नियमतीकरण की मांग को लेकर हांथ में मेंहदी रचा खून से नारे लिख की नारेबाजी  


अनूपपुर

अनूपपुर

संविदा स्वास्थ्य संघ के सदस्यों ने आज सातवें दिन लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल में खून देकर अपने खून से  नारे लिखे और वही महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथ में मेहंदी रचा कर नियमितीकरण की मांग की हम आपको बता दें 7 दिसंबर से आंदोलन जारी स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार जारी है 450 स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं आज हड़ताल का सातवां दिन का प्रदर्शन अनोखा प्रदर्शन था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खून से चिट्ठी लिख अपने हक की मांग करते हुए आंदोलन में डटे हुए हैं जल्द  मांग पूरी करने की मांग स्वास्थकर्मियों की है  हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जिले में बहुत बुरा असर पड़ा है सभी इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुई है मरीज परेशान है।

कुत्तों के हमले से नर व मादा चीतल की मौत, वन विभाग ने की कार्यवाही


अनूपपुर

वन परीक्षेत्र बिजुरी के बिजुरी नगर में स्थित दुर्गा मंदिर के पास तालाब में पड़ोस के कपिलधारा के जंगल से विचरण करते हुए आए तीन एवं चार वर्ष उम्र के नर एवं मादा चीतल पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया जिसकी जानकारी बुधवार की सुबह मोहल्ला वासियों को मिलने पर वन विभाग बिजुरी को सूचना दी गई सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल नर एवं मादा दो चीतल को अपने कब्जे में कर  पशु चिकित्सक से उपचार कराया इस दौरान दोनों की मौत हो गई जिस पर दोनों चीतलों के शवों का परीक्षण कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर वन परीक्षेत्र अधिकारी बिजुरी जीतू सिंह बघेल द्वारा दाह संस्कार कर कार्यवाही की गई।

बताया जाता है कि कपिलधारा के जंगल में चीतलो का समूह रहता है जो विचरण करते हुए बुधवार की सुबह बिजुरी नगर के समय पहुंच गया था है।

शासकीय भूमि में अवैध कब्जा पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एसडीएम की कार्यवाही


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम में कुछ दिन पहले अतिक्रमण कारियो को समझाइश देकर समय दिया गया था कि सरकारी2 भूमि पर किये गए अतिक्रमण को खाली कर दे उस निर्देशों का पालन न करने पर 21 दिसंबर को शासकीय भूमि पर व मुख्य सड़क मार्ग के किनारे किए गए अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक के व्ही द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। ज्ञात हो कि 13 दिसंबर 2022 को एसडीएम पुष्पराजगढ़ द्वारा समझाइश दी गई थी की 07 दिवस के अंदर मुख्य सड़क मार्ग एवं अस्पताल मार्ग के किनारे एवं शासकीय भूमि पर नये अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा ले अन्यथा उन पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी इसी पर 21 दिसंबर को उन अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। मुख्य सड़क मार्ग के किनारे एवं अस्पताल मार्ग पर नाली के अंदर जो भी लोग टीने का सेड लगाकर अतिक्रमण किए थे उनके हटने से यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी तथा आवागमन में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा । साथ ही स्वच्छता भी बनी रहेगी राजेंद्र ग्राम को स्वच्छ एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार से आवश्यक कार्यवाही की लगातार जारी रहेगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget