शासकीय कार्य मे बाधा डालने, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज


अनूपपुर/जैतहरी

सहायक अभियंता म.प्र.पू.वि.वि.क.लि. ने थाना प्रभारी जैतहरी को पत्र लिखकर मांग की है कि ग्राम धनगवां में शासकीय कार्य के दौरान पुरूषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्व. विक्रम विश्वकर्मा के द्वारा श्री गंगाराम राठौर को गाली गलौच एंव जान से मारने की धमकी देते हुये शासकीय दस्तावेज फाड दिये जाने पर कानूनी कार्यवाही हेतु मामला दर्ज किया जाए उन्होंने पत्र में लेख किया है कि विद्युत विभाग कार्यालय में पदस्थ गंगाराम राठौर लाइनमैन द्वारा आज दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को ग्राम धनगवां में पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के घरेलू विद्युत कनेक्शन सर्विस क्रमांक 1328029433 में बकाया रकम रुपये 16687 के संबंध में विद्युत न्यायालय द्वारा जारी नोटिस वितरण के लिये जाया गया था परन्तु पुरूषोत्तम विश्वकर्मा द्वारा इस दौरान नोटिस को हाथ में लेकर फाड़ करके जमीन में फेक दिया गया और फिर आवेश में आकर गॉली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई है इस कार्य के दौरान घटित घटना के संबंध में कर्मचारी गंगाराम राठौर द्वारा आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में एक लिखित प्रतिवेदन आरोपी द्वारा फाडे गये दस्तावेज सहित प्रस्तुत किया गया है जो मूलतः संलग्न कर अग्रेषित है। उक्त अरोपी द्वारा पूर्व में भी दिनांक 27 जुलाई 2021 को शासकीय कार्य के दौरान गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई थी जिस संबंध में कार्यवाही वावत् कार्यालीन प्रतिवेदन क्रमांक 197 दिनांक 29 जुलाई 2021 आपकी ओर प्रेषित किया गया था जिसकी छायाप्रति संलग्न है परन्तु आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही न होने पर उसके द्वारा बार-बार घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों को अपना कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ती है। इस मामले में थाना में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

विद्युत पोल शिफ्टिंग के कारण 14 व 15 दिसम्बर को बिजली सप्लाई रहेगी बंद


अनूपपुर/कोतमा

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता के यस पटेल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र मे माडल सडक निर्माण कार्य होने के कारण मेन रोड में विद्युत पोल सेफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा । जिसके कारण 14 एंव 15 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कोतमा नगर की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी । कार्य को देखते हुए समय घटाया बढ़ाया जा सकता है । उन्होंने नगर के नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।

8 आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त मोहम्मद मुस्तफा को थाने में लगानी पड़ेगी हाजिरी


अनूपपुर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सोनिया मीना ने मोहम्मद मुस्तफा उर्फ राजू पिता समी उम्र 35 वर्ष निवासी चिल्हारी थाना चचाई, जिला अनूपपुर जो वर्ष 2015 से 2022 तक की अवधि में 08 आपराधिक गतिविधियों में संलग्न पाया गया है को 31 मई 2023 तक की कालावधि तक प्रत्येक मंगलवार के 12 बजे दिन थाना प्रभारी चचाई, जिला अनूपपुर के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया है। उन्होंने अनावेदक को आदेश दिया है कि वह अपने आपराधिक कृत्यों को पूर्णतः त्याग दे, अन्यथा एक भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की दशा में उसके विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण पुनः प्रांरभ किया जाकर समुचित कार्यवाही की जा सकेगी। यह भी स्पष्ट किया है कि उपरोक्त आदेश का पालन न करने, उल्लंघन करने या विरोध करने पर, म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अनावेदक को गिरफ्तार किया जावेगा जो 03 वर्ष के कारावास व जुर्माने से दण्डनीय होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget