हर घर नल से जल मिलने की सौगात, ग्रामीणों में प्रसन्नता, पीएम, सीएम का जताया आभार


अनूपपुर 

15 अगस्त 2019 को नई दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन कार्यक्रम लागू करने की घोषणा की थी। जिसका क्रियान्वयन एक अप्रैल 2020 से सम्पूर्ण देश के साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ। इस महत्वाकांक्षी मिशन से अनूपपुर जिला भी लाभान्वित हुआ।   

अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगभग 23 किमी की दूरी पर स्थित है ग्राम पटनाकला। ग्राम की जनसंख्या 2490 है जिसमें 471 परिवार निवासरत हैं। जिनमें 271 परिवार जनजातीय समुदाय के हैं। जल जीवन मिशन के तहत इस गांव में कार्य होने के पूर्व ग्रामवासियों को पानी के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। जिससे लोगों का बहुमूल्य समय व्यर्थ होता था। इस गांव के 471 घरों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल के तहत पाईप लाईन बिछाकर घरेलू नल कनेक्‍शन से अब पेयजल उपलब्ध कराया जाने लगा है। हर घर नल कनेक्‍शनों से सतत् रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित जल प्रदाय हो रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) प्रदाय किया गया है। ग्राम की 5 महिलाओं को जल परीक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया है, ताकि वह निश्चित समय अंतराल पर प्रदाय होने वाले जल का परीक्षण करती रहें। ग्राम में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (बीडब्ल्यूएससी) का गठन किया गया है। समिति योजना के संचालन, संधारण हेतु उत्तरदायी होगी। समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री श्री जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष व कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के उपाध्यक्ष व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया के मार्गदर्शन मेें अनूपपुर जिले में हर घर नल से जल के लिए जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। आगामी समय में इसके बेहतर परिणाम परिलक्षित होंगे। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत गांव-गांव शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किए जा रहे हैं। 

जिले के जैतहरी विकासखण्ड के ग्राम पटनाकला की महिलाएं अपने घरों में नल से जल की प्राप्ति होने पर प्रसन्न हैं। उन्होंने सरकार के इस भागीरथी प्रयास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

देशी स्टाइल में शादी, अच्युत अपूर्वा की शादी में तारक मेहता की टीम शामिल


अनूपपुर

जिला पंचायत में पदस्थ रूरबन मिशन की पूर्व यंग प्रोफेसनल अपूर्वा मिश्रा एवं अच्युत के विवाह समारोह में शामिल होने बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान के ग्रीटो सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में देश विदेश से जानी-मानी हस्तियां पहुंची। मुख्य रूप से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्य अभिनेता दिलीप जोशी सपरिवार शादी में शामिल होने आये हुये थे, जिसमें उनकी पत्नी, बेटी नियति एवं बेटा रितविक थे। दरअसल दिलीप जोशी अपूर्वा के रिश्तेदार हैं। अपूर्वा के भाई यशोवर्धन, दिलीप जोशी जी के दामाद हैं। अच्युत अपूर्वा की शादी में आगामी दिनों में आने वाली फिल्म कटहल के लेखक अशोक मिश्रा, निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा, सह निर्देशक अपूर्व मिश्रा सहित सभी कलाकार भी शामिल हुए। शादी समारोह में देश विदेश के विभिन्न शहरों से आए लोगो के लिये अपूर्वा ने स्वयं देशी थीम में पूरी शादी को प्लान किया था। जिसमें गांव की स्टाइल में देसी मंडप, देसी सजावट, गांव जैसा देसी खाना और देसी संगीत भी अपूर्वा द्वारा प्लान किया गया था। विवाह समारोह में डिंडोरी अनूपपुर के गुदुम्ब दल के साथ-साथ बांधवगढ का प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य कर्मा-शैला भी हुआ, जिसमें आये हुये सभी मेहमानों ने शामिल होकर सामूहिक नृत्य भी किया। तापस उपाध्याय द्वारा निर्गुण भजन और सूफ़ी गाने भी गाए गए। तापस उपाध्याय अच्युत और अपूर्वा के दोस्त हैं, और दोनों के विशेष आग्रह पर उन्होंने परफॉर्म किया। इसके अलावा ढोलक की तर्ज़ पर पूरे परिवार ने बन्ना बननी गीत गाए। बिना डीजे, आधुनिक संगीत और बिना आधुनिक खान-पान के यह शादी एक मिसाल बनी जिसमें अच्युत और अपूर्वा का अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और समस्त मिश्रा परिवार की  सादगी की झलक देखने को मिली।

राष्ट्रपति के गृह राज्य में प्रवासी मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, कलेक्ट्रेट में बोरी बिस्तर रख धरने पर बैठे


अनूपपुर

ओपीजीसी पावर प्लांट एवं वेदांता पावर प्लांट झारसुगुड़ा ओडिशा मैं जिला अनूपपुर एवं झारखंड के  मजदूर जो कि अक्टूबर-नवंबर 2021 से सितंबर अक्टूबर 2022 तक कुल 94 मजदूरों ने 2 माह 3 माह काम किए थे । जिनका की मजदूरी पावर मेक प्रोजेक्ट्स एवं प्रसीसियन नामक ठेकेदार भुगतान करने का नाम नहीं ले रहा था।

मजदूरी नहीं मिलने के कारण परेशान होकर मजदूर संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू कार्यालय में शिकायत कर मजदूरी भुगतान करवाए जाने हेतु आवेदन दिया था।एक मजदूर का मजदूरी 30,000 से लेकर एक लाख रुपए तक बन रही थी।जिसे ठेकेदार अपने हिसाब से हड़प लिया था।संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के द्वारा पत्राचार करते हुए प्रवासी मजदूरों का मजदूरी भुगतान करवाए जाने हेतु मांग किया था । किंतु ठेकेदार एवं कंपनी प्रबंधन के द्वारा संघ के मांग को अनसुनी किये जाने पर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को मजदूर एवं सीटू के नेता गण कलेक्टर कार्यालय जिला झारसुगुड़ा ओडीशा के समक्ष जा पहुंचा। 

मजदूरों के भीड़ को देखकर कलेक्टर झारसुगुड़ा ने मजदूर प्रतिनिधि एवं मजदूरों के साथ चर्चा वार्ता किया तत्पश्चात डीएलसी झारसुगुड़ा को कार्यालय कलेक्टर में, बुलाया गया और डीएलसी को निर्देश दिया कि तत्काल ठेकेदार को सूचित कर चर्चा वार्ता आयोजित कर मजदूरों का मजदूरी भुगतान करवाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।  डीएलसी तत्काल ठेकेदार को सूचित कर श्रम विभाग के कार्यालय में बुलाया और त्रिपक्षीय वार्ता प्रारंभ की गई । आपसी सहमति बनी कि नियोजक 15 दिवस के अंदर मजदूरों का मजदूरी उसके बैंक खाता के माध्यम से भुगतान करेगा।

चर्चा वार्ता में मजदूरों की ओर से सीटू जिला कमेटी झारसुगुड़ा के अध्यक्ष कामरेड गौरी शंकर पात्रा संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन की ओर से यूनियन के अध्यक्ष कामरेड जुगल किशोर राठौर, श्रमिक ललन सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह राठौर , मोतीलाल महरा, राजेश सिंह, रामगोपाल, एवं झारखंड के मजदूर राकेश एवं राजकुमार सहित दर्जनभर से अधिक मजदूरों ने हिस्सा लिया ।

उल्लेखनीय है कि मोदी जी के राज में उनके कारपोरेट मित्रों का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब मजदूर काम करेगा लेकिन उसे उसका मजदूरी मिलेगा कि नहीं कोई खोज खबर करने वाले नहीं हैं। मजदूरों ने सहयोग के लिए जिला प्रशासन,श्रम विभाग, एवं सीटू नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget