छात्रावास कमियां मिली तो होगी सख्त कार्रवाई, एडीएम व एसीटीडब्लू ने ली अधीक्षकों की बैठक


अनूपपुर

छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार के लिए जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक 08 जनवरी 2023 को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में आयोजित की गई जिसमें विकासखंड पुष्पराजगढ़ ,जैतहरी एवं कोतमा के छात्रावास/आश्रमो के अधीक्षको को छात्रावास संचालन के संबंध में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह,एसडीएम जैतहरी एवं जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विजय डेहरिया एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ भोग सिंह मरावी ने छात्रावास संचालन के कार्यों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया  बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह एवं जनजाति कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त व एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया द्वारा छात्रावास आश्रमो अधीक्षकों को मध्य प्रदेश भंडार क्रय नियम तथा सेवा उपार्जन नियम 2015 का पालन करने एवम छात्रावास परिसर को स्वच्छ रखने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को को कहा गया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जिस मद में राशि प्राप्त होती है उसी मद में राशि को उपयोग किया जाए। तथा शासन के दिशा निर्देश अनुसार छात्रावास का सुव्यवस्थित एवं समर्पण भावना से संचालन करने के लिए छात्रावास अधीक्षकों को मोटिवेट किया गया उन्हें यह भी निर्देश दिए गए कि अगर बार-बार निर्देशों के बाद भी छात्रावास अधीक्षकों द्वारा छात्रावास के संचालन व व्यवस्था में कमी मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पैदल ब्रिज बन्द यात्रियों को हो रही है असुविधा जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीएम, डीआरएम के नाम सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, संभागीय रेलवे प्रबंधक बिलासपुर एवं संभागीय अभियंता शहडोल के नाम  पैदल ब्रिज बन्द होने से रेल  यात्रियों को हो रही असुविधा पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्रनाथ सिंह, कांग्रेस महासचिव रमेश सिंह, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीवेंद्र सिंह ने मुख्य स्टेशन प्रबंधक अनुपपुर को ज्ञापन सौपा पत्र में उल्लेख किया गया है कि अनूपपुर जंक्शन स्टेशन में प्लेटफार्म क्रमांक 01 को प्लेटफार्म क्रमांक 03, 04 एवं नगर के दक्षिणी भाग को जोड़ने वाली फुट ओव्हर ब्रिज को दिनाक 8-9 दिसंबर 2022 से बंद कर दिया गया है को पुनः प्रारंभ करने तथा लिफ्ट ( एस्कलेटर ) निर्माण कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाए।


अनुपपुर जंक्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन है जहा पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। अनूपपुर जंक्शन मुख्यालय के साथ जिला मुख्यालय भी है। यात्रीगण को आवागमन के लिए प्लेटफार्म नंबर 01 से प्लेटफार्म नंबर 03, 04 को जोड़ने वाली फुट ओव्हर ब्रिज को बंद कर दिया गया है साथ ही अनूपपुर के दक्षिणी भाग से प्लेटफार्म क्रमांक 01,02, 03, 04 में पहुंचने वाले यात्रियों के लिए भी फुट ओवरब्रिज को बंद कर दिया गया है। जिससे यात्रियों एवं नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

फुट ओव्हर ब्रिज को बंद किए लगभग 03 माह होने जा रहा है इससे आम यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही रेलवे का यात्रियों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया उजागर हो रहा है, इससे आम जनमानस में रोष व्याप्त है जो कि दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार यात्रियों को दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अधिकांशतः यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। यात्रियों को असुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समस्या को हल किया जाए।

3 घंटे में पुलिस ने 05 वर्ष के नाबालिग बालक को पता कर किया पिता के सुपुर्द 


अनूपपुर

7 जनवरी 2023 को  सायं 7  बजे फरियादी सागर कोल निवासी पडरीपानी थाना बिजुरी के द्वारा थाना बिजुरी में उपस्थित होकर इस आशय की सूचना दर्ज करायी गयी कि इसका बालक अंकित कोल उम्र 05 वर्ष कहीं चला गया है। 

घटना 5 वर्ष के बालक के गुमने की अतिसंवेदनशील प्रकृति की थी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के अंतर्गत थाना प्रभारी बिजुरी के द्वारा परिजनों से घटना के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ से यह बात स्पष्ट हुई कि बालक रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में बैठ गया है। ट्रेन के समय सारणी से ज्ञात हुआ कि बालक शहडोल की ओर जाने वाली अम्बिकापुर- शहडोल ट्रेन में बैठ गया है। थाना बिजुरी की विशेष टीम के द्वारा सभी रेलवे स्टेशनों को सूचित कर चेकिंग प्रारंभ की गयी सभी थानों की पार्टियों को चेकिंग हेतु रवाना किया गया। इसी चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कद काठी का बालक अनूपपुर रेलवे स्टेशन में देखा गया है। जिस पर थाना कोतवाली  एवं आरपीएफ अनूपपुर की टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन अनूपपुर में सर्चिंग शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान बालक अंकित कोल पिता सागर कोल को रेलवे स्टेशन अनूपपुर से दस्तयाब किया गया कम उम्र का बालक होने से प्रकरण अतिसंवेदनशील प्रकृति का था। जिस पर अनूपपुर पुलिस के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना की सूचना मिलने के 3 घंटे के अंदर बालक को दस्तयाब कर उसके पिता के सुपुर्द किया गया। 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवाँर के द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवाँर  के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के निर्देशन में थाना प्रभारी बिजुरी निरी.राकेश उईके,सउनि रविकरण पयासी  एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अमर वर्मा, उनि अजय टेकाम,   सउनि महिपाल नामदेव, नागेश सिंह, प्रआर महेंद्र राठौर, आर प्रकाश तिवारी,आर गुपाल यादव एवं आरपीएफ अनूपपुर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget