निजीकरण के विरोध में बैंक, किसान एवं देश बचाओ रैली कर सोसलिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन


अनूपपुर/जैतहरी

भारत बचाओ अभियान के तहत जैतहरी में 16 दिसम्बर दिन गुरुवार को रिवोल्यूशनरी सोसलिस्ट पार्टी (आरएसपी) द्वारा रैली व प्रदर्शन कर केंद्र की सत्ताधारी मोदी सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दबाव में तीनो किसान विरोधी काला कानून तो वापस ले लिया लेकिन सरकारी बैंकों का निजीकरण करने के लिए यानी पूंजीपतियों को बेचने का बिल 6 दिसम्बर को संसद में पेश कर दिया है जिसके विरोध में पूरे देश के बैंक कर्मी 16-17 दिसम्बर 2021 को देशव्यापी हड़ताल कर रहे है रिवोल्यूशनरी सोसलिस्ट पार्टी (आरएसपी)जिला समिति अनूपपुर द्वारा सरकारी बैंकों को बचाने के लिए और बैंक कर्मचारियों के हड़ताल में समर्थन में 16 दिसम्बर 2021  दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे रैली व प्रदर्शन का आयोजन किया गया सरकार के गलत नीतियों के कारण देश के करोड़ो किसानों  की जमीने कर्ज (लोन) के बदले में बैंकों में गिरवी और बंधक है यदि हमारी सरकारी बैंके अडानी अम्बानी जैसे बड़े बड़े पूंजीपतियों (कारपोरेट ) के हाथों में चला गया किसानों की बंधक जमीनों  पर कब्जा करने की तैयारी शुरू हो जायेगी और इस तरह खेती किसानी तबाह व बर्बाद हो जायेगी जनता के इन बैंकों में जमा पूंजी में खतरा बढ़ जायेगा इसलिए सरकारी बैंकों को बचाना हम सभी नागरिकों का राष्ट्रीय कर्तव्य  व संवैधानिक जिम्मेदारी है अतः रिवोल्यूशनरी सोसलिस्ट पार्टी (आरएसपी) आप सभी नागरिक बन्धुओं व आम जनता से अपील करती है कि सरकारी बैंको को पूंजीपतियों के हाथ मे जाने से बचाने के लिए बैंक कर्मियों के हड़ताल के समर्थन में आयोजित 16 दिसंबर 2021 को रैली व प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद किया।

रामनारायण मिश्रा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री लोगो ने दी शुभकामनाएं


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल के जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के अनुमोदन उपरांत एवं जिला प्रभारी पितांबर टॉपनानी के सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री रविकांत त्रिपाठी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राम नारायण मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया है इनकी नियुक्ति किसान मोर्चा पर होने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी मिश्रा जी कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में रहकर संगठन को अपनी सेवाएं देकर मजबूत करने का कार्य किये है बहुत कम समय मे पार्टी में एक अलग पहचान बनाई है। इनकी नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी में खुशी का माहौल हैं और पूरे जिले से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है।

अस्पताल खुद हुआ बीमार, जन प्रतिनिधि जनता से केवल वोट मांगने तक सीमित- पंकज पांडे


अनूपपुर/पसान

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक ऐसा भी अस्पताल है जहां पर अस्पताल ही बीमार पड़ चुका है लगातार सोशल मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायतों को लेकर जनता की आवाज बन चुके पंकज पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया और कलेक्टर मैडम तक भी अपनी शिकायत को पहुंचाने में सफल रहे लेकिन नगर के जनप्रतिनिधि चुनाव के वक्त सिर्फ और सिर्फ नगर की जनता का वोट लेने के लिए सारे काम करवाने की हामी तो भरते हैं मगर वादों से मुकर जाते हैं अब आगे सवाल यह उठता है कि जितने भी प्रत्यासी चुनाव लडने वाले है उनका कितना सहयोग है इस मामले में या फिर सिर्फ अपना प्रचार ही करते फिरेंगे!

अस्पताल नाम का भवन तो है लेकिन सुविधा कब तक मिलेगी कब डॉक्टर और नर्स की भर्ती होगी ! नगर पसान की जनता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सदैव धोखा ही हुआ है ?क्या पसान की जनता सिर्फ वोटिंग और शोषण के लिए ही है !

बीमार पड़े अस्पताल को जब नगर के युवा और समाजसेवियों ने पसान के खस्ताहाल स्थापना होने की शिकायत को लेकर सीएमएचओ के पास पहुंचे और आला अधिकारियों के पास अपनी शिकायत को बताया तो अधिकारियों ने कोई संतुष्ट होने वाला जवाब नहीं दिया अब यहां पर अधिकारियों की चुप्पी कहीं ना कहीं प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है अब देखना यह होगा कि अधिकारियों के द्वारा यूं ही चुप रह जाना कई सवालों को जन्म देता है

*नगर के युवाओ की क्या है परेशानी और मांग*

अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 40 से 50 हजार की आबादी को कवर करने वाला एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां नर्स कंपाउंडर डॉक्टर और स्टाफ की कमी की वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है अस्पताल में डॉक्टरों के ना होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए भी किसी और हॉस्पिटल ले जाना पड़ता है कभी-कभी गर्भवती महिलाओं के गर्भपात की वजह से डिलीवरी के समय डॉक्टर नर्स और अस्पताल में स्टाफ की कमी की वजह से डिलीवरी पीरियड में लेट हो जाने से जच्चा-बच्चा की जान भी गंवानी पड़ जाती है इन सभी उचित मांगों को लेकर नगर के युवा और समाजसेवियों ने सोशल मीडिया और अपनी शिकायतों के माध्यम से आम जनता के हित में आवाज को बुलंद कर रहे हैं अब देखना यह है कि या बीमार हॉस्पिटल कब अपने बीमारी से छुटकारा पा सकता है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget