समाधान ऑनलाइन में अधिकारी बेपरवाह, कलेक्टर ने 18 लापरवाह अधिकारियों जारी किया नोटिस


अनूपपुर 

समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में बिना सूचना के अनुपस्थित होने के कारण कलेक्टर सोनिया मीना ने उद्यान विभाग के सहायक संचालक सुभाष श्रीवास्तव, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एस.एस. मिश्र, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक के.के. सोनी, पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री राकेश अम्पुरी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री एम.के. एक्का, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री जे.डी. माझी, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक सुदेश कुमार महोबिया, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त  महेन्द्र यादव, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक हेमन्त खैरवाल, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर.एस. डावर, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त राजेश उइके, जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एल. प्रजापति, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह, शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डॉ. जे.के. संत, अग्रणी जिला प्रबंधक राय संजीत कुमार, परिवहन अधिकारी  आर.एस. चिकवा तथा जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर सोनिया मीना ने नोटिस में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अनुपस्थिति के संबंध में जवाब 03 दिवस के अंदर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब संतोषप्रद न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

महिला से दहेज मांगने व मारपीट करने पर पति, सास, ननद व देवर पर मामला दर्ज


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र की महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पति, सास, ननंद और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि पति और सास ने प्लॉट के लिए 5 लाख रुपए मांगे थे। मना करने पर मारपीट की जाने लगी। शिकायतकर्ता महिला आरती पयासी पति समीर वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 लहसुइ कैंप ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह 25 जून 2020 को हुआ था। पिता के ने विवाह के दौरान गृहस्ती का सभी सामान, रुपए और जेवर दिए थे। इसके बावजूद शादी के 5 महीने बाद ही घर बनाने के लिए प्लाट खरीदने की मांग की जाने लगी। पति समीर और सास माया पयासी 5 लाख की मांग करने लगे। महिला ने मना कर दिया तो पति और सास के साथ ही देवर संदीप पयासी और ननंद वर्षा पयासी शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे । रुपए ना देने पर घर से निकालने की धमकी दी जाने लगी। पति की दूसरी शादी कराने की बात भी कही जाती थी।

शिकायत कर्ता पुत्री को जन्म दिया तो 5 महीने बाद ही घर से निकाल दिया। वह अपने मायके खोडरी नंबर 1 चली गई। 3 महीने बाद देवर महिला को वापस घर ले आया। कुछ दिनों बाद फिर से दहेज की मांग की जाने लगी। पति शराब पीकर मारपीट करने लगा। पति के परिवार के अन्य लोग भी मारपीट करने लगे। महिला को फिर से घर से बाहर निकाल दिया। उसकी बेटी को भी उससे छुड़ा कर अपने पास रख लिया।मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 498 ए, 506, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3,4 तथा 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच की जा रही है। 

पीआरटी महाविद्यालय के नर्सिंग के विद्यार्थियों का जिला चिकित्सालय में क्लिनिकल प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ


अनूपपुर

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनूपपुर नगर में संचालित पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का दिनांक 06 दिसम्बर से क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय से महाविद्यालय के बस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंचाया गया, विद्यार्थियों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर अनुशासित ढंग से जहाँ जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर आरती दहिया के निर्देशों का पालन करते हुए नर्सिंग ऑफीसर प्रभा राठौर द्वारा विद्यार्थियों को अस्पताल में प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य और कार्य के दौरान अनुसरण किए जाने वाले अनुशासन और अस्पताल के विषय में अवगत कराया।  जिला चिकित्सालय के प्रमुख द्वार के सामने बहुत ही अनुशासित ढंग से विद्यार्थियों को अस्पताल और मरीज के प्रति उनके दायित्वों, कर्तव्यों और अनुशासन के विषय में बताया गया तत्पश्चात विद्यार्थी को विविध वार्डों  में जाकर के वार्ड और वार्ड के मरीजों से मिलाया गया। तत्पश्चात विद्यार्थी का क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आज महाविद्यालय के प्राध्यापक रणविजय साही, प्रबंधक विजय तिवारी , सविता सोनी दोहिता और संजना मिश्रा अस्पताल में रही।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget