लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण सुर्खियों रहे बीएमओ छुट्टी, मनोज बने नए बीएमओ


अनूपपुर 

जिले के कोयलांचल नगरी कोतमा ,बिजुरी, राजनगर,पौराधार, कोठी, निगवानी, सहित तमाम जगहों से स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर व्यवस्था पोल खोलने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही थी इतना ही नहीं उक्त व्यवस्था के कारण लोग परेशान भी देखे जा रहे थे कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुर्ख़ियों में बने होने के कारण पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने विभिन्न मामलों की विधिवत जांच कराकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय को निर्देशित किया कि सबसे पहले खंड चिकित्सा अधिकारी जो कि सही ढंग से अपने दायित्व का पालन नहीं कर रहे एवं उनके कमियों के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा साथ ही स्वास्थ्य विभाग सहित जिले की छवि धूमिल हो रही है को उक्त पद से पृथक किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए कलेक्टर के दिए गए निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय ने पत्र क्रमांक/स्था. विज्ञप्त / 2022/ 4518 के तहत आदेश जारी करते हुए बीएमओ डॉ. के. एल. दीवान को पद से पृथक करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मलगा मूल पदस्थापना स्थल को मैं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने व साथ ही आदेशित किया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोतमा के समस्त प्रभार कार्य व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये डॉ. मनोज सिंह चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी को खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोतमा का समस्त प्रभार तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सौंपा गया है। इस किए गए कार्यवाही की प्रतिलिपि कलेक्टर अनूपपुर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें रीवा संभाग रीवा म.प्र.सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया है।

अखंड ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस मंगल भवन में संपन्न


अनूपपुर

अखंड ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस 8 दिसंबर को कोतमा नगर के मंगल भवन में संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष नीलेश द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, संरक्षक तुलसी मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, संस्थापक ओम प्रकाश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी बिनोद पाण्डेय, नीरज शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष अनुज द्विवेदी, राम नारायण पांडे, रवि तिवारी, प्रकाश शुक्ला, शरद द्विवेदी, रामपति पाठक, माधव त्रिपाठी, प्रतिमा वाजपेई, साधना द्विवेदी, गंगोत्री विनीता मिश्रा, पुष्पा उपाध्याय, अनीता पांडे, अनिल तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, रामजी रिंकू जिला पंचायत सदस्य अनूपपुर रवि उपाध्याय, ऋतुराज त्रिपाठी, विनोद गौतम, केदार गौतम, दीपक तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, पत्रकार भरत मिश्रा, सुमिता शर्मा, विनय उपाध्याय, पत्रकार राम भुवन गौतम, पत्रकार रमाकांत शुक्ला, पत्रकार प्रदीप मिश्रा तथा कोतमा नगर और आस-पास क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोगों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को संगठित करने और ब्राह्मण समाज के रीति-रिवाज को बरकरार रखने की अपेक्षा समाज के लोगों से की, ब्राह्मण समाज हमेशा दिशा देने का कार्य समाज के अंदर किया है समाज के लोगों की मान प्रतिष्ठा सदैव बरकरार रहे इस बात की चिंता ब्राह्मण समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करनी होगी उपरोक्त जानकारी विनोद कुमार पांडे अखंड ब्राह्मण महासभा समिति जिला मीडिया प्रभारी के द्वारा दी गई।

पत्रकार कल्याण परिषद का संभागीय अधिवेशन 11 दिसंबर को होगा संपन्न, कई दिग्गज लेंगे भाग


कोतमा

11 दिसंबर रविवार को कोतमा स्थित मंगल भवन में पत्रकार कल्याण परिषद का संभागीय अधिवेशन का कार्यक्रम रखा गया है ,यह कार्यक्रम 11:00 बजे से शुरू होगा इसके मुख्य अतिथि कोतमा विधायक सुनील सराफ होंगे, वही  अध्यक्षता वेदांती त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनिया मीणा, जितेंद्र सिंह पवार पुलिस अधीक्षक अनूपपुर होंगे वही भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, जिला पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, नगर पालिका कोतमा अध्यक्ष अजय सराफ, नगर पालिका पसान अध्यक्ष रामअवध सिंह ,नगरपालिका अनूपपुर अध्यक्ष मंजूलिका शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका बिजुरी अध्यक्ष सहबिन पनिका, नगर पालिका अध्यक्ष राजनगर सुनील चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष बनगवा यशवंत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डोला श्रीमती रेनू कोल उपस्थित रहेंगे, इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद मृगेंद्र सिंह के द्वारा किया जा रहा है जिसमें महासचिव पत्रकार कल्याण परिषद चंदन केवट भी अहम भूमिका निभा रहे हैं ,बताया गया कि इस कार्यक्रम में जिले सहित संभाग भर के पत्रकार भी शिरकत करेंगे वही पत्रकारों को लेकर चर्चा भी की जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget