शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक नरेन्द्र को मिलेगा शिक्षाविद गीजुभाई सम्मान


अनूपपुर

शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा संचालित अभियान मेरा विद्यालय मेरी पहचान अंतर्गत विद्यालय को आनंद घर बनाए जाने के परिणाम स्वरुप भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर हाल में दिनांक 20 दिसंबर 2022 को विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम जी के द्वारा नरेन्द्र प्रसाद पटेल शिक्षक शासकीय हाई स्कूल दुलहरा के द्वारा विद्यालय को आनंद घर बनाए जाने के परिणाम स्वरूप शिक्षाविद गीजुभाई सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में सम्मान-पत्र,श्रीफल एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। स्मरणीय है शिक्षक नरेन्द्र पटेल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के परिणाम स्वरूप मार्च 2007 में राज्य स्तरीय आचार्य सम्मान एवं शिक्षक दिवस 5 सितंबर, 2010 को महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। साथ ही 5 सितंबर, 2011 को राजधानी भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा भी ये सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में ये हिंदी विषय के जिला स्रोत शिक्षक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ छात्रवृत्ति के जिला नोडल अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

श्री पटेल के सम्मानित होने पर शिक्षा जगत से जुड़े सभी व्यक्तियों एवं इनके इष्ट मित्रों में खुशी की लहर है एवं सभी शिक्षकों ने इन्हें बधाई दिए हैं।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में विवाद चाकू से हमला, मामला दर्ज


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निगवानी चैराहा के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां मारपीट के दौरान मोलू केवट द्वारा अचानक आलोक उपाध्याय पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में उपचार हेतु भर्ती कराते हुये सूचना पुलिस को दी गई। जहां 18 दिसम्बर को पुलिस द्वारा आरोपी मोले केवट निवासी सारंगगढ़ के खिलाफ धारा 323, 324, 307, 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

शिकायकर्ता आलोक उपाध्याय ने बताया कि 17 दिसम्बर को वह ग्राम सारंगगढ़ निवासी हैदर के साथ मोटर साईकिल में बैठकर निगवानी चैराहा आया था। जहां भीमसेन गुप्ता की दुकान के सामने समोसा का ठेला लगने वाले मोलू केवट ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा तथा अचानक ठेला से चाकू उठाकर अचानक मार दिया। जहां हल्ला मचाने के बाद हैदर ने बीच-बचाव किया।

संगीता नर्सिंग होम संचालक की लापरवाही से प्रसूता व बच्चे की गई जान, परिजनों ने लगाया आरोप

अनूपपुर

अनूपपुर जिले के बिजुरी में संचालित संगीता नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही के कारण 21 वर्षीय नवविवाहिता महिला व महिला के गर्भ में पल रहा बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। 

अनूपपुर जिले के गोविंदा कॉलरी कोतमा निवासी श्रीदास जिसने अपनी गर्भवती महिला को संगीता नर्सिग होम बिजुरी में  डिलेवरी के लिए लाए गए जिसके बाद नर्सिग होम संचालक की बड़ी लापरवाही के कारण महिला व महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कोतमा स्वास्थ्य केंद्र में देर रात तक प्रदर्शन व हंगामा किया गए घटना की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर समझाइश दी गई तब जाकर मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि रेनू देवी 21 वर्ष पति श्रीदास निवासी गोविंदा कॉलरी कोतमा जिसका मायका झारखंड है शादी बीते 2021 में हुई थीं। बीते दिन प्रसूता को डिलीवरी के लिए परिजनों ने संगीता नर्सिंग होम बिजुरी लाए गए जहां डिलीवरी कराने के नाम पर 5 हजार व ऑक्सीजन के लिए 4 हजार रुपए जमा कराए और ऑपरेशन क नाम पर 40 हजार और जमा कराने को कहा गए जिसके बाद ऑपरेशन की तैयारी कर दी गई । केस बिगड़ जाने एवं जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑक्सीजन कम होने का बहाना बताते हुए शहडोल ले जाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया गया जिसके बाद ऑक्सीजन के नाम से 4 हजार और वसूल कर मरीज को मरणासन्न हालत में रेफर कर दिए गए जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाते समय  रास्ते में ही महिला एवं गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद तहसीलदार एवं पुलिस की उपस्थिति में महिला के शव का परीक्षण एवं पंचनामा की कार्यवाही की गई नवविवाहिता होने के कारण मामले की जांच एसडीओपी द्वारा की जाएगी।

*इनका कहना है*

संगीता नर्सिंग होम बिजुरी में डिलेवरी के नाम पर 5 हजार व ऑक्सीजन के लिए 4 हजार  जमा करा लिए प्रसूता की हालत बिगड़ते देख शहड़ोल मेडिकल कालेज रेफर कर दिए 6 किलोमीटर आगे जाते ही ऑक्सीजन काम करना बंद कर दिया जिससे प्रसूता और बच्चे की मौत हो गयी।

*प्रसूता के परिजन*

*इस मामले की जानकारी के लिए सीएमएचओ डॉ. एस सी राय को कॉल लगाया गया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ।*



MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget