एमबी पावर ने अवैध उत्खनन गड्ढे की भूमि का समतलीकरण कार्य करने का किया शुभारंभ


अनूपपुर

एमबी पावर द्वारा अनूपपुर के ग्राम सकरा में शासकीय भूमि खसरा नंबर 373/1/1 एवं 373/1/2 के अंश भाग में मुरुम के अवैध उत्खनन से निर्मित गड्ढे में फ्लाई ऐश भराव से समतलीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया है।  शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार मेहरा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , क्षेत्रीय कार्यालय, शहडोल उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सकरा के सरपंच संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे। कंपनी प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड और सीओओ बसंता कुमार मिश्रा, ओ एंड एम हेड अजित चोपड़े और पर्यावरण विभाग के प्रभारी डा. भोला कुशवाहा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। भोला कुशवाहा ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

इस मौके पर संजीव कुमार मेहरा और संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर राखड़ से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर समतलीकरण के लिए रवाना किया। श्री मेहरा ने फ्लाई ऐश प्रबंधन के प्रावधानों और फ्लाई ऐश की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया  कि पिछले 2-3 वर्षों में फ्लाई ऐश  उपयोग की मांग निचली भूमियों के समतलीकरण के लिए बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में कुल 10 गांवों में 90 एकड़ गड्ढों वाली भूमियों का लगभग 18 लाख टन फ्लाई ऐश से नियमानुसार समतलीकरण किया गया है। एमबी पावर की यह प्रेरक पहल है। सकरा के सरपंच ने इस मौके पर कहा कि गांव में गड्ढेनुमा भूभाग का फ्लाई ऐश से समतलीकरण एक बेहतरीन पहल है। इससे गांव को एक खेल मैदान का उपहार मिला है, जिससे हम वंचित रहे थे। इस मौके पर भोला कुशवाहा ने कहा कि कंपनी फ्लाई ऐश के सौ फीसदी इस्तेमाल को लेकर प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि इस निचली भूमि में फ्लाई ऐश भरण हेतु सर्वप्रथम 3 मार्च 2022 को अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व, उपखंड, अनूपपुर, ने एमबी पावर को पत्र लिखा था ताकि गड्ढे में पशुओं और इंसानों के गिरने की घटनाओं पर लगाम लगे। इसके बाद एमबी पावर ने मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  को नियमानुसार फ्लाई ऐश से समतलीकरण के लिए स्वीकृति हेतु आवेदन किया और आवश्यक सभी तैयारियां की गयीं।

कल आयोजित होगा निःशुल्क परामर्श व दवा वितरण आयुष मेगा चिकित्सा शिविर


अनूपपुर

सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में 25 दिसम्बर 2022 रविवार को प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक आयुष विभाग के तत्वावधान में सामतपुर तिराहा अनूपपुर में निःशुल्क आयुष मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी ने बताया है कि निःशुल्क आयुष मेगा चिकित्सा शिविर में वात रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, अर्श, बवासीर, चर्म रोग, मधुमेह (शुगर), पेट रोग, जोड़ों के दर्द, रक्ताल्पता, श्वास, शिषु रोग व अन्य जटिल रोगों का परीक्षण उपरांत अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श साथ ही निःशुल्क दवा वितरण की जाएगी। जिला आयुष अधिकारी ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर आयुष चिकित्सा का लाभ उठाने की अपील की है।

कोयलांचल क्षेत्र में खुशी की लहर, मनोज मिश्रा बने जिला कांग्रेस संगठन मंत्री


अनूपपुर/भालूमाड़ा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार एसईसीएल कंपनी जमुना कोतमा क्षेत्र के पूर्व लीगल एडवाइजर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज मिश्रा को अनूपपुर ज़िले के जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोज मिश्रा के दायित्व संभालने से निश्चित ही अनूपपुर ज़िले में कांग्रेस पार्टी जमीनी धरातल पर मजबूत होगी। मनोज मिश्रा को संगठन मंत्री बनाये जाने पर ज़िले के समस्त कांग्रेस जनों ने भालूमाड़ा मजदूर चौक पर सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने मनोज मिश्रा को पुष्प गुच्छ देकर व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया और पटाखा फोड़ मिठाई बांटी। निश्चित मनोज मिश्रा को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती प्रदान होगी समाज के सभी वर्गों में इनका अच्छा खासा वर्चस्व कायम है, इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को सम्पूर्ण अनूपपुर जिले में ज़रूर देखने को आने वाले वक्त में मिलेगा। मनोज मिश्रा को बधाई व शुभकामनाएं देने में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्या लोधी, मोहन पाव, अनिल श्रीवास्तव, नीलेश मिश्रा , अमित सिंह टोनू, रफी अहमद युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पंकज पांडे, नदीम अशरफी, बिलाल खान, अमित सिंह, सैम खान, इकरार, राहुल, आनंद गौतम, संदीप पयासी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मानवेंद्र मिश्रा व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget