भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस जिला किसान मोर्चा हर्षोल्लास से मनाया


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल द्वारा रवि कांत त्रिपाठी की गरिमामयि उपस्थिति में सोहागपुर मंडल के ग्राम नवलपुर  में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर आयोजन कर किसान मोर्चा द्वारा पूरी भव्यता के साथ मनाया गया जिसमें सोहागपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह (मीनू) जी सहित हमारे,किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी,जिला उपाध्यक्ष हंसराज द्विवेदी विकास मिश्रा जिला महामंत्री पंकज सिंह बघेल रामनारायण मिश्रा  कोषाध्यक्ष संजय जैन जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला विधानसभा सहसोशल मीडिया प्रभारी जयसिंहनगर के बृजकिशोर तिवारी आईटी सेल के प्रभारी उदयभान शर्मा मंडल जयसिंह नगर के नीत एवं शोध प्रभारी राम प्रकाश द्विवेदी, वा किसान मोर्चा  मंडल सोहागपुर के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह महामंत्री प्रभाकर तिवारी राकेश द्विवेदी केशवाही मंडल के मंडल अध्यक्ष लवकेश गुप्ता सिंहपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष परमा यादव महामंत्री संदीप जायसवाल गोहपारू मंडल के मंडल महामंत्री महेश शर्मा मातृ शक्ति के रूप में विराजमान जिला कार्यकारिणी किसान मोर्चा की सदस्य अंजू कचेर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कचेर मंडल जयसिंहनगर महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री शीला तिवारी केशवाही मंडल की  महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, सुभद्रा गुप्ता किसान मोर्चा से मंडल मंत्री शांति बाई सिंह सहित केशवाही के मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम नर्मदा साहू सहित आम जनमानस भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर रहा शामिल हमारे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी जी को क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि बनाया गया साथ ही टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पुरस्कार वितरण माने जिला अध्यक्ष द्वारा,किया गया जिसमें विजेता टीम को 51000,व उपविजेता टीम को ₹21000 की नगद राशि व ट्राफी भेंट किया गया।

छात्राओं को बाहर निकाल छात्रावास अधीक्षिका ने गेट में जड़ा ताला, सहायक आयुक्त ने छीना प्रभार


अनूपपुर

शासकीय आदिवासी महाविद्यालय कन्या छात्रावास अनूपपुर में 25 दिसम्बर रविवार की सुबह छात्रावास अधीक्षिका द्वारा 16 छात्राओं को बाहर निकालते हुये छात्रावास के गेट में ताला लगाकर उन्हे बाहर कर दिया गया, जिसकी शिकायत छात्राओं ने सहायक आयुक्त जनजाति विभाग अनूपपुर से की गई। जहां मौके पर पहुंची सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने छात्रावास से छात्राओ को बाहर निकालने सहित अन्य आरोपो के बाद छात्रावास अधीक्षिका हेमवती पोर्ते माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय बेलिया को आदिवासी महाविद्यालय कन्या छात्रावास के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल पृथक करते हुये उनके मूल संस्था में शैक्षणिक कार्य किये जाने वापस करते हुये छात्रावास के संचालन को देखते हुये प्राथमिक शिक्षक व अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास अनूपपुर क्रमांक 3 की अधीक्षिका भारती वंशकार को आदिवासी महाविद्यालय कन्या छात्रावास अनूपपुर का प्रभार सौंपा गया है।

*यह है मामला*

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर परिसर के अंदर संचालित 50 सीटर आदिवासी महाविद्यालय कन्या छात्रावास अनूपपुर की छात्राओं द्वारा सहायक आयुक्त विजय डेहरिया को फोन से सूचना देते हुये बताया गया कि अधीक्षिका हेमवती पोर्ते शीतकालीन अवकाश होने पर सभी को अपने-अपने घर जाने के लिये बोल रही है। जहां छात्राओं की शिकायत पर सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने सूचना मिलते ही मौके पर छात्रावास पहुंचकर निरीक्षण किया गया। जहां छात्राओं ने बताया कि 26 दिसम्बर सोमवार को उनका सीसीई होना है, जिस कारण वें घर नही जाना चाहती और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कराना चाहती है। जिसका पर सहायक आयुक्त द्वारा तत्काल ही छात्रावास अधीक्षिका को फोन किया गया, लेकिन अधीक्षिका द्वारा फोन नही ऊठाने पर सहायक आयुक्त ने छात्राओं को छात्रावास में रूककर पढ़ाई करने तथा सोमवार को अपना सीसीई की परीक्षा देने का आश्वासन देकर चले गये।

*छात्राओं को बाहर कर गेट में जड़ दिया गया ताला*

पूरे मामले में सहायक आयुक्त द्वारा छात्राओं को दिये गये आश्वासन दिये गये एक घंटे बाद ही छात्रावास अधीक्षिका हेमवती पोर्ते ने छात्रावास पहुंचकर अचानक ही छात्राओं को छात्रावास से बाहर निकालकर गेट लगा दी। जिसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे 16 छात्रायें छात्रावास के बाहर बैठकर सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने फोन लगाकर छात्रावास से निकाल देने की सूचना दी गई। जिसके बाद दोबारा सहायक आयुक्त ने अधीक्षिका को फोन लगाकर मौके पर बुलाते हुये स्वयं छात्रावास पहुंचे। जहां छात्रावास के बाहर छात्रायें अपना बैग लिये हुये बैठे थे तथा छात्रावास के मुख्य गेट में ताला लटका हुआ था। 

*निरीक्षण में मिला अव्यवस्थाओं को अंबार*

छात्रावास में छात्राओं की सूचना पर पहुंचे सहायक आयुक्त विजय डेहरिया से छात्राओं ने छात्रावास में फैली अव्यवस्थाओं की सूची सौंपी। जहां छात्राओं द्वारा दी गई अव्यवस्थाओं का निराकरण किया गया। जिसमें कम्प्यूटर व्यवस्था खराब होने, बाॅथरूम व्यवस्था खराब होने, खाना अच्छे से नही मिलने, टीवी खराब होने, बाॅथरूम में पानी नही आने, सब्जी लेने अधीक्षिका के घर जाने, नास्ते में मात्र चना, पोहा देने, छात्रावास में कार्यरत तीन कर्मचारियों में एक ही कर्मचारी के आने, खिड़कियों में पर्दा तथा जाली नही होने, सेंटेक्स के टूटा होने तथा पाइप लाईन खराब होने सहित अन्य शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका निरीक्षण करते हुये सहायक आयुक्त ने तत्काल पंचनामा तैयार किया गया।

*अधीक्षिका से तत्काल छीना प्रभार*

सहायक आयुक्त ने 25 दिसम्बर को छात्रावास में छात्राओ को जबरन घर जाने के लिये कहने तथा छात्राओं को छात्रावास से बाहर निकालकर गेट में ताला लगा देने की शिकायत तथा छात्रावास में फैली अव्यवस्थाओं तथा उनकी सुरक्षा को देखते हुये सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने तत्काल ही 25 दिसम्बर रविवार को आदिवासी महाविद्यालय कन्या छात्रावास अनूपपुर की अधीक्षिका व अतिरिक्त प्रभार से पृथक करते हुये उनके मूल पदस्थ संस्था में शैक्षणिक कार्य किये जाने हेतु वापस करते हुये छात्रावास संचालक के लिये प्राथमिक शिक्षक व अधीक्षक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास अनूपपुर क्रमांक 3 को आदिवासी महाविद्यालय कन्या छात्रावास अनूपपुर भारती वंशकार को प्रभार सौंपा गया है।

नियम कानून जेब मे रखकर अवैध कार्यो में लिप्त नगरपालिका पार्षद संचालित करा रहा जुआं का फड़, वीडियो वायरल


अनूपपुर/कोतमा

जिले में अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है। पुलिस का मानना है कि जिले में अवैध कारोबार पूरी तरह बन्द है मगर शराब, कबाड़, सट्टा, जुआं जैसे अवैध कारोबार धड़ल्ले से चालू है पुलिस हाथ मे हाथ धरकर बैठी पहले रात के अंधेरे सारे काम हो रहे हैं। अब लोगो को पुलिस का डर इतना कम हो गया है कि ये सभी काम दिन के उजाले करना शुरू कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि सारे कार्य पुलिस की शह में हो रहा है। तभी तो धड़ल्ले से इस तरह के अवैध कार्य संचालित है।

अनूपपुर जिले के कोतमा थानांतर्गत एक जुआं खेलने का वीडियो फ़ोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।इस फोटो वीडियो में कितनी सच्चाई है कब की है इसकी दबंग पब्लिक प्रवक्ता पुष्टि नही करता है। सूत्र बताते हैं कि यह अवैध कार्य जनप्रतिनिधि वार्ड़ पार्षद द्वारा खुलेआम नियम कानून को अपने जेब मे रखकर किया व कराया जा रहा है। पार्षद खुद फड़ में जुआं खेलते दिखाई दे रहे हैं। जो जनप्रतिनिधि के नाम पर बदनुमा दाग साबित हो रहा है। यह जुआं फड़ का संचालन शुक्ला ढाबा, रपटा पुल गाटर के प्रतिदिन दिन और रात में जुआं फड़ का संचालन हो रहा है। जब जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होकर इस तरह के अवैध कार्यो को अंजाम देगे तो आम जनता के पास क्या मेसेज जाएगा। सूत्र बताते हैं कि ये निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनकर आये हैं चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे।

*देखे वायरल वीडियो*👇🏿👇🏿👇🏿


क्या इस फोटो वीडियो को देखकर पुलिस पार्षद के ऊपर कार्यवाही करेगी या कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करके मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा नवागत पुलिस अधीक्षक आम जनता आशा करती है कि इन सभी अवैध कार्यो पर अंकुश लगाकर जिले की कानून व्यवस्था सही रहे।

*देखे वायरल वीडियो*👇🏿👇🏿👇🏿


*इनका कहना हैं*

कोतमा थानांतर्गत जुआं एव अन्य अवैध कार्यो पूरी तरह बन्द हैं हमे फ़ोटो वीडियो भेजे हम मामले को दिखवा लेते हैं।

*अजय बैगा थाना प्रभारी कोतमा*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget