अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने मनाया विजय दिवस

*अस्पताल परिसर में भारत माता को दीप प्रज्वलित कर मरीजों को वितरित किये फल*


अनूपपुर

अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांत मंत्री महावीर प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रामानुज शुक्ला एवं संयोजक सूबेदार मेजर विष्णुकांत उपाध्याय के साथ अनूपपुर के अखिल भारतीय पूर्व सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा विजय दिवस के उपलक्ष्य में एकत्रित होकर कल जिला चिकित्सालय अनूपपुर के परिसर में भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय के द्वारा भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन किया गया ।कार्यक्रम के दौरान प्रांत अध्यक्ष महावीर प्रसाद वर्मा के द्वारा विजय दिवस के उपलक्ष में  प्रकाश डालते हुए सन 1977 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान प्राप्त हुई विजय एवं भारतीय सेना के वीर सैनिकों के बलिदान को लेकर नमन करते हुए भारत माता के जय कारे लगाये गए।उक्त विजय दिवस के कार्यक्रम अवसर पर जिला चिकित्सालय में उपचार ले रहे मरीजों को फल फूल वितरित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एससी राय, डॉ शिवेंद्र द्विवेदी, खंड चिकित्सा अधिकारी अनूपपुर डॉ प्रवीण शर्मा, टेक्नीशियन भाईलाल पटेल, के साथ सहसंयोजक नायब सूबेदार राम निवास राठौर कार्यकारणी प्रभारी हवलदार गनपत सिंह राठौर ,मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार पाण्डेय, सचिव सूबेदार रामलाल तिवारी,सहित मीडिया कर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

मॉडल रोड पर अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, की गई कार्यवाही


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में पिछले 2 वर्षों से निर्माणाधीन मॉडल रोड पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसके कारण निर्माण कार्य में दिक्कतें हो रही थी। साथ ही नगर वासियों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए नगरपालिका, राजस्व अमला, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की उपस्थिति में अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शनिवार को प्रशासन ने की है।

वहीं बड़े अतिक्रमण को चिन्हित कर जल्द ही उनको भी तोड़कर सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ, एसडीएम एमआर कोल, तहसीलदार ईश्वर प्रधान, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीपी द्विवेदी, निर्माण कंपनी के मैनेजर के आलावा राजस्व और नपा अमले की उपस्थिति में बस स्टैंड से केरहा नाला तक अतिक्रमण को चिन्हित करते अतिक्रमण को तोड़ा।

वहीं अधिकारियों ने बड़े अतिक्रमण को तोड़े जाने के पूर्व अंतिम नोटिस देने की बात कही। सर्वे के दौरान छोटे-बड़े 50 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित किए गए। जो नगर के सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी कई बार नोटिस दी जा चुके है, अब अंतिम चेतावनी नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी।



अनूठी शादी युवती पूजा सिंह ने भगवान श्री कृष्ण से सात फेरे लेकर किया विवाह


गोविंदगढ़/राजस्थान

राजस्थान मे एक अनोखी शादी का मामला प्रकाश मे आया है। जिसकी चर्चा पूरे देश ही नही विदेशो मे भी हो रही है। यह शादी दो इंसानो के बीच नही बल्कि इंसान और भगवान के बीच ही है। आपको बता दें कि एक युवती जो कि भगवान श्री कृष्ण की पुजारी है उसके द्वारा भगवान श्री कृष्ण से व्याह रचाया गया है। युवती के पिता मप्र मे सिक्युरिटी कंपनी चलाते हैं। बता दें कि राजस्थान के गोविंदगढ़ के एक गाव की श्री कृष्ण भक्ति में रमी पूजा सिंह नामक युवती ने 'ठाकुरजी' से ही शादी रचा ली। इस अनोखी शादी के गवाह तीन सौ बाराती थे, जिनकी मौजूदगी में मंत्रोच्चारणों और मंगल गीत के बीच पूजा ने ठाकुरजी के साथ सात फेरे लिए और चंदन से अपनी मांग भरी। पिता के शामिल नहीं होने पर उसकी शादी की सभी रस्में उसकी मां ने निभाई थी। बता दें की पूजा का कहना है कि व जब तक जियेगी सुहागन रहेगी। उसने अपने कमरे मे एक छोटा सा मंदिर बनाया है जहाँ श्री कृष्ण की मूर्ति है, उन्हे ही सुबह उठकर भोग बनकर भोजन कराती है और उनकी सेवा करती है। आपको बता दें कि कलयुग की मीरा युवती को लोंग कह रहे हैं और काफी प्रशंशा भी की जा रही है। पूजा सिंह ने बताया कि घरेलू कलह घर और समाज मे देख उन्होंने शुरू से ही शादी का निर्णय भगवान के साथ करने का निर्णय ले लिया था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget