पीआरटी महाविद्यालय के नर्सिंग के विद्यार्थियों का जिला चिकित्सालय में क्लिनिकल प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ


अनूपपुर

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनूपपुर नगर में संचालित पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का दिनांक 06 दिसम्बर से क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय से महाविद्यालय के बस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंचाया गया, विद्यार्थियों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर अनुशासित ढंग से जहाँ जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर आरती दहिया के निर्देशों का पालन करते हुए नर्सिंग ऑफीसर प्रभा राठौर द्वारा विद्यार्थियों को अस्पताल में प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य और कार्य के दौरान अनुसरण किए जाने वाले अनुशासन और अस्पताल के विषय में अवगत कराया।  जिला चिकित्सालय के प्रमुख द्वार के सामने बहुत ही अनुशासित ढंग से विद्यार्थियों को अस्पताल और मरीज के प्रति उनके दायित्वों, कर्तव्यों और अनुशासन के विषय में बताया गया तत्पश्चात विद्यार्थी को विविध वार्डों  में जाकर के वार्ड और वार्ड के मरीजों से मिलाया गया। तत्पश्चात विद्यार्थी का क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आज महाविद्यालय के प्राध्यापक रणविजय साही, प्रबंधक विजय तिवारी , सविता सोनी दोहिता और संजना मिश्रा अस्पताल में रही।


झूठा छाप खाद्य पदार्थ प्राप्त होने पर हरिओम ट्रेडर्स जुर्माना 10 हजार का जुर्माना 


अनूपपुर 

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 (2) (ii) सहपठित धारा 52 के तहत हरिओम ट्रेडर्स फुनगा जिला अनूपपुर को 10 हजार रुपये दोष सिद्धी होने पर न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सरोधन सिंह द्वारा शास्ति से दण्डित किया गया है तथा संबंधित संचालक को अधिरोपित दण्ड राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा कर चालान की मूल प्रति न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिरोपित अर्थदण्ड की शास्ति संदत्त नही करने पर संबंधित से उक्त राशि भू-राजस्व बकाया के रूप में वसूल की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गुणवत्ता स्तर की जांच उपरांत हरिओम ट्रेडर्स फुनगा का सलोनी सरसों का तेल (पैक्ड) झूठा छाप पाया गया था।

देवी देवताओं को अपमानित करने पर पंडोखर सरकार के महाराज का जलाया पुतला


अनूपपुर

भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा ने गुरुवार को अनूपपुर में प्रदर्शन किया। उन्होंने पंडोखर सरकार के महाराज का पुतला जलाया। उन्होंने पंडोखर सरकार के गुरुशरण शर्मा देवी-देवताओं को अपमानित करने के आरोप लगाए। उन्होंने गुरुशरण शर्मा पर नारी शक्ति के अपमान का आरोप लगाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।


ज्ञापन में आरोप लगाया कि पण्डोखर सरकार धाम के गुरुशरण शर्मा समाज के आस्थावान लोगों को लूट रहे हैं। अब तक कई लोग उसकी ठगी का शिकार हो चुके हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन इसका विरोध करता है। पंडोखर धाम में गुरुशरण शर्मा लोगों की समस्याओं को बताने के नाम पर 21 हजार, 31 हजार की पर्चियां काटी जाती हैं। जल्दी मिलने के नाम पर रुपए एंठे जाते हैं। यह गतिविधि धर्म के नाम पर व्यापार है। इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने धर्मस्थान के नाम पर अवैध जमीन हथिया रखी है। सरकार इसकी जांच कर कार्रवाई करे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget