संख्याओं से ज्ञान की खोज सभी प्रतियोगी छात्र - छात्राओं के  लिये बहुपयोगी पुस्तक


अनूपपुर 

संख्याओं से ज्ञान की खोज पुस्तक सभी प्रतियोगी छात्र - छात्राओं के लिये बहुपयोगी है। इस पुस्तक में तथ्यों और जानकारियों का उत्कृष्ट संकलन किया गया है। गागर मे सागर जैसी कहावत इस पुस्तक पर सटीक बैठती है। भारत विकास परिषद अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी ने यह टिप्पणी उक्त पुस्तक के विषय में की ,जिसकी प्रति पुस्तक के सह लेखक दीपक मोदनवाल ने श्री द्विवेदी के निवास पर पहुँच कर भेंट की।

इस पुस्तक के लेखक और संकलनकर्ता सेवा निवृत्त तहसीलदार कैलाश शिवेन्द्र व्यौहारी ( शहडोल) निवासी हैं । वे और उनके पुत्र दीपक मोदनवाल को पढने का बहुत शौक है। सिविल सर्विसेस की तैयारी करते हुए उन्हे इस पुस्तक की योजना का ख्याल आया। शिवेन्द्र और दीपक ने वर्षों मेहनत करके इतिहास, राजनीति, भूगोल, समाजशास्त्र, विज्ञान, वर्तमान सम सामयिक विषयों से जुड़े तथ्यों का संकलन किया । अब यह पुस्तक के रुप में लोगों के लिये उपलब्ध है। श्री द्विवेदी कहते हैं कि प्रतियोगी छात्र छात्राओं के साथ - साथ अन्य सभी लोगों को यह पुस्तक जरुर पढनी चाहिये। सिविल सर्विसेस के अतिरिक्त अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये यह पुस्तक उपयोगी सिद्ध होगा।

विगत 6 नवंबर 2022 को ब्यौहारी, जिला शहडोल स्थित अमर पैलेस में राष्ट्रीय कवि संगम विंध्य प्रांत संगठन द्वारा कवि/लेखक सम्मान वार्ता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिष्ठित कवि एवं लेखकों के द्वारा अपने गीत व रचनाओं से कवि संगम को मनमुग्ध करते हुए प्रस्तुति दी गई । इसी कार्यक्रम में कैलाश "शिवेंद्र" द्वारा संकलित पुस्तक ‘’संख्याओं से ज्ञान की खोज’’ का विमोचन मंचासीन राष्ट्रीय कवि संगम विंध्य प्रांत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, विशिष्ट अतिथि विजय शुक्ला संपादक (विजय मत भोपाल) एवं अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में किया गया।  तदुपरांत कैलाश शिवेंद्र द्वारा बघेली व हिंदी कविताओं को प्रस्तुतिकरण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्तपूर्ण योगदान दिया।

विभिन्न विषयों के संख्यात्मक जानकारी के समावेशन का एक प्रयास है, यह टिप्पणी करते हुए शिवेन्द्र कहते हैं कि संकलित पुस्तक में विभिन्न विषयों के अमूल्य व रोचक जानकारियों का संकलन कर शून्य से सौ तक कि संख्याओं में समाहित करने का प्रयास किया गया है। निश्चित तौर पर ज्ञान अथाह सागर है , जिसे एक पुस्तक में संकलित करना संभव नही है।  शायद इसीलिए सिर्फ अधिकतम सौ अंक तक ही जानकारी संकलित किया जा सका है । पुस्तक में धर्म,चरकसंहिता, हिंदी, इतिहास, संविधान, भूगोल, सामान्य ज्ञान, मध्य प्रदेश, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र व अन्य विषयों की संख्यात्मक जानकारी का संकलन करने का प्रयास सरल व सहज शब्दों में किया गया है ।जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं मे परीक्षार्थियों को याद करने मे आसानी होगी व उन्हें बेहतर लाभ हो सकेगा।

विश्व हिंदू परिषद ने किया नर्मदे हर शिक्षा एवं संस्कार केंद्र का शुभारंभ, फ्री में कोचिंग की सुविधा


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

 पुष्पराजगढ़ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के सेवा प्रकल्प के तहत महाकौशल प्रांत जिला अनूपपुर के प्रखंड राजेंद्र ग्राम में मध्य प्रदेश के सभी प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग सेंटर "नर्मदे हर शिक्षा एवं संस्कार केंद्र" का शुभारंभ नर्मदांचल कंप्यूटर टेक्नोलॉजी इस्टीट्यूट भवन किरगी पुष्पराजगढ़ महाविद्याल के पास किया गया। "नर्मदे हर शिक्षा एवं संस्कार केंद्र" का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत विभाग शहडोल संगठन मंत्री अरविंद तिवारी एवं जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व बजरंग दल संयोजक नरेंद्र सिंह मरावी के द्वारा फीता काट कर एवं हिंदुओं के अराध्य श्री रामचंद्र भगवान जी का पूजा अर्चना कर फ्री कोचिंग कक्षा में प्रवेश दिलाया गया।

*संस्कार युक्त शिक्षा देना संगठन का कर्तव्य*

शिक्षा संस्कार केंद्र के उद्घाटन सत्र में विभाग संगठन मंत्री अरविंदर जी ने कहा की हम पुष्पराजगढ़ के समस्या जनजाति भाई बहनों को संस्कार युक्त शिक्षा देना हमारे संगठन का कर्तव्य हैं जिसका लाभ लेकर पुष्पराजगढ़ के सभी छात्र विभिन्न सरकारी नौकरियों प्राप्त कर अपने मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा बन सके आपने परिवार समाज के लोगो का भी मार्ग दर्शक बन कर उनका विकास में आपने योगदान दे सके। अरविंद जी ने कहां कि हम आप सभी को शिक्षा संस्कार केंद्र में फ्री शिक्षा देंगे तत्यपश्चात आपको भी यहां से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अपने गांव वा समाज में जाकर सप्ताह में कम से कम एक बच्चों को कोचिंग क्लासेस देना चाहिए उन्होंने बताया की विश्व हिंदू परिषद आगामी 6 महीनों में बहुत से ग्राम पंचायतों में फ्री कोचिंग शिक्षा संस्कार केंद्र का संचालन करेगा।

*जनजाति समाज को प्रलोभन देकर षणयंत्र पूर्वक किया जा रहा धर्मान्तरित*

नरेंद्र मारवी जी ने कहा कि कुछ लोग षणयंत्र पूर्वक हमारे समाज को तोड़ने के लिए शिक्षा दवा के नाम पर पुष्पराजगढ़ के भोले भाले लोगों को वा जनजाति समाज के लोगो प्रलोभन दे कर धर्मांतरित कर देते है ऐसे लोगो को भी हमें पुनः अपने हिंदू सनातन धर्म में लाना ही शिक्षा एवं संस्कार केंद्र का मुख्य उद्देश्य है शिक्षा के साथ-साथ हमें अपने संस्कारों को रीति रिवाज व पूर्वजों के द्वारा चलाए जाने वाले परंपराओं के संरक्षण करने भी की आवश्यकता है।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित*

 उक्त उद्घाटन समारोह के अवसर पर बजरंग दल शहडोल विभाग संयोजक  अजय सिंह बघेल विहिप जिला अनूपपुर मंत्री बालमीक जायसवाल नर्मदांचल कंप्यूटर टेक्नोलॉजी इस्टीट्यूट के संचालक श्री अंशु केशरवानी  प्रखंड मंत्री शील कुमार गुप्ता सहमंत्री प्रकाश सोनी प्रखंड माहविद्यालय प्रमुख ऋषि गौतम सह गौ रक्षा प्रमुख्य कान्हा गुप्ता एवं ग्राम पंचायत किरगी उपसरपंच राजीव लोचन भूपेंद्र भारतीय जितेंद्र खांडे अखिलेश कुमार एवं माहविद्यालय में गठित कार्य करणीय समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। 

*फ्री कोचिंग क्लासेस में विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी जानकारी*

नर्मदांचल कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी इस्टीट्यूट के संचालक अंशु केशरवानी ने जानकारी देते हुये बताया की हमारे शिक्षा संस्कार केंद्र में पटवारी परीक्षा फॉरेस्ट गार्ड  स्वच्छता निरीक्षक केमिस्ट पुलिस कांस्टेबल एमपीपीएससी बैंक संबंधी रेलवे व अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हमारे शिक्षा संस्कार केंद्र में निशुल्क रूप से विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा ग्रहण कराया जाएगा।

अपराधी समाज का सुख चैन खराब करते हैं होगी कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह


अनूपपुर/भालूमाड़ा

जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार 4 दिसंबर 2022 को कोयलांचल क्षेत्र के तमाम थानों का अवलोकन करने पहुंचे जहां पर उन्होंने थानों के अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए , थाना भालूमाड़ा में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोतमा शिवेंद्र सिंह बघेल के साथ कोतमा बिजुरी रामनगर भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के तमाम गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान जमुना कोतमा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह संतोष चौरसिया सुरेश शर्मा दिवाकर विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर उन्हें अनूपपुर जिले की कमान संभालने की बधाई दी और जिले में बेहतर प्रशासन कायम करने की अपेक्षा की।

 पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार ने कहा की अपराधी समाज का सुख चैन खराब करते हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी, अपराध पर अंकुश लगना चाहिए, यदि हमारे विचार सकारात्मक होंगे तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार अपने आप होता है ,पुलिस के संवेदनशील व्यवहार के लिए हम प्रयास करेंगे पुलिस का व्यवहार आम जनता के लिए संवेदनशील हो जिससे कि पुलिस और जनता के बीच बनी दूरी को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने और उन्हें संरक्षण देने का प्रयास करेंगे जैसा कि शासन की भी अपेक्षा है। समाज में कोई भी बड़ा से बड़ा व्यक्ति हो यदि अपराध करता है तो वह सलाखों के पीछे जाता है इसलिए कानून से कोई बच नहीं सकता है उन्होंने हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए वाहन चेकिंग बढ़ाए जाने के संकेत दिए साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान न किया जाए वाहन चेकिंग कैमरे की निगरानी में किए जाने के भी संकेत पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं और कहा की वाहन चेकिंग केवल हेल्मेट तक सीमित ना रह जाए । उन्होंने पत्रकारों से भी अपेक्षा की है कि वह हर समय अपने समाचार पत्र और न्यूज़ चैनल से  जुड़े होने का परिचय पत्र साथ रखें जिससे कि मौके पर वाहन चेकिंग के दौरान स्पष्ट हो सके कौन पत्रकार सही है और कौन गलत है वर्तमान समय में मीडिया के नाम का जो दुरुपयोग गलत तरीके से लोग कर रहे हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके जिससे कि मीडिया की छवि धूमिल ना हो। उन्होंने जिले में होने वाले गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के साथ अपराधों अपराधियों पर नियंत्रण करने की बात कही और एक बेहतर प्रशासन देकर आम जनमानस को राहत पहुंचाने की बात कही।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget