शोधपरक अध्ययन के बाद नव क्रांति के लिए सम्यक अभियान कारागार सिद्ध होगा- भास्कर राव रोकड़े 


अनूपपुर 

सम्यक अभियान की पत्रकार वार्ता का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया जहां सम्यक अभियान के प्रणेता सुप्रसिद्ध विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं का शोधपरक अध्ययन कर उनके समाधान हेतु प्रदेश में एक व्यापक अभियान शुरू किया है।इस अभियान के केंद्र में युवा हैं और उन्हें ही अपनी समस्याओं के शांतिपूर्ण संवैधानिक समाधान के लिए आगे आना है।

नव-क्रांति के लिए संकल्पित "सम्यक अभियान" का शुभारंभ रीवा के ऐतिहासिक पद्मधर पार्क से 2 मई 2022 को किया गया था।जिसे व्यापक बनाने के लिए म.प्र. के स्थापना दिवस 01 नवंबर 2022 को रायसेन जिले के बरेली नगर से प्रदेश में नव-क्रांति लाने के संकल्प के साथ 45 दिवसीय प्रदेश व्यापी सम्यक यात्रा शुरू की गई है।इस यात्रा का समापन 15 दिसम्बर 2022 को भोपाल जिले के बैरसिया में होगा।उसके पश्चात माह जनवरी 2023 में भोपाल में प्रदेश के 5 लाख युवाओं का मेगा कांफ्रेंस होगा उन्होंने बताया कि सम्यक अभियान के संकल्प के तहत सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल लागू करने पर रिक्त होने वाले 5 लाख 30 हजार पदों पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2024 के बीच नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने हेतु मप्र में शिक्षित बेरोजगरों के लिए न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।प्राइवेट कंपनियों व सरकारी विभागों में "आउटसोर्सिग सिस्टम" से नियुक्तियों पर पाबंदी लगाकर कार्यरत सभी आउटसोर्सिग कर्मचारियों के स्थान पर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।प्राइवेट व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शिफ्ट ड्यूटी अधिकतम 8 घंटे की सुनिश्चित कराना तथा प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल न्याय दिलाने हेतु "प्लेसमेंट डिपार्टमेंट" स्थापित कराना प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों की अंधाधुंध छटनी के जो अधिकार दे दिये गये हैं,उनमें संशोधन कराके कर्मचारियों के हित मे श्रम कानून की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।प्रदेश में जातिगत जनगणना कराके आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित कराना तथा अर्हताकारी परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों के लिए "उत्कृष्ट श्रेणी अर्थात एक्सीलेंस केटेगरी" के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कराना।सरकारी कर्मचारियों को अनावश्यक अपमानित करने की परंपरा बन गई है। शिक्षित बेरोजगार युवा कर्मचारियों के सम्मान व स्वाभिमान को बनाये रखने हेतु वातावरण निर्मित करना।राजघरानों ने रियासतकालीन संपत्ति को कोविनेंट मर्जर के विपरीत निजी संपत्ति बना रखा है,उसे सरकारी घोषित कराके निवेशित कर प्रदेश को टिही ड्राईपोर्ट से जोड़ते हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाकर,राज्य में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का विश्व प्रसिद्ध नेटवर्क स्थापित कर प्रसंस्करित कृषि उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ना व राज्य में इंडस्ट्री सेंट्रिक कम्युनिटी फॉर्मिंग सिस्टम विकसित करना हैं।

सम्यक यात्रा का संयोजन सम्यक अभियान के प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र श्रीवास्तव कर रहे हैं।यात्रा में वयोवृद्ध गांधीवादी पंडित प्रेमनारायण मिश्रा,मध्यप्रदेश सर्वोदय मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, एडवोकेट रघुवंश पांडेय,युवा समाजसेवी अंकित पांडेय आदि शामिल हैं।अनूपपुर जिले में यात्रा के स्वागत और कॉन्फ्रेंस का जिला स्तर पर संयोजन गांधीवादी समाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा,राजेश मानव,विनय उपाध्याय, शिवकांत त्रिपाठी,चंद्रशेखर सिंह,राजेंद्र तिवारी,नीलेश पांडेय,दिनेश केवट,आदि द्वारा किया गया।

मंत्री के पत्र को एसईसीएल नहीं ले रहा संज्ञान, बड़ी दुर्घटना का इंतजार, जनमानस में आक्रोश


अनूपपुर/कोतमा

जिले के जमुना कोतमा क्षेत्र एसईसीएल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा स्थित नेशनल हाईवे के बगल से व घरों के ऊपर से एसईसीएल 36 केवी हाई वोल्टेज बिजली के तार तथा खंबे को हटाने के लिए मध्य प्रदेश से खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के पास ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी जिसमें खाद्य मंत्री ने एसईसीएल को पत्र लिखा था जिसे तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए अनुरोध किया गया था। परंतु अब तक एसईसीआर प्रबंधक के द्वारा हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए कोई पहल आज दिनांक तक नहीं किया गया। 

*खाद्य मंत्री ने एसईसीएल को लिखा था पत्र*

खाद्य मंत्री ने पत्र के माध्यम से एसईसीएल को अवगत कराया था कि मेरे अनूपपुर प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत बदरा, जनपद पंचायत अनूपपुर जिला अनूपपुर (म.प्र.) के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो से प्राप्त संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र मूलतः संलग्न है। जिसमे इन्होने ग्राम पंचायत बदरा मे ग्रामीणो के आवासीय मकानो के ऊपर सड़क के किनारे से कालरी प्रबंधन द्वारा पूर्व मे लगाये गये 33 हजार के. वी. लाईन लगाया गया था जिसमें कई ग्रामीण फँस चुके है तथा एक व्यक्ति उक्त लाईन मे फसकर मृत्यु हो गया तथा तीन घायल हो चुके है। जिस कारण से ग्रामीणो द्वारा तत्काल हटवायें जाने का अनुरोध किया गया है।अतएव ग्राम पंचायत बदरा में ग्रामीणो के घर से ऊपर कालरी प्रबंधन द्वारा लगाये गये उपरोक्त बिजली के तार एवं खम्भे को तत्काल हटवाये जाने का कष्ट करें।

अवैध निर्माण से आम रास्ता बंद, परेशान लोगो ने सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग


अनुपपुर

अनुपपुर नगरपालिका के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में सार्वजनिक रास्ते में कराए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकने हेतु लिखित शिकायत अनुपपुर नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी से की गई है। वार्ड के निवासी शिकायतकर्ता सुरेंद्र पांडे,संजीव कुमार पटेल,रागिनी मिश्रा, सुभद्रा सोनी, सरजीत सरकार, राजू द्वारा बताया गया है कि नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 13 उज्ज्वल कॉलोनी में मनोज कुशवाहा के द्वारा लोगो के आवागमन के आम रास्ते में अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे वहा पर निवास करने वाले हम सभी लोगो का निस्तार आवागमन पूरी तरह से बाधित हो रहा है। इसलिए तत्काल ही उक्त अवैध निर्माण कार्य में रोक लगाया जाना आवश्यक है,जिससे भूमि स्वामी को न्याय मिल सके। और रास्ता अतिक्रमण से मुक्त हो सके और अन्य अतिक्रमणकारियों को कठोर संदेश जाए इस तरह के अतिक्रमण करने पर नगर पालिका अनूपपुर प्रशासक के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जाती रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget