कोयला मजदूर संघ का अधिवेशन सम्पन्न, विजय सिंह अध्यक्ष व रोशन उपाध्याय महामंत्री मनोनीत


अनूपपुर/कोतमा 

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ  जमुना कोतमा क्षेत्र के द्विवार्षिक अधिवेशन में नव मनोनीत समिति  के गठन के पश्चात  मंच पर,भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश  के महामंत्री एवम मध्यप्रदेश कोयला क्षेत्र के प्रभारी  मधुकर सावले  ,अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के(राष्ट्रीय) महामंत्री सम्मानीय   सुधीर घुरडे , बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष एवम संभाग शहडोल प्रभारी  प्रोंपी सिंह  ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  ताराचंद यादव ,अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के( राष्ट्रीय)  मंत्री महेंद्र पाल सिंह , तथा पूर्व अध्यक्ष सुरेश राठौर  ,पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री संजय सिंह,तथा नव मनोनीत जमुना कोतमा क्षेत्र की नई कार्यसमिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष  विजय सिंह ,क्षेत्रीय महामंत्री रोशन उपाध्याय  नव मनोनीत पदाधिकारीगण , शाखा के अध्यक्ष और सचिव को भी क्षेत्रीय कार्यकारणी में विधान के अनुसार शामिल कर सभी के नामों की घोषणा मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ  के प्रदेश महामंत्री एवं मध्यप्रदेश कोयला क्षेत्र प्रभारी  मधुकर सावले  मंच से किए।

गौरतलब बात यह रही कि भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र के द्विवार्षिक सम्मेलन  में यह रही कि मनोनीत कार्यकारणी की घोषणा वर्कर्स क्लब जमुना  में क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौर की अध्यक्षता में तथा क्षेत्रीय महामंत्री संजय सिंह के संचालन में मध्यप्रदेश बीएमएस के प्रदेश महामंत्री तथा कोयला क्षेत्र के प्रभारी   मधुकर सावले और अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ   के राष्ट्रीय महासचिव  सुधीर घुरडे  के  मुख्य अथिति  में की गई जिसपर  पूरे  क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारणी की बातो को सुना गया और रायशुमारी की गई।

द्विवार्षिक  अधिवेशन क्षेत्रीय मुख्यालय के वर्कर्स  क्लब  में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौर की अध्यक्षता में  प्रारंभ हुवा प्रारंभिक सत्र द्वतीय सत्र, तृतीय सत्र अर्थात भोजन के पश्चात काल के बाद अध्यक्ष सुरेश राठौर के द्वारा पुरानी क्षेत्रीय कार्यकारणी को बर्खास्त किया गया तत्पश्चात,क्षेत्रीय कार्यकारणी के लिए की गई रायशुमारी से आए परिणाम से  क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारणी  की घोषणा  की गई  जिसमे  पारदर्शिता के साथ की गई  नव मनोनीत क्षेत्रीय कार्यकारणी  की घोषणा की प्रकिया  को पूरी पारदर्शिता रही । नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विजय सिंह एवं महामंत्री पद पर रोशन उपाध्याय सहित एरिया कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने के बाद सभी द्विवार्षिक अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे के  शंखनाद केसाथ समर्थन किए। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन बीएमएस श्रमिक नेता लाल बहादुर जयसवाल द्वारा किया गया एवं वर्ष भर का लेखा-जोखा दीपक विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष द्वारा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने एक स्वर में ध्वनिमत से समर्थन किया।

किसके संरक्षण में शराब ठेकेदार बिक्री करा रहा अवैध शराब? आबकारी विभाग मौन


अनूपपुर/रामनगर

जिले के रामनगर थाना अंतर्गत इन दिनों अवैध शराब का कारोबार ज्यादा ही फलफूल रहा है राजनगर क्षेत्र में संचालित कई होटलों में शराब की बिक्री व बैठ कर पीने की व्यवस्था दी जाती है व देर रात तक दुकानों में अवैध शराब उपलब्ध कराई जा रही हैं साथ ही घरों होटलों व पान ठेलो मे भी शराब का अच्छा खासा गोरख धंधा फल फूल रहा है, राजनगर के वार्ड नं 4 वार्ड न.12,वार्ड नं. 10,वार्ड नं.2,वार्ड नं 7,वार्ड नं.13 और कई जगह पर अंग्रेजी एवं देशी शराब अवैध रूप से ठीहे बनाकर बेचा व बेचवाया जा रहा है यहां तक कि खुलेआम राजनगर क्षेत्र में संचालित छोटे एवं बड़े भोजनलयो पर अंग्रेजी देशी शराब भोजन खिलाने के बहाने बेची जा रही है। नशे में लोग अपराधों को अंजाम दे रहे हैं जिससे तेजी से अपराध जिले में बढ़ रहा है,नशा ही अपराध का मुख्य कारण बन गया है। वैसे तो कागजों पर आबकारी,स्थानीय पुलिस एवं एनजीओ संस्थाओं द्वारा समय समय पर लोगो को जागरूक करने के लिए नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है,लेकिन जमीनी हकीकत पर युवाओं को नशा करने की लत सी होती जा रही है और युवा वर्ग नशे में धुत्त होकर अपने जीवन को बरबाद कर रहे हैं।

*आबकारी विभाग नही कर पा रहा कार्यवाही*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग अनूपपूर व पुलिस विभाग के संरक्षण पर इन दिनों अवैध शराब का कारोबार राजनगर क्षेत्र एवं ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब की बिक्री होटलों, किराना दुकान, व छोटे मोटे दूकानों सहित कई जगह में संचालित है कहीं न कहीं आबकारी विभाग,अनूपपुर एवं स्थानीय पुलिसकर्मियों की सह पर ही अवैध शराब बिक्री का कारोबार चल रहा है। लोगों द्वारा कई पेटी देशी व अंग्रेजी शराब एकत्रित कर बेचा एवं घरों में बैठाकर पिलाया जाता है। ऐसा नहीं है कि इन सब कि भनक आबकारी विभाग व पुलिस को नहीं है लेकिन जब जिले के उच्चाधिकरियों का फरमान आता है तो खानापूर्ति करने के लिए छोटी मोटी कार्यवाही कर अधिकारियो के आदेशों के कोरम को पूरा कर लिया जाता है।

*किसके संरक्षण में बिक रही अवैध शराब*

जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार पवार द्वारा जिले का प्रभार मिलते ही अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई है लेकिन वर्तमान में शराब का ठेका चेन्ज होने के बाद से ही दिन रात अवैध शराब राजनगर में पूर्व की अपेक्षा इन दिनों ज्यादा ही संचालित हो रही जहां पर चौक चौराहों में शराब ठेकेदार के गुर्गे अवैध शराब की पैकारी करते हुए देखें जाते हैं लेकिन आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही इससे लोगों का मानना है कि कहीं ना कहीं शराब ठेकेदार को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है तभी इन शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा खुले तौर पर अवैध शराब की पैकारी नगर व गांव में धड़ले के साथ की जा रही है।

*हो रही है अवैध शराब की पैकारी*

मध्यप्रदेश की शराब छत्तीसगढ़ में कई खेप पकड़ा चुकी है जिससे कि यह जाहिर होता है कि क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से लाचार हो चुकी है या फिर इनकी सांठगांठ बनी हुई है जिससे कि शराब ठेकेदार द्वारा अपने चहेतों के माध्यम से मध्यप्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में सप्लाई की जा रही है। अब गांव-गांव अवैध अंग्रेजी शराब पहुंचाकर व्यवसाय किया जा रहा है आबकारी और पुलिस विभाग की साठगांठ से चल रहे अवैध व्यवसाय से गांवों का माहौल खराब हो गया है। गांवों में आसानी से उपलब्ध होने वाली अंग्रेजी शराब के कारण अपराध बढ रहे हैं। लेकिन जिले के आबकारी अधिकारी और संबंधित थाना की पुलिस इन शराब बेचने वालों को संरक्षण देकर अवैध शराब बेचने प्रोत्साहित कर रही हैं।

*दुकान में अभी तक नही लगा रेट लिस्ट*

जिले के अंतिम छोर पर स्थित रामनगर थाना के अंतर्गत संचालित कमपोजिट शराब दुकानों में शराब की दर सूची नहीं लगाई गई जिससे कि शराब दुकान में आने वाले ग्राहकों को निर्धारित दर पर से अधिक मात्रा में शराब की बोतल बेची जा रही हैं जिसका ग्राहक द्वारा विरोध करने पर शराब दुकान में बैठे लोगों द्वारा शराब देने से मना किया जाता है वह उन्हें उसी दर पर लेने की बात कही जाती है जिससे कई बार ग्राहक व ठेकेदार के बीच तू तू मैं मैं का मामला भी सामने आ चुका है लेकिन इन सब की जानकारी आबकारी विभाग व थाने को होने के बावजूद भी आज दिनांक तक किसी प्रकार की जांच व कार्यवाही शराब ठेकेदार व दुकानदार के विरुद्ध नहीं करने से इनके हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। 

*इनका कहना है*

टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है अगर कही अवैध शराब बिक रही है तो जांच पड़ताल कर कार्यवाही जरूर की जाएगी।

*सावित्री भगत आबकारी अधिकारी अनूपपुर*

आम रास्ते पर कब्जा कर बना रहे मकान, अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी, नही हो रही कार्यवाही


अनूपपुर/बिजुरी

बिजुरी निवासी बैगा परिवार के द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आम आवागमन के लिए शासकीय भूमि पर स्थित मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

 शिकायतकर्ता रामकृपाल बैगा निवासी वार्ड क्रमांक 6 बिजुरी के द्वारा बताया गया कि प्रार्थी के बाड़ी के रास्ते में जहां से प्रार्थी अपनी बॉडी की जुताई के लिए ट्रैक्टर एवं अन्य साधन आने जाने का रास्ता था. जिसे शौकत अली पिता मुच्छन अली के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर के रास्ता रोक दिया गया था .जिसकी सूचना  नायब तहसीलदार को दी गई थी .जिसके बाद नोटिस देकर निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया था .इसके बाद अतिक्रमणकारी शौकत अली पिता मुच्छन अली एवं उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा आए दिन विवाद एवं जातिगत गाली गलौज किया जाता है।  कई दिनो तक निर्माण कार्य उसी तरह बंद था परंतु कई बार तहसील के चक्कर लगाने के बाद भी रास्ते से अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया और अब फिर से शौकत अली के द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा है।

*अतिक्रमण हटाने आदेश जारी फिर भी नहीं हुई कार्यवाही*

शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि  अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए न्यायालय तहसीलदार महोदय के द्वारा 27 अप्रैल 2022 को उक्त अतिक्रमण को हटाया जाने के लिए आदेश भी पारित कर दिया गया है। इसके बावजूद भी अभी तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं की गई है।

*शिकायत पर नोटिस जारी*

शनिवार को शिकायत पर नायब तहसीलदार कार्यालय बिजुरी के द्वारा अतिक्रमण कर मकान बना रहे व्यक्ति को नोटिस जारी करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर पटवारी के द्वारा पंचनामा बनाया गया।

*पटवारी की मौजूदगी में भी निर्माण कार्य जारी*

शिकायत के बाद नोटिस जारी होने पर मौके पर जांच करने पहुंचे हल्का पटवारी की मौजूदगी में भी मकान निर्माण का कार्य जारी था जिसका भी पंचनामा हल्का लोहसरा के पटवारी साबिर अली के द्वारा बनाया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget