लापरवाह विवादों में घिरे हायर सेकंडरी देवगवां प्राचार्य एसएम साकिर हटाए गए


अनूपपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगवां प्रभारी प्राचार्य एसएम साकिर कई मामलों में विवादों में घिरे थे लगातार शिकायत हो रही थी उसके बाद भी तानाशाह बनकर विद्यालय चला रहे थे इनके ऊपर लगे लापरवाही, भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय विकास विभाग अधिकारी विजय डेहरिया ने पद से हटाते हुए सीनियर अध्यापक अनीता सोनकर को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी हैं। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं कि एसएम साकिर उच्चतर माध्यमिक शिक्षक को शाउमावि देवगवा के प्रभारी प्राचार्य के प्रभार से पृथक किया जाता हैं। विद्यालय संचालन के लिए वरिष्ठ शिक्षिका अनीता सोनकर को प्राचार्य पद के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आगामी आदेश प्रभार सौंपा जाता हैं। उल्लेखनीय है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगवां के प्रभारी प्राचार्य एसएम शाकिर विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार कर मापदण्ड के विपरीत कार्य करते हुऐ आर्थिक अनियमित्ता की शिकायत पर जनजाति कल्याण विभाग द्वारा जारी पत्र पर बिन्दुवार स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए जाने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन आज तक प्रभारी प्राचार्य देवगवों द्वारा स्पष्टीकरण का कोई जवाब नहीं दिया। और ना ही सहायक आयुक्त द्वारा आज तक कोई कार्यवाही की गई।

सूने घर का ताला तोड़कर, चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, दोस्त रची थी साजिश


अनूपपुर

फरियादी श्रवण तिवारी पिता स्व0 बद्री प्रसाद तिवारी निवासी वार्ड नं. 01 आस्था होटल के पीछे जिला अनूपपुर के द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को थाना कोतवाली अनूपपुर उपस्थित आकर इस आसय की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को शाम 06ः00 बजे से 09ः00 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगद 1.5 लाख रुपये कुल कीमत लगभग 04 लाख रुपये चोरी करके ले गये है। जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में धारा 457, 380 भादवि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अति0पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्षन एवं एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल के नेतृत्व में विषेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा 10,000/-रु. के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई। अति0पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था एवं पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में बातचीत कर भरोसा दिलाया था कि पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। घटना के आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने पर 30,000/-रु. के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई। गठित विषेष टीम के द्वारा विवेचना की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुये विवेचना प्रारंभ किया गया। जॉच के दौरान सायबर सेल द्वारा तकनीकि सहायता, अंगुल चिन्ह विषेषज्ञ के द्वारा घटनास्थल से फिंगर प्रिंट संकलित किया गया एवं डॉग स्काडॅ के द्वारा भी साक्ष्य संकलित करने का प्रयास किया गया था। विवेचना के दौरान विषेष टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी की फरियादी के छोटे बेटे अभिषेक तिवारी का दोस्त भास्कर राठौर फरियादी के घर में आना जाना था। जिस पर पुलिस के द्वारा भास्कर राठौर को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की गयी। पूंछताछ के दौरान भास्कर राठौर के द्वारा चोरी की जुर्म को स्वीकार करते हुये घटना के बारे में बताया कि वह फरियादी के बेटे अभिषेक तिवारी का दोस्त है जिसके कारण उसका अभिषेक तिवारी के घर आना जान लगा रहता था। जिससे इसको पता था कि इसके घर में पर्याप्त मात्रा में नगदी एवं जेवरात मिलने की संभावना है। आरोपी भास्कर राठौर को पैसे की आवष्यकता थी। फरियादी अभिषेक के घर पर विगत 15 दिनों से अभिषेक के अलावा और कोई नहीं रहता था। इस बात का फायदा उठाकर भास्कर राठौर अपने अन्य दो साथी रामचन्द्र राठौर एवं पंकज राठौर के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाकर दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को जब अभिषेक तिवारी बैडमिंटन खेलने घर से बाहर था। उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। विशेष टीम के द्वारा आरोपी रामचंद्र राठौर निवासी ग्राम गोरसी थाना जैतहरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान रामचंद्र राठौर के द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात को इसके द्वारा एक अन्य साथी विकास सोनी निवासी अनूपपुर को बेच दिया था। विशेष टीम के द्वारा आरोपी विकाष सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए कुछ जेवरात बरामद कर लिये गये है जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1,00,000/- रुपये हैं। प्रकरण में 03 आरोपी 1. भास्कर राठौर, 2. रामचन्द्र राठौर निवासी गोरसी थाना जैतहरी एवं 03. विकाष सोनी निवासी अनूपपुर गिरफ्तार हैं एवं 01 अन्य आरोपी पंकज राठौर निवासी गोरसी थाना जैतहरी घटना दिनांक से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा विषेष टीम गठित त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देषित किया गया है। विषेष टीम के द्वारा आरोपियों को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेष कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। जिससे शेष बरामदगी सुनिष्चित की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों से जिले एवं जिले के बाहर किये गये अन्य चोरियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर कार्यावाही की जाएगी। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी रामचन्द्र राठौर अंर्तराज्यीय चोर है, जिसके विरुद्ध (राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर) आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। 

यह शहर के अन्दर घटित संसनीखेज चोरी थी, जिसका पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 10 दिन के अंदर चोरों को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त किया गया है। जिससे आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली में विष्वास की भावना बढ़ी है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर के निर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल के नेतृत्व में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अमर वर्मा, उनि. त्रिलोक वालरे, सउनि. सुरेंद्र सिंह, रावेन्द्र तिवारी, प्रआर. रामखेलावन यादव , शेख रसीद, आर. प्रकाश तिवारी एवं सायबर सेल प्रभारी आर. राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

4 सचिव निलंबित, 9 को नोटिस, 23 रोजगार सहायक, 6 उपयंत्री को सेवा समाप्त की नोटिस

*समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 9 ग्राम पंचायत सचिवों को शोकॉज नोटिस तो 23 ग्राम रोजगार सहायक व 6 उपयंत्री को 7 दिवस का अवैतनिक व सेवा समाप्ति का नोटिस, लापरवाही बरतने पर 3 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित*


अनूपपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया की उपस्थिति में शनिवार को अपरान्ह पुष्पराजगढ़ जनपद में आयोजित ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर 9 ग्राम पंचायत के सचिव 23 ग्राम रोजगार सहायक तथा 6 उपयंत्री को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए 7-7 दिवस के वेतन की कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्री ओहरिया ने बताया है कि 23 ग्राम रोजगार सहायक तथा 6 उपयंत्री को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यों में लापरवाही परिलक्षित होने पर ग्राम पंचायत करपा, हर्राटोला, बरसोंत तथा लेढरा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget