अवैध रेत उत्खनन के मामले में ट्रैक्टर वाहन को पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर/रामनगर

रामनगर पुलिस द्वारा 6 जनवरी 2023 को कस्बा भ्रमण पेट्रोलिंग के जरिये मुखबिर की सूचना मिली की एक ट्रेक्टर नीले कलर का जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 65 AA 3438 का चालक ट्रेक्टर ट्राली में रेत (बालू) भेडवानाला से बरतराई की ओर लेकर आ रहा है यदि तुरंत पकड़ा जाय तो अवैध उत्खनन कर रेत से भरा ट्रेक्टर मिल जायेगा नहीं तो ट्रेक्टर चालक कहीं रेत ले जाकर डम्प कर देगा और बेंच देगा मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह गवाहान सन्द्र पुरी पिता प्रवीन पुरी उम्र 22 वर्ष निवासी सेमरा एवं बन्टू मिश्रा पिता केशवप्रसाद मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी सुभाषनगर राजनगर को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान बरतराई शराब दुकान के सामने में उक्त ट्रेक्टर जिसमें रेत भरा हुआ आते दिखा जिसे रोका गया जिससे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम परसराम यादव पिता रामदास यादव उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 04 ग्राम बरतराई का होना बताया वाहन चालक से रेत परिवहन करने सम्बंध में धारा 91 जाफी का नोटिस दिया गया जो लिखित में बताया कि रेत के सम्बंध में एवं रेत परिवहन सम्बंधी कागजात नहीं होना बताया आरोपी चालक उपरोक्त के द्वारा अवैध रूप से रेत चोरी कर ट्रैक्टर वाहन क्र० MP 65 A A 3438 में रेत भरकर परिवहन करते पाया गया जो अपराध धारा 379 ता. हि. एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का पाये जाने से उपरोक्त ट्रेक्टर में 03 घनमी० रेत कीमती करीबन 3000/- रूपये तथा वाहन क्र० MP 65 AA 3438 कीमती 106 लाख रूपये को समक्ष गवाहान उपरोक्त के मुताबिक जप्ती पत्रक के 17.10 बजे जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी वाहन चालक उपरोक्त को गिरफ्तार न करते हुये सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने से आरोपी चालक उपरोक्त को धारा 41 (क) जाफी की नोटिस न्यायालय में उपस्थित होने हेतु दिया गया तथा जप्तशुदा ट्रैक्टर मय रेत के वापस थाना आया ट्रेक्टर को सुरक्षार्थ थाना परिषर में खड़ा कर एचसीएम के सुपुर्द किया गया वापसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

*उक्त कार्यवाही में इनकी भूमिका*

 रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक विनोद नाहर प्रधान आरक्षक अमर सिंह आरक्षक विनोद मरावी चालक रिंकू गोले द्वारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही है।

जमीन के कब्जे को लेकर चली  गोली, पुलिस घटनास्थल पर, जांच शुरू


अनूपपुर/भालूमाड़ा

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत फैजान नाम का व्यक्ति निवासी दफाई नं. 03 वार्ड़ नं. 11 दयाचंद सोनकर की जमीन को कब्जे को लोगो को डराने के इरादे से बंदूक से हमला करने के हिसाब से गोली चलाकर हवाई फायर किया। पूरे मामले की सूचना पाकर भालूमाडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच  कर  बंदूक की बरामदी की कार्यवाही कर  रही  है। और फैजान को थाने बुला लिया गया है। पूरे मामले की जानकारी कुछ देर में।

*इनका कहना है*

मामले की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर मौजूद हैं पूरे मामले की जांच की जा रही है। कोई कह रहा कि नकली बंदूक से डराया गया है कोई कहता है बंदूक से फायर किया गया है अभी कुछ कह पाना मुश्किल है।

*अजय सिंह पवार टीआई भालूमाड़ा*

जमीन के कब्जे को लेकर फायर किया गया है हम लोग मामला दर्ज कराने थाना जा रहे हैं।

*मोनू जैसवाल चश्मदीद*

समिति के अध्यक्ष ने लांघी अपनी मर्यादाएं,शिक्षा के मंदिर में महिला के सामने खोला पेंट, वीडियो हुआ वायरल


अनूपपुर

पेसा एक्ट समिति चोड़ी के अध्यक्ष सीता राम गोयल नशे में धुत होकर एक महिला शिक्षक से शिक्षा के मंदिर में जाकर, खुद के लिए दारू पीने के लिए महाशय कर रहे पैसे की अवैध वसूली, अध्यक्ष ने एक महिला शिक्षिका के सामने खोला पेंट मर्यादा किया तार तार सोशल मीडिया में हो रहा है वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन आखिर कब लेगी मामले पर संज्ञान।

*देखे वायरल वीडियो*👇🏿👇🏿👇🏿


अनूपपुर/कोतमा 

एक ओर सरकार आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए पेसा एक्ट लागू कर कड़े कदम उठा रही है ,जिससे ग्राम पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा और अत्यधिक शक्तिशाली बन सके , पेसा एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए ग्राम सभाओं के माध्यम से पेसा एक्ट समिति का अध्यक्ष प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चुना गया, किंतु जनपद पंचायत अनूपपुर मुख्यालय बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चोंडी में ग्राम सभा द्वारा पेसा एक्ट समिति के अध्यक्ष सीता राम गोयल ( पूर्व सरपंच चोड़ी ) को सर्वसम्मति से चुना गया। किंतु अध्यक्ष महोदय अपने पद का धौंस दिखाकर दारू के नशे में टुल्ल होकर अपना आपा खोया, और अपने पद का रौब झाडने के चक्कर में शिक्षा के मंदिर में जाकर दारू खरीदने के  लिए एक महिला शिक्षिका से खुले आम पैसे खुलेआम पैसे मांगने से परहेज नहीं कर रहे। 

अध्यक्ष ने महिला शिक्षिका से की अभद्रता ,वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

ग्राम पंचायत चोंडी में सामुदायिक भवन पर संचालित प्राइवेट स्मार्ट पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल चोड़ी पर 3 जनवरी 2023 को समय लगभग एक से दो बजे के बीच पेसा एक्ट  समिति के अध्यक्ष और  रमेश नामक व्यक्ति विधालय कक्ष मे अचानक पहुँच कर महिला शिक्षिका और स्कूली नौनिहाल बच्चो के सामने अध्यक्ष सीताराम गोयल द्वारा मदिरा के नशे में धुत्त होकर पैसे की डिमांड महिला शिक्षिका से की जाने लगी ,जब शिक्षिका ने पैसे देने से ईंकार कर दिया तब वहाँ बच्चो के सामने अभद्र टीका टिप्पणी गाली गलौज कर बच्चो को कक्षा से भगाने लगे और जब ऐसे कृत्यो से पेट नही भरा तो अध्यक्ष महोदय विधालय के कक्ष प्रांगण मे अपने पैंट उतार कर घिनौने कृत्य पर उतारु हो गए , जिस व्यक्ति को एक महिला शिक्षक नारी शक्ति का सम्मान न करना आता हो तो वह  खाक आदिवासी समाज के हितो की रक्षा की बात करेगा। 

*पेसा एक्ट अध्यक्ष पर कब कसेगा कानून का शिकंजा*

आदिवासियो के संरक्षण की दुहाई देने वाले चोंड़ी के पेसा एक्ट के अध्यक्ष सीताराम गोयल , जो अपने नाम और पद का भी लिहाज नहीं रखा ,नशे में धुत होकर महिला शिक्षिका से दारु पीने के लिए पैसा वसूली करने स्कूल कक्ष में जा पहुंचा। ग्राम पंचायत चोंडी के समस्त जिम्मेदार सचिव, सरपंच, उपसरपंच , पंच , जनपद सदस्य एवं समाजसेवियो को एक बार पुनः विचार विमर्श करना होगा की ऐसे व्यक्ति जो  स्कूल कक्ष मे जाकर एक महिला शिक्षिका के समक्ष नशे में धुत्त होकर ,अपने कपडे उतार कर अशोभनीय कृत्य करने वाले व्यक्ति को पेसा एक्ट समिति का वर्तमान मे अध्यक्ष पद पर बने रहना क्या न्यायसंगत होगा या फिर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो द्वारा ऐसे घिनौने कृत्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साहसिक कदम उठा सकेंगे या फिर पूरे मामले में पर्दा डालकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा।अब यह जरूर देखना होगा की स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरे मामले का संज्ञान लेकर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी शिकंजा आखिर कब कश्ती है।

*इनका कहना है*

पेसा एक्ट के अध्यक्ष सीताराम गोयल की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं ग्राम सभा के अगली बैठक में उन्हें 65 समिति के अध्यक्ष से हटाने को लेकर विचार विमर्श समिति के सभी सदस्यों से किया जाएगा ।

*महेश केवट ग्राम पंचायत पोड़ी

मैं अभी बाहर हूं मुझे मीडिया द्वारा उपरोक्त मामले की जानकारी दी गई है जो बहुत ही निंदनीय है उपरोक्त मामले को लेकर मैं जल्द ही सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा करूगा।

*सुरेंद्र केवट जनपद सदस्य चोड़ी-पोंडी*

                                 

                        

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget