2 छात्रावासों का STW ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अधीक्षकों को नोटिस जारी


अनूपपुर 

जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास क्रमांक 2 अनूपपुर की लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रविवार 18 दिसंबर 2022 की सुबह 10 बजे डिप्टी कलेक्टर एवं जनजाति कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने छात्रावास का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया उनके साथ निरीक्षण के दौरान बीआरसी जैतहरी डीआर बांधव भी उपस्थित रहे  छात्रावास में अधीक्षक की लापरवाही परिलक्षित हुई  सहायक आयुक्त के द्वारा निरीक्षण करने के दौरान पाया गया कि छात्रों को निर्धारित मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा एवं परिसर में गंदगी फैली हुई है जिसे देखते उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को फटकार लगाई तथा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में जवाब देने को कहा गया उन्होंने कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी 

इसके पश्चात सहायक आयुक्त ने अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास अनूपपुर क्रमांक 1 का भी निरीक्षण किया जिसमें भी अधीक्षक की लापरवाही मिली जैसे कि लेजर बुक का संधारण नहीं शिष्यवृत्ती बुक का संधारण नहीं, प्रतिदिन के क्रय पंजी नही, व्यतिगत खाता पंजी नही ,  स्टॉक पंजी नहीं, सामग्री का वितरण नहीं, बच्चों को डराने धमकाने की शिकायतें ,खाने की गुणवत्ता की शिकायतें , उपस्थिति पंजी में बच्चों की भिन्नता आदि बच्चों को अप्रैल 2022 के बाद छात्रवृत्ति का प्रदान नहीं किया जाना और न हीं बच्चों को अन्य सामग्री प्रदान किया जाना निरीक्षण में पाया गया लापरवाही मिलने पर डिप्टी कलेक्टर सहायक आयुक्त श्री डेहरिया ने छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए उन्होंने मौके पर कहा कि जवाब संतुष्टि पूर्वक नहीं मिला तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से उन्हें प्राप्त हो रही सुविधाओं तथा कमियों आदि का भी फीडबैक प्राप्त किया उन्होंने बच्चों से कहा कि वह उन्हें निसंकोच फोन कर छात्रावास में बरती जा रही लापरवाही या सुविधाओं की कमी तथा समस्या की जानकारी दे सकते हैं जानकारी देने वाले बच्चों का नाम गोपनीय रख तत्काल ही एक्शन लेकर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

किसान, प्रबंधन एवं प्रशासन के बीच हुआ मंथन 20 दिसंबर से शुरू होगी खदान 


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के जमुना कोतमा क्षेत्र की जीवनदायिनी कहीं जाने वाले आमाडाड ओसीएम विगत कई महीनों से किसानों द्वारा अपनी मांगे ना पूरी होने पर खदान की मिट्टी को नहीं हटाने दिए जिससे खदान का उत्पादन बंद हो गया था। ईसके चलते जमुना कोतमा क्षेत्र  मैं प्रशासनिक उलटफेर भी हुआ। नवागत महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान को जमुना कोतमा क्षेत्र की बागडोर मिलने के बाद उनके आमादांड चालू कराना चुनौती भरा कार्य था किंतु महाप्रबंधक की सूझबूझ एवं किसानों के साथ लगातार बैठकों का दौर प्रारंभ कर प्रशासनिक सहयोग से आज बंकिम बिहार में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन की ओर से  एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, की अगुवाई में बैठक संपन्न हुई इस बैठक में। क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया निम्हा सरपंच श्रीमती जमुनी बाई ने कहा कि  क्षेत्र के विकास के लिए खदान चालू कराना आवश्यक है किंतु किसानों की जायज मांगों को भी शीघ्र निराकरण करना यह कालरी प्रबंधक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है अगर प्रबंधन हमारे किसानों की समस्याओं को शीघ्र निराकरण कराती है तो हम आश्वस्त करना चाहती हूं कि राष्ट्र निर्माण के लिए हम खदान को चालू करवाएंगे, किसानों की ओर से अनिल शर्मा एवं अशोक त्रिपाठी ने कहा कि पिछली बातों को भूल कर यदि कॉलरी प्रबंधन नए सिरे से पहल करें तो हम उनके साथ हैं और हम खदान चालू करवाने के लिए पूरा सहयोग करेंगे श्रम संघ की ओर से श्री कांत शुक्ला लालमन सिंह एवं अनिल शर्मा ने अपने विचार रखे वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार भगवानदास मिश्रा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास उद्योग से ही होना है । बंद पड़ी खदान को शीघ्र चालू कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है किंतु किसी के साथ अन्याय ना हो इस विषय की भी कालरी प्रबंधन और प्रशासन को चिंतन करना होगा। कॉलरी प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक डीके रघुवंशी ने सभी किसानों को आश्वस्त किया कि अभी हमारे पास 45 रोजगार आ गए हैं साथ ही पुनर्वास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं और लगभग पुनर्वास का मुआवजा और विस्थापन का कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा इसमें किसी भी किसान को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होने देंगे , महाप्रबंधक जमुना कोतमा श्री मदान ने कहा कि आप यदि एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो हम  10 कदम बढ़ाकर आपके साथ चलने को तैयार हैं।इस महामंथन के बाद सभा की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी ने कहा कि आज के बैठक में जो आप सभी की ओर से सुझाव आ रहे हैं जिला प्रशासन आप सब के साथ हैं और आगामी मंगलवार 20 दिसंबर तक खदान का पुनर्चलन हो जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम कोतमा मायाराम कोल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिवेंद्र सिंह बघेल ईश्वर प्रधान तहसीलदार कोतमा , जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक एच एस मदान, उप महाप्रबंधक धर्मेंद्र रघुवंशी उप क्षेत्रीय प्रबंधक ए एल हलधर , एपीएम वेद प्रकाश सीताराम  गर्ग (नोडल ऑफिसर) विनोद सिंह (एरिया सर्वे ऑफिसर ),लवकुश मिश्रा (सर्वेऑफिसर) , श्रम संघ के नेता श्रीकांत शुक्ला ,लालमणि सिंह, अनिल शर्मा ,कुशवाहा जी, सुरेश राठौर निमहा सरपंच जमुनी बाई, समाजसेवी अशोक त्रिपाठी, अनिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार भगवानदास मिश्रा संतोष चौरसिया, राकेश बस थाना प्रभारी रामनगर, अजय पवार थाना प्रभारी भालूमाडा, एवं  ग्रामीण जनों एवं प्रभावित किसानों की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न हुई।

सविंदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना, सुंदरकांड का पाठ कर कुंड में किया हवन


अनूपपुर

लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिले के 457 सविंदा स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे दिन शनिवार को जिला चिकित्सालय के सामने धरना स्थंल पर सरकार को सद्बुद्धि मिले और उन्हें जल्द से जल्द नियमितीकरण के लिए सुंदरकांड का पाठ कर सभी सविंदा कर्मियों ने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हवन किया। ज्ञात हो कि अनिश्चितकालीन धरना के पहले दिन हनुमान जी को ज्ञापन सौंपकर सरकार को सद्बुद्धि देने की मांग की थी। सविंदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि 5 जून 2018 की नीति लागू कर उसके अनुसार नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 90 फीसदी वेतन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाना था, जो 4 साल बाद भी लागू नहीं हो पाया। जिसके बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मी में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर चले गए। जिले भर के चिकित्सालयों में 457 संविदा स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत हैं। जिनके हड़ताल में जाने के बाद जिले की स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा हैं। जहां जिला चिकित्सालय में डायलिसिस, मलेरिया एवं खून की जांच नहीं हो पा रही हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण सिविल सर्जन ने एक आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि इमरजेंसी एवं भर्ती मरीजों की जांच हो पाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget