जन अभियान परिषद के द्वारा ग्रामीणों को दी गयी पेसा एक्ट की जानकारी


अनूपपुर/जैतहरी

जन अभियान परिषद अनूपपुर विकासखंड जैतहरी  सेक्टर गोरसी 03 पेसा एक्ट जनजाति समुदाय को जल जंगल जमीन मजदूरों महिला व सांस्कृतिक संरक्षण के लिए मिले अधिकार को आर्थिक उन्नति के साथ सांस्कृतिक संरक्षण के अधिकार के लिए अनुसूचित क्षेत्र के 89 विकास खंडों में लागू हुए सामाजिक समरसता के साथ जनजाति वर्ग को उनके अधिकार के बारे में ग्राम थोड़ी पानी में ग्रामीण अंचल के महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई  इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के सदस्य व परामर्शदाता हेमा राठौर के द्वारा कार्यक्रम किया गया। इसी तरह हर ग्राम पंचायत में पेसा एक्ट की जानकारी प्रदान की जाएगी।


एसटीएफ की टीम ने थाना के अंदर आरक्षक को किया गिरफ्तार


शहडोल/बुढ़ार

शहड़ोल जिले के बुढ़ार थाना में पदस्थ आरक्षक परिमल सिंह को शुक्रवार शाम को ग्वालियर से आई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) की टीम गिरफ्तार कर ले गयी। उक्त आरक्षक के ऊपर वर्ष 2014 में ह व्यापम में हुए पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप था । जिसकी जांच लंबे समय से चल रही थी। जांच के बाद उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम अचानक एक वाहन थाना परिसर में आकर रुका । तीन सदस्यीय टीम के सदस्यों ने अपना परिचय एसटीएफ ग्वालियर के रूप में दिया और अपना परिचय पत्र दिखाया । साथ ही आरक्षक की जांच से सम्बंधित कागज व उसकी गिरफ्तारी का वारंट भी दिखाया। इसके बाद वहां मौजदू पुलिसकर्मियो ने टीम से कुछ और अधिक पूछने की हिम्मत नही की । एसटीएफ वह सीधे थाने में मौजूद आरक्षक परिमल सिंह के पास पहुच गए और उसे पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम आरक्षक वहां से उसे अपने साथ वाहन में लेकर चली गयी।

*अंगूठे के निशान से पकड़ा गया आरक्षक*

यह आरक्षक वर्ष 2014 में व्यापमं के जरिए हुई पुलिस आरक्षक भर्ती में शामिल होकर नौकरी हासिल करने का आरोप था। जिसकी गुप्त शिकायत एसटीएफ को की गई थी। इसके बाद एसटीएफ ने इसकी जांच शुरू की । तो पता चला कि आरक्षक परिमल सिंह व्यापम द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में स्वयं शामिल नही हुआ था बल्कि उसके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी। गुप्त शिकायत के बाद जब परिक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थी व परिमल सिंह के अंगूठे के निशान मिलाए गए तो वह अलग अलग थे । इसके बाद कई बार आरक्षक परिमल कुमार को जांच के लिए एसटीएफ ग्वालियर द्वारा बुलाया गया। अंततः जांच में दोषी पाए जाने के बाद आज उसे एसटीएफ द्वारा बुढ़ार थाना से गिरफ्तार कर लिया गया । वह इससे पूर्व खैरहा थाना में लगभग ढाई साल पदस्थ था। वर्तमान समय वह अब बुढ़ार थाना में पदस्थ था । यही से उसे गिरफ्तार किया गया है।

नगर परिषद वार्ड आरक्षण में असंतोष, नगरीय प्रशासन ने कलेक्टर को लिखा पत्र


अनूपपुर/जैतहरी

चुनाव मे हर वर्ग के प्रतिनिधित्व के लिये शासन ने आरक्षण व्यवस्था की है जिसके तहत हर वर्ग को शासन मे प्रतिनिधित्व मिलता है किन्तु संबोधित पंचायत राज्य अधिनियम 1993-94 के तहत जैतहरी नगर परिषद के 1997 -98 से लेकर आज तक जितने भी चुनाव हुये उनमें हरिजन महिला वार्ड का प्रथक से आरक्षित नही किया गया, वार्ड क्रमांक 09 मे आज तक पिछड़े वर्ग के पुरुष को प्रतिनिधित्व करने का मौका नही दिया गया, वार्ड क्रमांक 06 मे पिछड़े वर्ग के महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अलग से मौका नही दिया गया है आगामी जैतहरी नगर परिषद के चुनाव के दिनांक 29 नवंबर 2022 को सम्पन्न हुये वार्ड आरक्षण मे आदिवासी महिला के प्रतिनिधित्व संख्या कम किया गया और वार्ड क्रमांक 11 मे निर्धारित मतदाताओं के संख्या से कम पिछड़े वर्ग के संख्या होने के बाद भी उस वार्ड का आरक्षण पिछड़ा महिला किया गया जिससे जैतहरी नगर के जनमानस मे 29 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न आरक्षण मे असंतोष व्याप्त है किन्तु संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग म. प्र. भोपाल ने जैतहरी नगर परिषद के चुनाव के वार्ड आरक्षण मे आदिवासी महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कम संख्या मे कलेक्टर अनूपपुर को पत्र क्रमांक शा-2/17/वा आरक्षण/जैतहरी/2022/21839 भोपाल दिनांक 14 दिसम्बर 2022 के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आरक्षित वार्डो के नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर संबोधित प्रस्ताव संचालनालय मे अतिशीघ्र भेजने के लिए पत्र भेजे हैं उक्त पत्र की प्रतिलिपि क्रमांक 21840 के तहत नगर परिषद जैतहरी को भी दिया गया है|

 कलेक्टर अनूपपुर से जैतहरी नगर परिषद मे सभी वर्गों के शासन के नियमानुसार प्रतिनिधित्व के लिए जैतहरी नगर के वार्डों के नये सिरे से वार्ड आरक्षण के लिए समय सीमा के अन्दर कार्यवाही करने को कहा गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget