जुआं फड़ में पुलिस का छापा, 36 वाहन, 11 मोबाइल, 36 हजार जप्त, 14 जुआड़ी गिरफ्तार

*पुलिस के संरक्षण में जैकी संचालित कर रहा अवैध जुए का कारोबार*


अनूपपुर/बिजुरी

बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलधारा के जंगल में लंबे समय से जैकी पुलिस के संरक्षण में जुए का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। जिस पर बिजुरी पुलिस तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्यवाही करती हुई दिखाई नहीं पड़ी वही छत्तीसगढ़ की मनेंद्रगढ़ पुलिस ने इस पर कार्यवाही करते हुए मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹56000 नगद एवं 36 बाइक कपिलधारा तथा मिलन पथरा के जंगलों के बीच से गिरफ्तार किया गया।जिसमे राजनगर ,बिजुरी ,भालूमांडा तथा जैतहरी के आठ आरोपी के साथ ही 6 अन्य पकड़े गए, 54 हजार नगद सहित 36 वाहन भी जप्त हुए हैं।

जुआडि़यों के प्रति कार्यवाई में बिजुरी पुलिस कि लगातार सामने आती नाकामयाबियों पर आखिरकार छत्तीसगढ़ कि मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने विराम लगा दिया। और बीते 03 जनवरी कि रात बिजुरी थाना से महज 04 किलोमीटर दूर कपिलधारा काॅलरी के पीछे जंगल में संचालित जुऐं के फड़ में 14 किलोमीटर दूर मनेन्द्रगढ़ से आकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबिश देते हुऐ 52 हजार रूपये के साथ 36 मोटर सायकल, 11 मोबाईल फोन, ताश की गड्डी जप्त कर, 14 जुआडि़यों को गिरफ्तार करने में भी शानदार सफलता प्राप्त किऐ हैं। 

जिला क्षेत्रांतर्गत कोयलांचल नगरी बिजुरी कि यथास्थिती अगर जिलेभर में सर्वाधिक दयनीय मान लिया जाऐ तो यकीनन अनुचित नही होगा। क्योंकि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार एवं अपराधियों का महज गढ़ बनकर रह गया है। और खुलेआम शराब कि अवैध पैकारी, देर रात तक संचालित होते अहातें, भिन्न-भिन्न स्थानों में संचालित 52 परी का खेल इत्यादी विभिन्न अपराधिक गतिविधियों ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था का माखौल उडा़ रखा है। 

चौकी प्रभारी द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसा


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले में लगातार पशु तस्करी का कारोबार बढ़ता ही जा रहा था, जिस पर हाल ही के दिनों फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में दो वाहनों को पकड़कर दो दर्जन से ऊपर मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाते हुए पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की थी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा वहीं पशु तस्कर भी भय खाने लगे। चौकी प्रभारी सुमित कौशिक की इस कार्यवाही को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार के द्वारा प्रशंसा की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिस प्रकार से फुनगा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी, इससे जिले में यह साफ संदेश जाता है कि पुलिस पशु तस्कर के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही करेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि हमने जिले के प्रत्येक थाना प्रभारियों को निर्देश देकर रखे हैं कि अगर कहीं भी पशु तस्करी होती है तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही पुलिस करें।

करंट लगाकर भालू का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार लापरवाही पर बीट गार्ड निलंबित


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के कोतमा वन परीक्षेत्र बिजुरी अंतर्गत करंट लगाकर भालू का शिकार किए जाने के मामले में वन विभाग के द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन अन्य की तलाश जारी है।

मामले के संबंध में वन परीक्षेत्र अधिकारी जीतू सिंह के द्वारा बताया गया कि 1 जनवरी को वन परिक्षेत्र बिजुरी के भेड़री तलैया बीट के रिजर्व फॉरेस्ट क्रमांक 559 मैं 1 जनवरी को जी आई तार में करंट बिछाकर 13 वर्षीय नर भालू का शिकार किया गया था. जिसका सव मिलने पर वन विभाग के द्वारा इस मामले में वन्य अपराध दर्ज करने के साथ मामले की विवेचना प्रारंभ की गई. जहां विवेचना के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

*बीट गार्ड हुआ निलंबित*

इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भालू की मौत के मामले पर बीट गार्ड भेड़रीतलैया शिवकुमार साहू को लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है. कुछ दिन पूर्व ही उक्त बीट गार्ड पर वन क्षेत्र में अवैध कटाई कर रहे ग्रामीण के द्वारा हमला  दिया गया था।

*एक आरोपी गिरफ्तार तीन फरार*

भालू का शिकार किए जाने के मामले में वन विभाग के द्वारा इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9 ,11, 39,50 के तहत आरोपी देव कुमार लोनी निवासी शिलपुर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 80 नग बिजली तार, खूटी, जाली जब तक करने के साथ ही इस मामले में तीन अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी अपराध दर्ज करते हुए उनकी तलाश कर रही है. इसके साथ ही आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget