद्य मंत्री के मुख्य अतिथि में  संकल्प महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न


अनूपपुर

जिला मुख्यालय स्थित संकल्प महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश गौतम जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे सुनील चौरसिया नगर परिषद अध्यक्ष डूमरकछार,रेनू कोल अध्यक्ष नगर परिषद डोला, रविशंकर तिवारी उपाध्यक्ष नगर परिषद डोला,जसवंत सिंह अध्यक्ष नगर परिषद वनगवां,सिद्धार्थ शिव सिंह नेता भाजपा,रामदास पुरी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना व सरस्वती माता के गीत वंदन के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा संकल्प महाविद्यालय में हो रहे विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की गई और साथ ही महाविद्यालय मे पढ़ने वाले मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के संबंध में अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।उन्होंने संकल्प महाविद्यालय को क्षेत्र के सभी ग्रामीण बच्चों के लिए एक सकारात्मक अवसर के रूप में बताया विशेषकर लड़कियों के लिए जिन्हें घर से बाहर जाकर पढ़ने का अवसर कम प्राप्त होता है ऐसे में यह महाविद्यालय इन सबके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।उनके द्वारा संकल्प महाविद्यालय में संचालित विषय मेडिकल,रिसर्च एवं प्रोफेशनल विषय के माध्यम से विद्यार्थियों के बेहतर  भविष्य बनाने मे  सहयोग करने की बात कही,जिससे यहां पढ़ाई कर रहे छात्रों को शहरों के समान सुविधाए प्राप्त हो सके।इसी क्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन के रूप में बृजेश गौतम जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा संकल्प महाविद्यालय में हो रहे विकासात्मक कार्यों को प्रगतिशील बताया और आने वाले समय में महाविद्यालय मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया। नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष सुनील चौरसिया द्वारा भी विद्यार्थियो को भविष्य में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में वार्षिक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्थान प्राप्त किए छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन महाविद्यालय संचालक अंकित शुक्ला के द्वारा किया गया। संकल्प महाविद्यालय के संस्था संचालक अंकित शुक्ला द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए समस्त छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन कराने संबंधी दिशा निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ कमलेश साहू,राजेश पटेल,पुष्पा सिंह,काजल कहार, रिया सोंधिया,रुही गुप्ता,रविप्रकाश पटेल एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं एवं अभिवावक आदि उपस्थित रहे।

चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने घोषित पार्षद पद के उम्मीदवारो की सूची, देखे किसे मिली कहा से टिकट


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी में होने वाले निर्वाचन को लेकर वार्ड नंबर 1 से लेकर 15 तक के वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों की सूची 8 जनवरी 2023 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अनुमोदन के पश्चात चुनाव समिति के निर्णय के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा उम्मीदवारों की सूची घोषित की गई है। जिसमें वार्ड क्रमांक 01 से रोहित अग्रवाल वार्ड क्रमांक 02 से ऋषभ कुमार शुक्ला वार्ड क्रमांक 03 से रविंद्र सिंह राठौर वार्ड क्रमांक 04 से कैलाश मरावी वार्ड क्रमांक 05 से बिट्टी वाईकोल वार्ड क्रमांक 06 से आनंद कुमार अग्रवाल वार्ड क्रमांक 07 से सुनीता जैन वार्ड क्रमांक 08 से तारा देवी नामदेव वार्ड क्रमांक 09 से नवरत्न शुक्ला वार्ड क्रमांक 10 से कुसुम सोनी वार्ड क्रमांक 11 से देववती पटेल वार्ड क्रमांक 12 से उमंग गुप्ता वार्ड क्रमांक 13 से रमेश सिंह राठौर वार्ड क्रमांक 14 से रमसुलिया वार्ड क्रमांक 15 से लक्ष्मी राठौर को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वार्ड पार्षद पद हेतु उम्मीदवार घोषित किया गया है उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

*कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारो की सूची*👇🏿👇🏿👇🏿


विधवा महिला ने ननद और उसके पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की शिकायत


अनूपपुर

पुष्पा रजक ने अपने ननद सावित्री रजक एवं उसके पति टीकम रजक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। जिसकी शिकायत पुष्पा रजक ने पुलिस अधीक्षक से की हैं। महिला ने पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है। 

पुष्पा रजक ने अपनी शिकायत में बताया की मैं अपने ससुर डोंमारी रजक,भांजा ब्रजलाल रजक एवं रिंकी रजक के साथ पयारी.1 में रहती थी।  24 दिसंबर 2019 में  ननद सावित्री रजक जमीनी विवाद में दबाव डालकर मेरे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर भांजा ब्रजलाल रजक एवं रिंकी रजक को जेल भेजवा दिए और  मेरे घर में रहने लगे।  जिसके एक माह बाद सावित्री ने मुझे भी प्रताड़ित करने लगी। जिससे जान बचाकर काम के बहाने रायपुर चली गई।  3 दिसंबर 2020 को  घर वापस आ गई। घर का ताला बंद था।  ससुर की मृत्यु हो गई थी। घर छोड़ कर गई थी तो घर में 25 लाख का समान था।  यह समान भांजे ब्रजलाल की शादी का था। समान  को सावित्री रजक एवं उसके पति ने हड़प लिया हैं। समान मांगने पर ब्रजलाल  को जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला पुष्पा रजक ने बताया की 3 जनवरी 2023 को रात 7.30 बजे पुलिस वाले को साथ लेकर आए और  दरवाजा खुलवा रहे थे। लेकिन डर की वजह से  दरवाजा नही खोला। पुलिस वाले चले गए। जिनके जाने के बाद  छत के रास्ते से आकर ताला तोड़ दिए। ननद सावित्री रजक डंडा रखी थी और अपने पति से  बंदूक से जान से मारने की बात कह रही थी। अपने घर के किचन में रात में  सोई थी। सुबह थाना अनूपपुर आ रही थी तभी दोनो ने आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासबुक एवं लगभग 6 हजार लूट लिए और घर से निकाल दिए। किराया न होने के कारण 4 बजे अनुपपुर आई। भांजे ब्रजलाल के घर जा रही थी।  तबीयत खराब होने की वजह से अमरकंटक तिराहा के पास  बेहोश हो  गई। राहगीरों की मदद से जिला  चिकित्सालय अनूपपुर  में भर्ती थी।  अभी तक  अस्पताल में ही हूं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget