मौसम ने बदली करवट खुले में पड़ा हजारों क्विंटल धान उठाव न होने के कारण हो सकता है खराब


अनूपपुर 

जिले में 28 नवंबर से 15 जनवरी तक और पंजीकृत किसानों अपना धान बेच सकते हैं। जिले में कुल 34 उपार्जन केंद्र बनाए गए थे। जिले में 17 स्व सहायता समूह एवं 17 सोसाइटी धान खरीद रही हैं। जिले के स्वामी विवेकानंद स्मार्ट सिटी पटनाकला खरीदी केंद्र लगभग 9 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

अचानक मौसम के करवट बदलने के साथ अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। धान खरीदी की जा रही, लेकिन धान के उठाव का कोई भी व्यवस्था अभी तक नहीं किया गया हैं। खुले आसमान के नीचे खरीदी केंद्रों में धान पड़ा हुआ है। बारिश होने पर धान खुले आसमान के नीचे भीग सकती हैं।

जिले में पंजीकृत 17138 किसानों में 1275 किसानों ने अपनी धान बेची हैं। जिसमें 1275 किसानों 6 लाख 59 हजार 71 क्विंटल धान खरीदी गई हैं। अभी तक किसानों की धान खरीदी की भुगतान नहीं हुआ है। किसानों के 13 करोड़ 45 लाख 81 हजार 117 रुपए का भुगतान होना है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दमेहडी में खरीदी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। स्व सहायता समूह द्वारा संचालित पयारी में मात्र दो ही किसानों ने अपने धान बेची है। यह भी जानकारी सामने आ रही कि धान रखने का जगह भी पर्याप्त नहीं है।

सरपंच संघ के मीडिया प्रभारी बने शैलेंद्र विश्वकर्मा, लोगों ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जनपद बदरा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष बदरा सरपंच शिवभान सिंह उपाध्यक्ष दालसागर सरपंच पाल सिंह सचिव बाडीखाड सरपंच रामखेलावन सिंह जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच संघ के बैठक में निर्णय लिया गया कि अनूपपुर जिले के युवा पत्रकार शैलेंद्र विश्वकर्मा को ब्लॉक सरपंच संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

बधाई देने वालों का लगा रहा तांता - शैलेंद्र विश्वकर्मा को सरपंच मीडिया प्रभारी बनने के बाद बधाई देने वालों का लगा रहा तांता जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने बधाई दी सरपंच संघ के अध्यक्ष शिव भान सिंह उपाध्यक्ष पाल सिंह सचिव रामखेलावन सिंह आमाडांड सरपंच शंकर सिंह बरतराई सरपंच कुंवर सिंह भाद सरपंच चंद्रभान सिंह सोहीबेल्हा सरपंच सीताराम सिंह पकरिया सरपंच संतोष कुमार सिंह छुलहा सरपंच राजेश सिंह तितरीपौड़ी सरपंच चरण सिंह दैखल सरपंच दिग्मबर सिंह पत्रकारों में संतोष चौरसिया दिवाकर विश्वकर्मा राजेश सिंह दिगंबर शर्मा रामभुवन गौतम प्रदीप मिश्रा दुर्गा शुक्ला सहित कई ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा पत्रकार बंधुओं ने बधाई दी।

पत्रकार कल्याण परिषद का संभागीय अधिवेशन संपन्न, पत्रकार समाज का आईना- वेदांती त्रिपाठी


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित मंगल भवन में पत्रकार कल्याण परिषद का संभागीय अधिवेशन रखा गया ! जिसमें पत्रकारों के हितों पर बात करते हुए मीडिया आज के किस दौर में गुजर रही है उस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोतमा विधायक सुनील सराफ रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदांती त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद ने की,  विधायक सुनील सराफ ने कहा कि आज पत्रकार ही है जो समाज को आईना दिखाने का काम कर रहा है, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका को जगाने का काम हमेशा पत्रकार अपने कलम से करता रहा है और आज इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार को करनी चाहिए ! विधायक ने कहा है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख किया जाएगा और सरकार बनते ही पत्रकारों के लिए कानून बनाया जाएगा ! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वेदांती त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद ने कहा कि आज पत्रकार बुरे दौर पर गुजर रहा है सरकार भी इन पत्रकारों की किसी प्रकार से कोई मदद नहीं कर रही !जिससे पत्रकार अपने दम पर समाज सेवा में लगा हुआ है हालांकि अब पत्रकारिता भी व्यवसायीकरण हो चुका है लोग विज्ञापन में ध्यान आकर्षित करने लगे हैं इन्होंने अभी कहा कि सरकार भी छोटे छोटे अखबारों का किसी प्रकार से कोई मदद नहीं कर रही, आज बड़े बड़े अखबार सरकार के पक्ष में लिखकर सरकार का विज्ञापन ले रहे हैं ! छोटे अखबार बंद होने के कगार पर हैं इस पर भी विस्तृत चर्चा होनी चाहिए ! सरकार भी यह ना भूले की जनता के टैक्स में इन बड़े अखबारों को विज्ञापन दिया जा रहा है जबकि छोटे अखबार भी खबर के माध्यम से सच्चाई लाने का काम कर रहे हैं ! पत्रकारिता भी सही दिशा में होनी चाहिए पत्रकारिता एक उद्देश्य समाज हित में ही होना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि जब पत्रकार अपनी पत्रकारिता सही दिशा में करेगा तो किसी भी बंधन से मुक्त रहेगा चाहे आलोचना हो या फिर किसी की बढ़ाई पर हां संयम रखकर पत्रकारिता करनी चाहिए ! कार्यक्रम में अध्यक्ष राजनगर सुनील चौरसिया ने भी अपने विचार रखते हुए पत्रकारिता के दौर की बात कही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष से पहले मैं भी पत्रकार ही था और अनूपपुर जिले में मैंने पत्रकारिता की है आज पत्रकारिता सोशल मीडिया की हो चली है, जबकि पत्रकार को खोजी पत्रकारिता करनी चाहिए ! आज जैसे ही शाम होता है व्हाट्सएप से खबर उठाकर पत्रकारिता की जा रही है पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और पत्रकार की कलम पर लोगों को भरोसा होता है ,इसलिए अपना भरोसा कायम रखते हुए लोगों को पत्रकारिता करनी चाहिए पत्रकारिता कोई व्यापार नहीं है यह सिर्फ एक सेवा है और उस सेवा को निस्वार्थ व ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

*पत्रकार भगवानदास को मिला प्रतिभा पुंज अलंकरण सम्मान*

क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार भगवानदास मिश्रा को निर्विवाद पत्रकारिता एवं उत्कृष्ट लेखन के लिए "प्रतिभा पुंज" अलंकरण से राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय विधायक सुनील सराफ वरिष्ठ पत्रकार एवं नपा अध्यक्ष सुनील चौरसिया द्वारा सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि कोतमा विधायक सुनील सराफ, अध्यक्षता कर रहे वेदांती त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद ,विशिष्ट अतिथि प्रीति रमेश सिंह, नगर पालिका कोतमा अध्यक्ष अजय सराफ, नगर पालिका पसान अध्यक्ष, राम अवध सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बिजुरी साहबिन पानिका, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष बंनगवा यशवंत सिंह,लवकुश शुक्ला, बद्री प्रसाद ताम्रकार, एवं आयोजक मृगेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद अनूपपुर ,चंदन केवट महासचिव पत्रकार कल्याण परिषद अनूपपुर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की थी, इस दौरान जिलेभर के पत्रकार में भगवान दास मिश्रा,राजेश सिंह,दिवाकर विश्वकर्मा, अजय ताम्रकार, सुनील चौरसिया,विनय उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, राम भवन गौतम, अनिल नामदेव, प्रकाश सिंह परिहार, रवि ओझा, पुनीत सेन, साबिर अली खान,श्याम तिवारी, चंद्रिका राय, सुनील साहू,नीरज द्विवेदी, शारदा सेन, बाबा खान, विनोद पांडे, अमित तिवारी,भी शामिल हुए थे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget