अज्ञात वृद्ध ने जंगल में लगाई फांसी, पुलिस की जांच जारी


अनूपपुर

8 दिसम्बर 2022 को कोतवाली अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर जमुड़ी गांव के सिकटहाटोला के जंगल में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध पुरूष का शव पेड़ में फांसी लगाए हुए मृत स्थिति में देखा गया जिसकी सूचना राहगीरों ने ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियो को दिए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कोतवाली अनूपपुर को जानकारी दी जिस पर कोतवाली पुलिस तथा 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की है लेकिन समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

9 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौप कर अपनी जायज मांगो को लेकर विगत दिनों पेंशनर्स असोसिएशन के बैनर तले आवाज बुलंद करते हुये एसडीएम कार्यालय पुष्पराजगढ़ पहुँच कर म0प्र0 के राज्य पेंशनरों की न्यायोचित माँगों का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की गई। उन्होंने बताया की प्रदेश के 4500.00 पेंशनर अपनी न्यायोचित मांगों के लिये निरन्तर शासन से अनुनय विनय ज्ञापन धरना आदि माध्यमों से निराकरण किये जानें का अनुरोध पेंशनर एसोसिएशन के माध्यम से करने आ रहे है परन्तु पेंशनर्स की निरन्तर उपेक्षा की जाती है उनकी न्यायोचित मोंगों का निराकरण नही हो पा रहा है इससे पेंशनर्स में घोर असंतोष व्याप्त है तथा वें आर्थिक तंगी बदहाली का जीवन जीने के लिये मजबूर हैं।

*ज्ञापन में सौपे गये पेंशनर्स की प्रमुख माँगें*

1. केन्द्र के माध्यम 31 प्रतिशत महांगाई राहत तथा समय समय पर की जा रही महंगाई राहत में वृद्धि केन्द्रीय दर से अविलंब स्वीक्रति की जाये।

2. 7वें वेतनमान का लंवित 27 माह के एरियर्स (बकाया ) का भुगतान सीघ्र कराया जाय।

3. पेंशनर्स को आयुषमान योजना अथवा पेशन बीमा योजना से जोड़ा जाये।

4. म०प्र० छ०ग० पुर्ननिर्माण की धारा 49 को अविलम्ब विलोपित किया जाये।

5 पेंशनर्स को वर्तमान में 80 वर्ष पूर्ण होनें पर 20 प्रतिसत की वृध्दि की जाती है जो कि न्यायालीन निर्णय के परिपेक्ष में 79 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही प्रदान की जाय।

6. नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी 50 हजार रूपये अनुग्रह राशि प्रदान की जाय।

7. राज्य के पेंशनर्स को केन्द्र के पेंशनर्स की भांति 1000 रूपये चिकित्सा भत्ता दिया जाय। 

8. 6वें वेतनमान के अन्तर्गत 32 माह का लंबित एरियर्स की राशि पेंशनरों को दिया जाय।

9. महोदय नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाय।

*पेंशनर्स अपनी मांग को लेकर मुख्य रूप से उपस्थित*

 पेंशनर्स एशोसिएशन संघ मध्यप्रदेश के ब्लाक अध्यक्ष कल्याण सिंह परस्ते उपाध्यक्ष श्यामलाल जायसवाल कोषाध्यक्ष अंगद सिंह मरावी सचिवअनमोल सिंह परस्ते सहसचिव

राजूराम श्याम मोतीलाल सिंह सम्मेलाल सिंह ललन सिंह मरावी गणेश जायसवाल सुखीराम उरैति मोहनलाल संत प्रेमा नायक इंद्रभान सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

युनिवर्सल हैल्थ कवरेज दिवस कार्यक्रम में जिले के 4 सीएचओं होंगी सम्मानित


अनूपपुर

वाराणसी उत्तर प्रदेश में युनिवर्सल हैल्थ कवरेज दिवस कार्यक्रम 10 एवं 11 दिसम्बर को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों पर पुरस्कार वितरण तथा प्रथम कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर क्षेत्रीय सम्मेलन होना है। जिसके लिये म.प्र. से 200 कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर को गर्भवती माता एवं शिशु की जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण सहयोग में उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया जायेगा। जिसके लिये अनूपपुर जिला से 4 कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO) जिसमें विकासखंड जैतहरी प्रवेश कुमार सिंह उप स्वास्थ्य केन्द्र क्योटार, विमला देवी उप स्वास्थ्य केन्द्र चोलना, कोतमा विकासखंड से विशाखा पारधी उप स्वास्थ्य केन्द्र डोला एवं विकासखंड पुष्पराजगढ़ से अंजु बर्डे उप स्वास्थ्य केन्द्र उमानिया को उक्त कार्यक्रम में अपना प्रतिनिधित्व करते हुये उत्कृष्ट कार्यो पर सम्मानित होंगी।

इस उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.सी. राय ने बताया कि अनूपपुर जिले में 136 सीएचओं कार्यरत हैं, जो उपस्वास्थ्य केन्द्रों में रहकर निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं को सदृढ़ बनाने में निचले स्तर पर कार्य कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आया हैं, जहां 4 सीएचओं के चयन व उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर उन्हे बधाई प्रेषित किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget