दस्तक अभियान में स्वास्थ्य मंत्री ने CMHO, DPM, सहित 3 अन्य को किया पुरस्कृत


अनूपपुर

दस्तक अभियान व ओआरएस वितरण में अनूपपुर जिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश स्तर पर की गई समीक्षा के बाद अनूपपुर जिले को अच्छे प्रर्दशन के लिए गुरूवार 1 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित योजना में शामिल टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,आरआई डाटा मैनेजर एवं प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर को विषेश कार्यक्रम के दौरान बेस्ट जिला अवार्ड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो जिला ‘‘दस्तक‘‘ अभियांन अतर्गत 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक सभी जिलों में चलाया गया था। जिस पर प्रदेश स्तर पर विभाग ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई। जिसमें अनूपपुर जिले में ओआरएस वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अनूपपुर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.सी.राय.,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील नेमा, आर.आई. डाटा मैनेजर जयकुमार कहार एवं प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर नेहा मिश्रा को बेस्ट जिला अवार्ड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन मोहम्मद सुलेमान, कमिश्नर हेल्थ सुदामा खांडे, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास, उपसंचालक शिशु स्वास्थ्य डॉ. हिमानी यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

गलत जानकारी देना लापरवाह सीएमओ को पड़ा भारी कलेक्टर ने जारी किया नोटिस जारी


अनूपपुर

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (एक) एवं (दो) का उल्लंघन होने से कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी भूपेन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस में संबंधित को निर्देशित किया है कि 03 दिवस के अंदर शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराते हुए लिखित में जवाब प्रस्तुत करें। जवाब संतोषजनक नही होने पर सिविल सेवा नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही (एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोकने हेतु) के लिए शहडोल संभाग के आयुक्त को प्रस्तावित की जाएगी।

अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 13 खम्परिया मार्ग निवासी महेंद्र उपाध्याय की 37 वर्षीय पत्नी श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने गुरुवार की सुबह घर में फांसी लगा ली | घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने पर पुलिस द्वारा मायके पक्ष के समक्ष मृतक के शव का पंचनामा कर डॉक्टर टीम से शव का परीक्षण कराते हुए कार्यवाही प्रारंभ की 

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार अनूपपुर नगर के वार्ड नंबर 13 खम्परिया मार्ग निवासी महेंद्र उपाध्याय की 37 वर्षीय पत्नी श्रीमती अर्चना उपाध्याय गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की भांति बच्चों के लिए टिफिन बनाकर पति को नाश्ता कराई जिसके बाद पति अपने दुकान चले गए इस दौरान 11:30 बजे के लगभग पुत्र देव ने फोन कर पिता को बताया कि मॉ घर में चुनरी से रोशनदान ने फांसी लगा ली है जिसकी जानकारी पर पति महेंद्र उपाध्याय अपने साथियों के साथ घर पहुंचे इसी बीच दूसरे घर में रह रहे मां पिता को भी जानकारी दी अर्चना को फांसी से उतारकर पानी डाला गया लेकिन कुछ बोलने की स्थिति में ऑटो से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने के पूर्वी ही मौत होने की बात कहते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई इस बीच मतिका अर्चना के अंबिकापुर स्थित मायके में जाता पिता को जानकारी दिए जाने पर मां पिता के अन्य परिजनों के साथ शाम को अनूपपुर आने पर अस्पताल पुलिस द्वारा मायके पक्ष की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कर डॉक्टर टीम से शव परीक्षण कराने बाद प्रारंभिक जांच की इस दौरान मृतिका अर्चना के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है वह एक सप्ताह पूर्व अपनी मां के साथ मायके से ससुराल अनूपपुर आई रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget