शराब के नशे में धुत अनुराग पांडे  सेल्समैन गरीबों के हक पर डाल रहा डाका


*कवरेज में पहुंचे मीडिया कर्मियों का छीना कैमरा, चोरी ऊपर से सीना जोरी*

इंट्रो-सरकार ने गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक राशन दुकानों पर सेल्समैन नियुक्त किया है, और इन सेल्समैनों को सरकार बकायदा प्रत्येक माह वेतन भी उपलब्ध कराती है ! लेकिन यही सेल्समैन गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर रहे हैं अगर इन्हें कोई रोके टोके तो फिर उसी के साथ चोरी और सीनाजोरी जैसी कहावत को चरितार्थ भी करते हैं, कुछ ऐसा ही हाल अनूपपुर जिले के खोडरी नंबर 1 उचित मूल्य दुकान में पदस्थ सेल्समैन अनुराग पांडे का है, जो शराब के नशे में धुत लोगों से बदतमीजी करते भी देखा जा सकता है।

अनूपपुर/कोतमा

कोतमा से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित खोडरी नंबर 1 की उचित मूल्य की दुकान में पदस्थ सेल्समैन अनुराग पांडे गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर रहा है, यहां के हितग्राहियों ने बताया कि सिर्फ  उन्हें पहले पर्ची दे देता है फिर जब मन पड़े तब उन्हें राशन देता है। हालांकि यहां के गरीब हितग्राही सेल्समैन की करतूत की पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं पर वरिष्ठ अधिकारियों की आशीर्वाद से सेल्समैन अनुराग पांडे अब दबंगई में उतारू हो चुका है। इसकी दबंगई तो इस कदर हावी है मानो इनके पिता जी ने ही उचित मूल्य की दुकान खुलवा कर इन्हें दे दी हो और लगता है अपने घर का राशन इन गरीबों में बांट रहे हो।

*यह है मामला*

दरअसल काफी लंबे अरसे से हितग्राहियों की शिकायत मीडिया कर्मियों को मिल रही थी कोतमा से मीडिया कर्मी उचित मूल्य की दुकान जायजा लेने पहुंचे इस दौरान सेल्समैन अनुराग पांडे नशे में धुत दिखाई दिए। वहीं इनकी जगह पर हितग्राहियों के अंगूठे और दस्तखत गांव का ही एक व्यक्ति करता दिखाई दिया सवाल पूछने पर अनुराग पांडे ही भड़क गए कहने लगे मेरी दुकान है इस दुकान में मेरी मर्जी चलती है, और मैं अपनी मर्जी के हिसाब से ही हितग्राहियों को राशन देता हूं हालांकि सेल्समैन ने यह भी कहा कि प्रत्येक हितग्राहियों को मेरे द्वारा राशन उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन जब हितग्राहियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कभी-कभार ही सेल्समैन एक-दो घंटे के लिए दुकान आते हैं इसके बाद इनका कहीं अता-पता नहीं होता। बताया कि कुछ दिन पूर्व राशन की पर्ची सेल्स ने उपलब्ध कराई थी लेकिन अभी तक राशन नहीं मिल पाया। आज राशन लेने आए हैं तो सेल्समैन शराब की नशे पर राशन देने की हालत में नहीं है अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिर गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना पर पलीता लगने में समय नहीं लगेगा और सेल्समैन का हाल जब इस प्रकार है जब स्वयं इस जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह हो ? लगता है मंत्री का भी खौफ इस सेल्समैन को नहीं है अब देखना होगा इस सेल्समैन के विरुद्ध प्रशासन क्या कार्यवाही करती है।

*वरिष्ठ अधिकारियों को कराया अवगत*

मीडिया कर्मियों ने जब सेल्समैन के दुर्व्यवहार की जानकारी प्रबंधक छबीले लाल प्रजापति को उपलब्ध कराई तो इन्होंने कहा कि मैं दिखाता हूं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही इस सेल्समैन के विरुद्ध नहीं की गई है। अगर ऐसा ही रहा तो गरीबों को मिलने वाला राशन यह सेल्समैन खुद हड़प जाएगा ! अब इस सेल्समैन को कौन समझाए कि मीडिया अपना काम कर रही थी और मीडिया का कैमरा पकड़ने का हक इस सेल्समैन को नहीं है लेकिन अपनी दबंगई दिखाते हुए इस सेल्समैन ने मीडिया का ही कैमरा पकड़ लिया अब देखना होगा शासन-प्रशासन आगे क्या कार्यवाही करता है।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की लापरवाही से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजन ने लगाया आरोप


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार पुनः स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखने को मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे 3 वर्षीय बालक को पहले तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी की पर्ची पर इलाज किया गया। और गंभीर हालत देखते हुए भी 3 वर्षीय बालक को भर्ती नहीं करवाया गया। परिजन के बताने के अनुसार ड्यूटी पर पदस्थ डॉक्टर अंसारी ने बालक को भर्ती ना कर आसपास के प्राइवेट क्लीनिक और भालूमाडा रीजनल हॉस्पिटल में दिखाने की सलाह दी गई। जब परिजन द्वारा डॉक्टरों को दिखाने के लिए यहां वहां ले जाया गया तो बच्चे की हालत समय के साथ और बिगड़ गई समय पर इलाज ना मिलने के कारण हालत बिगड़ता देख परिजन दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बच्चे को लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा 3 इंजेक्शन लगाकर उसे वापस मनोज गुप्ता के पास भेजने को कहा गया। मनोज गुप्ता ने तुरंत बच्चे की हालत देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती करने को कहा लेकिन भर्ती करने से पहले ही बच्चे की हालत गंभीर हो चुकी थी और वह हॉस्पिटल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। 

*ड्यूटी में पदस्थ डॉक्टर की लापरवाही ने निगल ली एक और बच्चे की जान*

यह मामला कोतमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां शनिवार कि सुबह 11:00 बजे छकौड़ी लाल अपने 3 वर्षीय बच्चे को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा हुआ था। बच्चे की हालत गंभीर थी डॉक्टरों से इलाज के लिए वह गुहार लगा रहा था। ड्यूटी में पदस्थ डॉक्टर अंसारी आपातकालीन इलाज के बजाए बच्चे को ओपीडी की पर्ची पर इलाज करने की सलाह दी और 3 इंजेक्शन लगाकर उसे आसपास के प्राइवेट क्लीनिक व भालूमाड़ अस्पताल में दिखाने को कह दिया। 3 वर्षीय बच्चे को बार-बार अस्पताल और डॉक्टर के क्लीनिक लाते ले जाने में समय बीता चला गया बच्चे की हालत गंभीर हो गई और इलाज ना मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई। यह पहला मामला नहीं है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चों की जान चली जाती है। इसके पूर्व भी कुछ दिन पहले एक बच्चे की जान कोतमा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की लापरवाही के कारण गई थी जिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही ना होने से हफ्ते भर के अंदर यह मामला रिपीट हो गया है। 

*इनका कहना है*

डॉक्टर की लापरवाही के कारण मेरे बच्चे की जान गई हैं।

*छकौड़ी लाल मृतक बच्चे का पिता*

बच्चे को अस्पताल लाए थे बच्चा ज्यादा वीक था जिसे दस्त और निमोनिया की समस्या थी परिजन को उनको बाहर ले जाने की सलाह दी गई एम्बुलेंस की भी व्यवस्था करवाई गई मगर परिजन बच्चेको कही लेकर चले गए जब दुबारा लौटकर आए तब तक बच्चा मृत हो चुका था।

*के एल दीवान बीएमओ कोतमा*

 


पिकअप और इनोवा गाड़ी में टक्कर ढाबे में घुसी इनोवा मोटर सायकल सवार व गर्भवती घायल


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत केवई नदी के समीप पिकअप इनोवा वाहन के विरोध में मोटरसाइकिल को चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार राम कुमार विश्वकर्मा पिता देवदत्त विश्वकर्मा निवासी खोगा पानी उम्र 40 वर्ष जो अपनी पत्नी व 10 वर्ष के बच्चे के साथ अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी को शहडोल से चेकअप करा कर खोगापानी लौट रहे थे जो केवई नदी के समीप वाहनों के चपेट में आने से चोटिल हुए साथ ही गर्भवती महिला भी घायल हुई हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप MP18 GA1386 जो सब्जी लोड कर अनूपपुर से बिजुरी आ रही थी वही इनोवा कार में एसईसीएल के खिलाड़ी सवार थे मिली जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी के पीछे का चक्का निकल जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो कर सामने से आ रही पिकअप से टक्कर होते हुए केवई नदी के ऊपर बने ढावे में जा घुसी जिसमे ढावे संचालक भी चोटिल हुए इनोवा गाड़ी में सवार 5 लोग घायल पिकअप में 3 लोग घायल वही मोटरसाइकिल सवार भी इस दुर्घटना का शिकार हो गया इस दुर्घटना स्थल पर थाना कोतमा व बिजुरी के स्टॉप द्वारा मौके में पहुंचकर दुर्घटना में घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा उपचार के लिए भेज दिया गया साथी गंभीर रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget